Dehradun
देहरादून: 26 जनवरी पर घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, ये क्षेत्र रहेंगे प्रतिबंधित

Republic Day Traffic Plan Dehradun: दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया जारी, घर से निकलने से पहले देख लें एक बार
Republic Day Traffic Plan Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की है। इसे लेकर पुलिस ने अपना ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर अपने घरों से बाहर निकलें तो एक बार अपनी सहूलियत के लिए ये ट्रैफिक प्लान अवश्य देखें।
मुख्य बिंदु
गणतंत्र दिवस समारोह के सुचारु और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परेड ग्राउण्ड के साथ उसके आसपास विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत आम नागरिकों से उत्तराखंड पुलिस ने सहयोग की अपील की है।
Dehradun today traffic plan – परेड ग्राउण्ड क्षेत्र में प्रतिबंध
- सबसे पहले, परेड ग्राउण्ड के चारों तरफ सभी प्रकार के वाहनों, ठेलियों एवं रेहड़ियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इसके साथ ही, गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ये क्षेत्र जीरो-जोन घोषित किया गया है। - वीआईपी और अधिकारीगणों के लिए प्रवेश व्यवस्था
- इसी कड़ी में, वीआईपी और अधिकारीगण ई.सी. रोड से सर्वे चौक होते हुए रोजगार तिराहा पार कर कान्वेंट तिराहे की ओर बढ़ते समय दाहिनी ओर स्थित वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट संख्या-01) से प्रवेश करेंगे।
परेड प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए व्यवस्था
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल सभी प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री बल, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस प्रतिनिधि एवं आम दर्शक अपने वाहन रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज अथवा काबुल हाउस (सर्वे चौक के निकट) में पार्क करेंगे। इसके बाद सभी को पैदल दून लाइब्रेरी से लगभग 20 मीटर आगे स्थित प्रवेश द्वार से परेड ग्राउण्ड में प्रवेश करना होगा।
पार्किंग व्यवस्था (26 January Parking Dehradun)
- सबसे पहले, वीआईपी एवं अधिकारीगण के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे निर्धारित रहेगी।
- इसके अलावा, परेड प्रतिभागियों, सुरक्षा बलों, प्रेस और बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के वाहन रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज एवं काबुल हाउस क्षेत्र में पार्क किए जाएंगे।
- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक एवं दून चौक की ओर से आने वाले सभी वाहन रेंजर ग्राउंड में पार्क होंगे।
- वहीं, सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग निर्धारित की गई है।
- राजपुर रोड से आने वाले प्रतिभागियों एवं दर्शकों के वाहन घंटाघर से दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर ग्राउंड भेजे जाएंगे।
- पासधारकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए डूंगा हाउस तथा स्मार्ट सिटी ग्राउंड में सैड पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विक्रम वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था
- रायपुर रूट (02 नंबर) के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस मोड़े जाएंगे।
- धर्मपुर रूट (03 नंबर) के विक्रम तहसील चौक से दून चौक होते हुए एमकेपी चौक की ओर भेजे जाएंगे।
- आईएसबीटी रूट (05 नंबर) एवं कांवली रूट (08 नंबर) के विक्रम रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से लौटाए जाएंगे।
- राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार के रास्ते पुनः राजपुर रोड की ओर भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए डायवर्जन
- आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए आगे बढ़ेंगी।
- रिस्पना की ओर से आने वाली बसें तहसील चौक से दून चौक एवं एमकेपी चौक होते हुए आराघर की ओर मोड़ी जाएंगी।
- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा रोड, आईटी पार्क होते हुए राजपुर रोड एवं घंटाघर की ओर भेजी जाएंगी।
बैरियर व्यवस्था
परेड ग्राउण्ड के चारों ओर यातायात नियंत्रण हेतु आउटर एवं इनर बैरियर लगाए जाएंगे।
- आउटर बैरियर प्वाइंट
- ई.सी. रोड सर्वे चौक
- मनोज क्लिनिक
- बुद्धा चौक
- दर्शनलाल चौक
- ओरिएंट चौक
- पैसिफिक तिराहा
यहां से केवल सीमित संख्या में वीआईपी एवं पासधारक वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।
- इनर बैरियर प्वाइंट
- रोजगार तिराहा
- कनक चौक
- डूंगा हाउस
- लैंसडाऊन चौक
- कान्वेंट तिराहा
इन प्वाइंट्स से पासधारक एवं वीवीआईपी को छोड़कर किसी भी वाहन को परेड ग्राउण्ड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। आम नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर पैदल प्रवेश करेंगे।
Dehradun
डोईवाला के झबरावाला गांव में हाथी का हमला, ग्रामीण की मौत से पसरा मातम

