Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में आयोजित “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह”, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित

रुद्रपुर – आकांक्षी जनपद और आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए आज जिला सभागार में “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सामाजिक और आर्थिक संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने वाले अधिकारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से:
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना
मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह
खंड विकास अधिकारी गदरपुर आतिया परवेज
खंड शिक्षा अधिकारी गदरपुर सावेज आलम
GIS विशेषज्ञ तंसीर आलम और आशीष भटनागर शामिल रहे।

विधायक शिव अरोरा का संबोधन
विधायक शिव अरोरा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा चिन्हित आकांक्षी जनपदों का उद्देश्य है उन क्षेत्रों को मुख्यधारा के विकास से जोड़ना, जो अब तक सामाजिक और आर्थिक रूप से पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी योजना “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को धरातल पर साकार कर रही है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपसी समन्वय और जनसेवा के जज़्बे से ही किसी जिले को प्रदेश और देश में अग्रणी बनाया जा सकता है।

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का वक्तव्य
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जुलाई से सितंबर 2024 के बीच चलाए गए तीन महीने के अभियान में जनपद और विकास खण्ड गदरपुर ने शानदार प्रगति की। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा तय किए गए 6 प्रमुख संकेतकों में उल्लेखनीय कार्य हुआ, जैसे:
गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषण आहार वितरण
किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड
विद्यालयों में विद्युत संयोजन
शत-प्रतिशत पाठ्यपुस्तक वितरण
गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन (99%)
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार सभी अधिकारी मिल-जुलकर कार्य करें, तो उधमसिंह नगर को देश के शीर्ष जिलों में शामिल किया जा सकता है।

PPT के माध्यम से दी गई जानकारी
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील ने PowerPoint प्रस्तुति के माध्यम से सम्पूर्णता अभियान की प्रमुख उपलब्धियों और आकांक्षी जनपद की रणनीति को साझा किया।

कार्यक्रम में शामिल अधिकारीगण
इस कार्यक्रम में PD हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, एसीएमओ डॉ. हरेन्द्र मलिक, और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे।
Udham Singh Nagar
SSP का बड़ा एक्शन! 6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : ऊधम सिंह नगर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए हैं।
Table of Contents
6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले
ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत छह उप निरीक्षकों सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया
आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक महेश कांडपाल, जो फिलहाल कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात थे, को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया है। उन्हें कोतवाली रुद्रपुर में एसएसआई द्वितीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रुद्रपुर कोतवाली जिले की महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में शामिल है। ऐसे में यहां एसएसआई द्वितीय के पद पर महेश कांडपाल की तैनाती को अहम माना जा रहा है।
Udham Singh Nagar
ऊर्जा निगम का कारनामा, मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर के बरखेड़ी पांडे गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल पहले मर चुके शख्स पर ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी का केस किया है। जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस
बरखेड़ी पांडे गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम ने करीब पांच साल पहले निधन हो चुके व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की।

ऊर्जा निगम ने मुर्दे पर दर्ज किया मुकदमा
ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसकी मृत्यु लगभग पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है। ऐसे में उसके खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज होने से ऊर्जा निगम की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का दिया भरोसा
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि मृत व्यक्ति के नाम पर मुकदमा दर्ज होना गंभीर मामला है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्राथमिकी किस आधार पर दर्ज की गई और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।
Udham Singh Nagar
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर, निदेशालय ने प्रिंसिपल को हटाया

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की ओर से तीन दिनों तक किए गए आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की है। विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी राशन, बिजली-पानी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर शिकायतें उठाई थीं। छात्रों के विरोध के बाद जनजाति कल्याण निदेशालय ने विद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
Table of Contents
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर
निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य भारती यादव को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में सामने आई शिकायतों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गणित शिक्षक को मिली प्राचार्य की जिम्मेदारी
विद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पीजीटी गणित शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह फिलहाल विद्यालय की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तीन दिन तक छात्रों ने किया था विरोध
विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में लंबे समय से नाराजगी थी। अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगातार तीन दिनों तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालय में उपलब्ध राशन को लेकर भी सवाल उठाए।

छात्रों का आरोप था कि उन्हें कई बार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सपायरी राशन मिलने की शिकायत भी सामने आई थी। विद्यार्थियों ने बिजली-पानी की समस्या, साफ-सफाई और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
अभिभावकों और जनजातीय प्रतिनिधियों ने भी उठाई शिकायतें
निदेशालय के आदेश में बताया गया है कि प्राचार्य भारती यादव के संबंध में स्थानीय जनजातीय प्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए प्राचार्य को अग्रिम आदेश तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का फैसला लिया गया।
Cricket23 hours agoNRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11
Cricket18 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 2nd Test 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Uttarakhand18 hours agoMussoorie Dehradun Road Update: पानी वाले बैंड के पास फिर भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित
Uttarakhand14 hours agoटनकपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,छात्रों को दिए सफलता के मंत्र..
Uttarakhand13 hours agoDehradun : नौकरी के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
Uttarakhand14 hours agoDehradun News: चीनी की बढ़ती कीमत और E20 पेट्रोल के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Uttarakhand12 hours agoएजुकेशन कॉन्क्लेव : राज्यपाल ने गढ़वाल पोस्ट अवॉर्ड्स समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 हस्तियों को किया सम्मानित
Uttarakhand12 hours agoदेहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा






































