Pauri
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में “राजकीय क्रांति दिवस मेला”, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर विकासखण्ड थलीसैंण के पीठसैंण में आयोजित राजकीय क्रांति दिवस मेले में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के वीर सिपाहियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम खुली सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
बुधवार को पीठसैंण स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक स्थल पर आयोजित राजकीय क्रांति दिवस मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस नृशंस कृत्य का बदला अवश्य लेगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।
मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड के साथ ही समूचे देश के गौरव हैं। पेशावर में निहत्थे लोगों पर गोली चलाने से इन्कार कर उन्होंने मानवता और नैतिकता का जो उदाहरण पेश किया, वह इतिहास में अमर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वीर गढ़वाली की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित करने के लिए उनके जीवन पर आधारित कार्यक्रम चला रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की इस स्वर्णिम यात्रा में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है, हमें अपनी सैनिक परंपरा और देशभक्ति की विरासत पर गर्व हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सरहद पर तैनात वीर जवानों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शहीद सैनिकों के सम्मान में देहरादून में शौर्य स्थल का निर्माण किया गया है। राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिवारजनों को मिलने वाली अनुग्रह सहयोग राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी विधवाओं की पेंशन 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिकता संहिता कानून को लागू किया है। उन्होंने कहा जनभावना के अनुरूप सख़्त भू- कानून लाया गया है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद राज्य में 22 हजार से अधिक नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हर साल तेजी से वृद्धि हो रही है। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली देश की चेतना, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस महानायक ने मानवता की रक्षा के लिए अपने कैरियर और जीवन को दांव पर लगा दिया। उन्होंने युवाओं को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति, ईमानदारी और साहस के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा विद्यालयी पाठ्यक्रम में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जीवनी शामिल की जाएगी। थलीसैंण में एक भव्य ऑडिटोरियम और बूंगीधार में एक खेल का मैदान भी बनाया जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीठसैंण में 100 गरीब व अनाथ बच्चों के लिए हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री ने थलीसैंण क्षेत्र में 10वीं व 12वीं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। राजकीय क्रांति दिवस मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री महेश्वर सिंह माहरा, राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, जिला पंचायत प्रशासक शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल, उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल किशोर रावत, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली विकास समिति पीठसैंण जय सिंह रावत, वीरमणि पोखरियाल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
Breakingnews
पौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Pauri : उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। रूद्रप्रयाग में 5.2 तीव्रता के भूकंप के बाद पौड़ी में भी धरती डोली है। पौड़ी में एक नहीं दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटकों से दहशत
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके (Earthquake in Pauri )महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में दो बार धरती कांपी। पहला झटका सुबह 5 बजकर दो मिनट दर्ज किया गया। जबकि दूसरा झटका 6:29 बजे महसूस हुआ।

भूकंप के कारण लोग कुछ समय के लिए सतर्क हो गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप
आज सुबह पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। डेढ़ घंटे में दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: 10 अप्रैल तक इन जिलों में बिगड़े रहेंगे मौसम के हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. बुधवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
मुख्य बिंदु
बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम
दरअसल, प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जहां बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
इसके साथ ही, 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, आने वाले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है. इसके अलावा, 10 अप्रैल से पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
ये भी पढ़ें- बर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
14 अप्रैल के बाद मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. जबकि, 14 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. चंदर सिंह तोमर ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है.
Cricket18 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips
Rudraprayag18 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
big news20 hours agoदेहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
big news17 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Uttarakhand14 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news20 hours agoKedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ
big news13 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
Pithoragarh16 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?












