Dehradun News : डोईवाला के कांसरो वन रेंज क्षेत्र के झबरावाला गांव में हाथी के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।
Table of Contents
डोईवाला के झबरावाला गांव में हाथी का हमला
डोईवाला में हाथियों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात झबरावाला गांव में हाथी के हमले में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमील पुत्र असगर अली के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में भय का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
ग्रामीण की मौत से पसरा मातम
जानकारी के मुताबिक, जमील अपने साथी नफीस के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के खेतों के पास हाथीकुंड इलाके में अचानक एक हाथी उनके सामने आ गया। हाथी को देखकर दोनों घबरा गए और वहां से भागने लगे। इसी दौरान हाथी ने जमील को पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान जमीन ने तोड़ा दम
जमील को घायल अवस्था में ग्रामीणों की मदद से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया। बताया गया कि स्कूटी चला रहे नफीस ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया था। अस्पताल में इलाज के दौरान जमील ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कांसरो वन रेंज के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
Dehradun
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, मेडिकल इंटर्न और खिलाड़ियों कौ सौगात, पढ़ें सभी फैसले

Dhami Cabinet Decisions : देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए 10 फैसले
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब मेडिकल इंटर्न को हर महीने 25 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इससे पहले ये राशि 17 हजार रुपये निर्धारित थी।
अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ेगा
सरकारी अधिवक्ताओं के शुल्क और मानदेय की दरों के पुनर्निर्धारण को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में सरकार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

खिलाड़ियों के लिए 33 पद सृजित
कैबिनेट ने अपर सहायक व्यायाम के 33 पद सृजित करने को मंजूरी दी है। ये पद मेडल विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा खेल नीति-2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति देने से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आया।
कुल 245 पदों पर खिलाड़ियों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है। इन पदों पर युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
पढ़ें कैबिनेट के सभी फैसले
- विद्युत नियामक आयोग: वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी।
- कारागार विभाग: अपर महानिरीक्षक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में शामिल करने को मंजूरी।
- विधिक माप विज्ञान: सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।
- मसूरी: जीएमवीएन की पार्किंग की 972 वर्ग गज जमीन गढ़वाल सभा को देने पर मुहर।
- हरिद्वार: सलेमपुर में ईएसआई अस्पताल के लिए 15 एकड़ जमीन देने को मंजूरी।
- सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलेगा अभियान, मंत्री और प्रभारी होंगे शामिल।
Dehradun
स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, आंकड़ा पहुंचा 400 पार, महिलाओं से ज्यादा पुरुष ज्यादा चपेट में

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मौसम बदलने के साथ सीजनल बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सीजनल इन्फ्लुएंजा यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 25 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 11 मामले अकेले देहरादून जिले से हैं, जबकि 14 मरीज अन्य जिलों में मिले हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन
प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 408 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 324 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 82 मरीजों का उपचार चल रहा है। इस बीमारी के कारण प्रदेश में अब तक 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा ज्यादा
स्वाइन फ्लू के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलग-अलग आयु वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1 से 10 वर्ष की उम्र के 66 बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं 11 से 20 वर्ष की उम्र के 31 मरीज, 21 से 30 वर्ष के 41 मरीज और 31 से 40 वर्ष की उम्र के 34 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा 41 से 50 वर्ष की उम्र के 44, 51 से 60 वर्ष के 67, 61 से 70 वर्ष के 70, 71 से 80 वर्ष के 42 और 81 से 90 वर्ष की उम्र के 13 मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन आंकड़ों से साफ है कि बच्चों के साथ बुजुर्ग भी संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील बने हुए हैं। खासतौर पर 61 से 70 वर्ष की उम्र के मरीजों की संख्या अन्य कई आयु वर्गों की तुलना में अधिक है।

पुरुषों में संक्रमण का आंकड़ा ज्यादा
स्वाइन फ्लू के मरीजों के आंकड़ों में महिला और पुरुषों के बीच भी अंतर सामने आया है। प्रदेश में अब तक मिले 408 संक्रमित मरीजों में 224 पुरुष और 184 महिलाएं शामिल हैं। यानी उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की तुलना में पुरुषों में स्वाइन फ्लू के मामले अधिक सामने आए हैं।
डेंगू और कोरोना पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर
स्वाइन फ्लू के साथ उत्तराखंड में अन्य मौसमी और वायरल बीमारियों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। प्रदेश में डेंगू और कोरोना संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य विभाग के सामने एक साथ कई संक्रामक बीमारियों की निगरानी और रोकथाम की चुनौती बनी हुई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की आवश्यकता बताई जा रही है।
Dehradun24 hours agoडोईवाला के झबरावाला गांव में हाथी का हमला, ग्रामीण की मौत से पसरा मातम
Uttarakhand22 hours agoअटकलों पर हरदा का बड़ा बयान, कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में, पार्टी पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद’
Haldwani19 hours agoहल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी







































