Dehradun
राजभवन में मनाया गया मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का राज्य स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बच्चों को दी बधाई।

देहरादून – रविवार को राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में इन राज्यों के उत्तराखंड में रह रहे बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित बच्चों को पूरे प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि पूर्वोत्तर के यह राज्य बेहद रमणीक और नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्वोत्तर के इन राज्यों में लंबे समय तक सेवा करने का अवसर मिला है और यहां से उनका गहरा लगाव रहा है। इन राज्यों की कला, संस्कृति और लोक नृत्य आदि से भली-भांति परिचित है जो पूरे देश में एक अलग स्थान रखते है। उन्होंने इन राज्यों में सेवा के दौरान अपने संस्मरणों को भी साझा किया।

राज्यपाल ने कहा कि त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का स्थापना दिवस 21 जनवरी, एक ऐसा दिन है जो कि भारत की सांस्कृतिक विविधता को संजोने में हमें हमारे अतीत की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारत के अनेक राज्यों का गठन और विभाजन भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास के प्रति गहरी आकांक्षा का परिचायक है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से हमें विभिन्न राज्यों की संस्कृति को आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है। विविधता में एकता हमारे देश का महत्वपूर्ण पहलू है। देश की एकता और अखंडता के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद जरूरी हैैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के आपसी एवं सांस्कृतिक मेल-मिलाप बहुत जरूरी है जहां इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे वहीं दूसरी ओर आपसी समझ और विश्वास भी बढ़ेगा। यही हमारी देश की ताकत की नींव भी है।

इस कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, वित नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित इन राज्यों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
big news
देहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी

Dehradun Accident : देहरादून में फिर बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद 6 गाड़ियों की भिड़ंत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक छह गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा
राजधानी देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही हैं। गुरूवार शाम पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला इलाके में सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने अपने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी।

एक के बाद एक आपस में भिड़ी 6 गाड़ियां
ट्रक के आग चल रहे ट्रक को टक्कर मारने के कारण पीछे के छह वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में चालक और उसका सहायक घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में वाहनों के उड़े परखच्चे
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से जल्द ही सुचारु कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
big news
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल का प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है। जिसके बाद से प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है।
Table of Contents
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है…
प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल का हाल ही में एक एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें आए दिन शिकायत मिलती है कि लोगों ने महिला को जंगल जाने के लिए मना किया था। लेकिन महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती है और फिर गुलदार उन्हें शिकार बना लेता है। अब कोई खुद गुलदार के मुंह में जाएगा तो कोई क्या ही कर सकता है ?
वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने मंत्री के उस तर्क को “बचकाना और हास्यास्पद” करार दिया, जिसमें उन्होंने वन्यजीवों के हमलों के लिए महिलाओं का जंगल में लकड़ी लेने जाना मुख्य कारण बताया था।

डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने उज्ज्वला योजना पर उठाए सवाल
डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने सरकार की उज्ज्वला योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ये योजना सफल होती, तो महिलाओं को आज भी चूल्हा जलाने के लिए जंगल जाकर अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान न केवल पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनहीनता दर्शाता है, बल्कि अपनी सरकार की विफलता को भी उजागर करता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को इस तरह टालना निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में इस संवेदनहीनता का कड़ा जवाब देगी।
big news
देहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद

Dehradun News : देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस के बाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दून पुलिस ने फिर से देहरादून में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला से फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।
Table of Contents
देहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला
‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दून पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी भारतीय दस्तावेजों बनाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी।
अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर आई थी भारत
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अवैध रूप से देहरादून में रह रहे व्यक्तियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार महिला बीते एक महीने से देहरादून में रह रही थी। जो कि एक महीने पहले अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी।

जिसकी पहचान रीना उर्फ़ रीता पत्नी जुलहस पिता रियाज, निवासी गाँव-चोर्दुपुरिया शाकीमाली मातवर कांदी थाना-जजीरा, जिला सरियातपुर ढाका डिवीज़न बांग्लादेश उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। जांच के दौरान आरोपी महिला के पास से बांग्लादेश का एक राष्ट्रीय पहचान पत्र, एक फर्जी भारतीय आधार कार्ड, बांग्लादेश नागरिकता प्रमाण पत्र की छायाप्रति और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पंश्चिम बंगाल से बनाए थे फर्जी दस्तावेज
मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने भारत मे अवैध रूप से रहने के लिए पंश्चिम बंगाल से फर्जी दस्तावेज बनाए थे। खुद को भारतीय नागरिक दिखाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनाया था।
गिरफ्तार की गई महिला के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले भी पुलिस की रडार में हैं।
big news22 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
Haldwani3 hours agoहल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
big news18 hours agoबाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा
big news2 hours agoदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी
Haridwar23 hours agoउत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत, हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया रोपण
uttarakhand weather1 hour agoअगले 24 घटों में उत्तराखंड में होगी बारिश, इन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी, जानें अपने शहर का हाल
Cricket2 hours agoGT vs KKR Dream11 Prediction Match 25 ipl 2026 : गुजरात और कोलकाता के बीच अहमदाबाद में महामुकाबला , ये हो सकती है आज की बेस्ट फैंटेसी टीम…






































