Haridwar
उत्तराखंड: डेढ़ साल की मासूम बच्ची हुई घर से गायब, पड़ोसी पर किडनैपिंग के आरोप

Roorkee: पिरान कलियर क्षेत्र में मासूम बच्ची हुई गायब, पड़ोसी पर गंभीर आरोप
मुख्य बिंदु
रूड़की (Roorkee): हरिद्वार जिले के रूड़की, पिरान कलियर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची अचानक घर से गायब हो गई। इसके बाद परिजनों ने घबराकर घर और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका।
रूड़की, पिरान कलियर क्षेत्र से मासूम हुई गायब (Roorkee Kidnapping)
बच्ची का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। साथ ही बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और मासूम की सलामती को लेकर बेहद चिंतित है।
ये भी पढ़ें – यथार्थ ने पुलिस और परिवार को 72 घंटे तक किया गुमराह, दिल्ली के होटल में पुलिस को छकाते हुए मिला…
पड़ोसी पर अपहरण का गंभीर आरोप
पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि उनके घर के पास किराए पर रहने वाला एक व्यक्ति, जो मूल रूप से मुरादाबाद का निवासी है। पिछले कुछ महीनों से अकेले रह रहा था। आरोप है कि 17 जनवरी की शाम करीब पांच बजे उसी व्यक्ति ने उनकी डेढ़ साल की बच्ची को घर से अगवा कर लिया। इस घटना के बाद से बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है।
जांच में जुटी पुलिस, तलाश तेज
तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और बच्ची को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें – पौड़ी में 11वीं की छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म, आरोपी देहरादून रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार….
big news
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट, 24 घंटे निगरानी पर प्रशासन

Haridwar News : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हरिद्वार में भी दिखाई देने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
Table of Contents
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खरते के निशान के पास पहुंच गया है। हालात को देखते हुए सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे रखी जा रही नजर
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन लोगों से भी गंगा तटों और निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

तभी भी खतरे के निशान तक पहुंच सकता है गंगा का जलस्तर
एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। यदि इसी तरह लगातार वर्षा जारी रही तो जलस्तर खतरे के निशान को भी छू सकता है।
टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर
एसडीओ ने बताया कि विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकारियों से लगातार संपर्क बना हुआ है और जलस्तर की हर अपडेट उच्च अधिकारियों को भी दी जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
Haridwar
कांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त

Haridwar News : कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी पनीर बनाने वाली एक डेयरी का भंडाफोड़ किया है।
Table of Contents
कांवड़ मेले से पहले मिलावटी पनीर का भंडाफोड़
संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांगड़ी क्षेत्र स्थित एक डेयरी पर कार्रवाई की।
केमिकल से बन रहा था नकली पनीर
जांच के दौरान डेयरी परिसर से बिक्री के लिए रखा गया पनीर मिला। पूछताछ में डेयरी संचालक के परिजनों ने बताया कि पनीर तैयार करने में दूध पाउडर और फॉस्फेट का इस्तेमाल किया गया था। मौके से दूध पाउडर के कई खाली पैकेट भी बरामद किए गए।

पुलिस ने 50 किलो नकली पनीर जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर और दूध के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेज दिए हैं। नमूना लेने के बाद बचा हुआ करीब 49 किलो पनीर जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित डेयरी रिटेल लाइसेंस के आधार पर ही दुग्ध उत्पादों का निर्माण कर रही थी। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा नंबर, 5.40 लाख की लगी बोली

Haridwar News : हरिद्वार में वाहन मालिकों के बीच वीआईपी और फैंसी नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवहन विभाग की नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही ऑनलाइन ई-नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा
हरिद्वार में नीलामी में कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। सबसे ज्यादा चर्चा UK08 BM 0009 नंबर की रही, जिसे एक वाहन स्वामी ने ₹5.40 लाख की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने नाम कराया। खास बात ये है कि इतनी रकम में एक छोटी कार खरीदी जा सकती है।
फैंसी नंबरों के लिए जबरदस्त उत्साह
वाहनों पर अलग और आकर्षक नंबर लगाने का शौक लोगों में लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि 0001, 0009, 1111, 8888 और 5555 जैसे नंबरों के लिए हर बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। परिवहन विभाग इन विशेष नंबरों को सामान्य पंजीकरण की बजाय ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए आवंटित करता है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को संबंधित नंबर जारी किया जाता है।
नई सीरीज खुलते ही लाखों की बोली
परिवहन विभाग के अनुसार, नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही आकर्षक नंबरों के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने भाग लिया और कई नंबरों पर उम्मीद से कहीं अधिक बोली लगी। विभाग का कहना है कि इससे साफ है कि फैंसी और वीआईपी नंबरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
₹5.40 लाख में बिका सबसे चर्चित नंबर
ई-नीलामी में UK08 BM 0009 सबसे महंगा नंबर साबित हुआ। इस नंबर के लिए ₹5.40 लाख की सबसे ऊंची बोली लगी। ये राशि इतनी अधिक है कि इससे एक नई छोटी कार खरीदी जा सकती है। यही कारण है कि ये नंबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
Cricket18 hours agoGM vs KFL Dream 11 Team Match 16: Prediction, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun21 hours agoदेहरादून में BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार और प्रबंधन से की बड़ी मांगें, तीन दिन तक चलेगा धरना
Cricket3 hours agoML vs LNS Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips | The Hundred 2026
Cricket7 hours agoWEF vs TRT Dream11 Team Match 11 Prediction: Fantasy Tips, Playing 11 & Pitch Report (2026)
Udham Singh Nagar21 hours agoगैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, भीड़ ने पकड़कर की पिटाई
Dehradun3 hours agoउत्तराखंड का ‘लेखक गांव’ बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
uttarakhand weather4 hours agoउत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल बंद
Dehradun58 minutes agoउपनल कर्मियों पर सख्त सरकार, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट करो, वरना होगी कार्रवाई, CS का बड़ा अल्टीमेटम










































