Haridwar
मकर संक्रांति गंगा स्नान को लेकर हरिद्वार में रूट रहेगा डाइवर्ट , पुलिस ने जारी किया रूट प्लान….

Haridwar
हरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Haridwar News : हरिद्वार में बिना सत्यापन के चलने वाले ई-रिक्शा पर कार्रवाई, 50 को किया सीज
Haridwar News : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के पहले दिन बुधवार को सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान 50 ई-रिक्शों को जब्त किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा
हरिद्वार में बिना सत्यापन के ई-रिक्शा नहीं चल पाएंगे। सत्यापन के बाद चालकों को एक QR Code उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें उसकी पूरी जानकारी होगी। इसके साथ ही चालकों को एक क्यू-आर आधारित पहचान पत्र भी दिया जा रहा है। जिस ई-रिक्शा पर क्यू-आर नहीं लगा होगा उसे जब्त कर लिया जाएगा। बता दें कि हरिद्वार नें बढ़ती भीड़ और ई-रिक्शा की संख्या की वजह से ये फैसला लिया गया है।
सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को किया गया सीज
बुधवार को बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज किया गया। ये कार्रवाई निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया की समयसीमा समाप्त होने के उपरांत की गई है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ई-रिक्शा स्वामियों एवं चालकों का अनिवार्य सत्यापन कराया जा रहा है, जिसमें स्वामी एवं चालक दोनों का पुलिस सत्यापन शामिल है।

ई-रिक्शा सत्यापन के लिए 31 मार्च थी अंतिम तिथि
ई-रिक्शा सत्यापन के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी। समयसीमा समाप्त होने के बाद आज से प्रवर्तन अभियान प्रारंभ किया गया है, जो आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सभी ई-रिक्शा स्वामियों और चालकों से अपील की जाती है कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपना सत्यापन कार्य पूर्ण कराएं। सत्यापन की प्रक्रिया एआरटीओ कार्यालय में निरंतर जारी रहेगी।
Uttarakhand
HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का एसएसपी ने किया ट्रांसफर
HARIDWAR POLICE TRANSFER: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ ही पुलिस लाइन से भी अधिकारियों को थाने की कमान सौंपी गई है.
मुख्य बिंदु
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस 11 अधिकारीयों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है तो वहीँ कई को पुलिस लाइन से निकाल कर थाने की कमान सौंपी गई है. रोशनाबाद थाने से ट्रान्सफर लिस्ट जारी की गई है.
ये भी पढ़ें- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
यहाँ देखें ट्रान्सफर सूची
| अधिकारी का नाम | पुरानी तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|
| रितेश शाह | नगर कोतवाली प्रभारी | कोतवाली भगवानपुर प्रभारी |
| कुंदन राणा | कोतवाली ज्वालापुर | नगर कोतवाली प्रभारी |
| चन्द्रभान सिंह | पुलिस लाइन | कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी |
| विजय सिंह | कोतवाली बहादराबाद | थानाध्यक्ष झबरेड़ा |
| अमरजीत | कोतवाली मंगलौर | कोतवाली बहादराबाद |
| सुखपाल मान | पुलिस लाइन | मंगलौर में एसएसआई |
| भगवान सिंह मेहर | थाना बुग्गावाला | कोतवाली मंगलौर प्रभारी |
| अंकुर शर्मा | भगवानपुर | थानाध्यक्ष बुग्गावाला |
| मनोज गैरोला | मंगलौर | बहादराबाद में एसएसआई |
| अजय शाह | थानाध्यक्ष झबरेड़ा | पुलिस कार्यालय रोशनाबाद |
| नितिन बिष्ट | बहादराबाद एसएसआई | पुलिस कार्यालय रोशनाबाद |
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
big news22 hours agoदेहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Dehradun2 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
big news24 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
big news2 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
Dehradun19 hours agoचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
Dehradun22 hours agoसीएम धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
Breakingnews19 hours agoबड़ी खबर: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद, विकास कुमार की शहादत की खबर से शोक की लहर












































