Roorkee
ROORKEE NEWS: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन जब्त किए हैं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान वाहन चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के बाद मॉडिफाई करते थे वाहन
गिरफ्तार तीनों ही रुड़की क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इलाके में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों की पहचान हनी कश्यप, सलमान और मयंक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. इसके बाद आरोपी चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उनकी पहचान बदल देते थे और उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.

ये भी पढ़ें_ सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
आरोपियों के कब्जे से 8 वाहन जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पनियाला लाठर देवा तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा है. जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 8 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं. बरामद गाड़ियों में से 4 वाहन गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि 4 अन्य वाहन भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
Trending
ट्रक चालक की बेटी ने किया कमाल! रुड़की की फैरूज फातिमा ने UPSC में पाई 708वीं रैंक

रुड़की में ट्रक चालक की बेटी ने रचा इतिहास, UPSC 2025 परीक्षा में AIR-708 वीं रैंक
UPSC Topper Fairuz Fatima: UPSC CSE परीक्षा 2025 के परिणाम कल 6 मार्च को जारी हो गए हैं. इस परीक्षा को उतीर्ण करना लाखों छात्रों का सपना होता है. लेकिन भारत की सबसे मुश्किल प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक UPCS CSE में कुछ ही छात्रों का चयन होता है. इन छात्रों के चयन के पीछे उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प होता है. ऐसी ही एक कहानी उत्तराखंड के रुड़की की फैरूज फातिमा की है, जिन्होंने UPSC CSE 2025 में 708वीं रैंक हासिल की है. फातिमा के पिता एक ट्रक चालक हैं, बेटी की इस सफलता से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है.
मुख्य बिंदु
रुड़की की फैरुज फातिमा ने पास की UPSC की परीक्षा
नगर पंचायत पिरान कलियर की गलियों से निकलकर एक साधारण परिवार की बेटी फैरूज फातिमा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. वो दरगाह किलकिली शाह बस्ती निवासी ट्रक चालक इकबाल की बेटी हैं, जिनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
ये भी पढ़ें_ चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
पिता चलाते हैं ट्रक, बेटी बनी क्लास 1 ऑफिसर
पिता इकबाल ने बताया कि, फातिमा ने कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई मुजफ्फरनगर के अमृत इंटर कॉलेज से की और बाद में बीएसएम डिग्री कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वो दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और फातिमा ने भी कड़ी मेहनत से उनका सपना पूरा कर दिखाया.
ये भी पढ़ें_ UPSC 2026 में AIR-1 लाने वाले ‘अनुज अग्निहोत्री’ की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
फैरुज फातिमा की सफलता से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
फातिमा की सफलता की खबर मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग परिवार को बधाई दे रहे हैं. फातिमा का कहना है कि मजबूत इरादों और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उनकी ये उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी. इस समय उनके माता-पिता उनसे मिलने दिल्ली गए हुए हैं.
साधारण परिवार से अफसर बन फातिमा बनी प्रेरणाश्रोत
फातिमा उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो एक साधारण परिवार से आते हैं और कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं. उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और पढाई के प्रति उनका अनुशासन ही है जो आज उन्हें इस मुकाम तक ले गया है. पिता एक साधारण ट्रक चालक होने के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए हर संभव कोशिश करते रहे. आज बेटी ने पिता के संघर्ष को अपनी मेहनत से गौरवान्वित कर दिया है.
Breakingnews
डीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा

Roorkee News : देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर की अचानक छापेमारी की है। जिसके बाद आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
Table of Contents
डीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। गढ़वाल और कुमाऊँ के आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर लगातार शिकायतें मिलने के बाद डीएम खुद माडी चौक स्थित गोदाम पहुंचे और पूरे स्टॉक का निरीक्षण कराया।

आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा
निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। कई पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट संदिग्ध मिली तो कई पर तारीख का कोई स्पष्ट उल्लेख तक नहीं पाया गया।
छापेमारी के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी काम करते मिले। जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सप्लाई की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना हो रहे वाहनों को भी मौके पर रुकवाकर अंडों और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। कई जिलों में भेजी जा रही सप्लाई की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए।
Dehradun23 hours ago23 मार्च को देहरादून धामी सरकार का “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
big news3 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
big news6 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Uttarakhand5 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
Cricket6 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Dehradun4 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news23 hours agoउत्तराखंड BJP में कांग्रेसियों का बोलबाला, धामी कैबिनेट में आधे से ज्यादा मंत्री पूर्व कांग्रेसी, कार्यकर्ताओं की बढ़ेगी नाराजगी ?
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज





































