Roorkee
रुड़की: सैन्यकर्मी पहुंचा पुलिस के पास, बोला पत्नी पिटती है बहुत, बचा लो साहब !

रुड़की – साहब, मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है। मुझे उससे बचा लो। सुबह-सुबह किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हुई तो उसने पीट दिया। यह कहना है सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी एक सैन्यकर्मी कर्मी का। सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी से बचाव करने और कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को एक चौंका देने वाला सिविल लाइंस कोतवाली परिसर पहुंचा। कोतवाली पहुंचा एक सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह सेना में तैनात है और देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात है। वह घर पर सुरक्षित नहीं है। कहा कि उसकी पत्नी लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रही है। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगती है। उसकी बातों का अगर जवाब देता हूं तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती है।
बुधवार को भी पत्नी ने उसे पीट दिया। जब उसका विरोध किया तो घर से निकल जाने की बात कह दी। यह मामला जैसे ही कोतवाली पहुंचा तो कोतवाली परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा। इसके बाद मौके पर दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया।
इस दौरान कोतवाली में भी दोनों के बीच हंगामा हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है, यह मामले घर तक ही सीमित रहें तो ही बेहतर रहता है। हालांकि मामला अब कोतवाली पहुंचा है तो पति-पत्नी में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Roorkee
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच लोग कर रहे कन्या पूजन

Roorkee News : देशभर में अष्टमी का पर्व आज पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी दुर्गाष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। रूड़की में अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Table of Contents
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। रुड़की से आस्था की एक भव्य और मनमोहक तस्वीर सामने आई है। रुड़की के दुर्गा चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दूर तक दिखाई दीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा होता गया और मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया।

जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी मां दुर्गा के दर्शन के लिए धैर्यपूर्वक कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, वहीं भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।ॉ
प्रशासन की ओर से की गईं हैं विशेष व्यवस्थाएं
भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी का दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Roorkee
ROORKEE NEWS: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन जब्त किए हैं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान वाहन चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के बाद मॉडिफाई करते थे वाहन
गिरफ्तार तीनों ही रुड़की क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इलाके में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों की पहचान हनी कश्यप, सलमान और मयंक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. इसके बाद आरोपी चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उनकी पहचान बदल देते थे और उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.

ये भी पढ़ें_ सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
आरोपियों के कब्जे से 8 वाहन जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पनियाला लाठर देवा तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा है. जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 8 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं. बरामद गाड़ियों में से 4 वाहन गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि 4 अन्य वाहन भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.
Breakingnews6 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket5 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
big news6 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Dehradun2 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
big news23 hours agoकांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार
Pithoragarh4 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
Dehradun5 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
big news22 hours agoबड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल





































