Chamoli
अजब चोरी: गूगल मैप से ट्रेस किया मंदिर, दानपात्र तोड़ चोरी करता रंगे हाथों पकड़ा गया युवक !

गैरसैंण: उत्तराखंड के चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत माईथाध क्षेत्र के एक दूरस्थ पहाड़ी गांव में स्थित दिवा ठोंकी मंदिर में चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक न केवल मंदिर का दानपात्र तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था, बल्कि पकड़े जाने पर उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
जानकारी के अनुसार, कंडारीखोड़ मल्ला के ग्रामीण हर साल की तरह इस बार भी गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित दिवा ठोंकी मंदिर में नई फसल का भोग चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। यह घटना रविवार सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। मंदिर में पहुंचने पर ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक मंदिर के दानपात्र को तोड़ रहा है। युवक को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विकास सिंह पुत्र सुरेश सिंह, निवासी नौगांव, पौड़ी गढ़वाल बताया, जो वर्तमान में नेहरूग्राम, देहरादून में रह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने न सिर्फ चोरी की कोशिश की, बल्कि पकड़े जाने पर उन्हें धमकाने की कोशिश भी की।
ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि युवक के पास से ₹1800 की नकदी भी बरामद हुई है, जो उसने मंदिर के दानपात्र से चोरी की थी। युवक ने स्वीकार किया कि उसने मंदिर में रखे पूजन हथियार से दानपात्र तोड़ा था।
पुलिस चौकी माईथान के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मौके पर एक व्यावसायिक नंबर प्लेट वाली स्कूटी भी बरामद की गई है, जिससे यह संदेह गहरा गया है कि यह चोरी की योजना पूर्व नियोजित थी।
युवक ने बताया कि उसे मंदिर की जानकारी गूगल मैप से मिली थी और वह हल्द्वानी से 4 मई को स्कूटी किराए पर लेकर निकला था। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह इन 15 दिनों में किन-किन स्थानों पर गया और उसका कोई गिरोह से संबंध है या नहीं। बताया जा रहा है कि युवक एक ऑनलाइन पहाड़ी उत्पाद बेचने वाली फर्म में काम करता है।
ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस चौकी माईथान को सौंप दिया है और मांग की है कि इस घटना को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील है, और ऐसी घटनाएं आस्था पर चोट पहुंचाने वाली हैं।
#TempleTheft #GoogleMapsCrime #CharitableDonationBox #UttarakhandNews #CaughtRedHanded
big news
इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2026 : उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब तीर्थस्थल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही हेमकुंड यात्रा का भी आगाज हो जाएगा।
Table of Contents
23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब धाम 23 मई 2026 से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के साथ यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की।

इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra 2026
बता दें कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा समय से पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और पिछले वर्षों की अपेक्षा कम बर्फबारी को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

पिछले साल 25 मई से शुरू हुई थी हेमकुंड साहिब यात्रा
बता दें कि साल 2025 में हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हुई थी। 10 अक्टूबर 2025 को यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के 139 दिनों में कुल 2 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इस संख्या को अब तक की सबसे अधिक दर्शन करने वालों की संख्या है।
Chamoli
चमोली : पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई गांव तक रोड

Chamoli News : चमोली जिले से ऐसी खबर सामने आई है जो सरकार को आईना तो दिखाती ही है। लेकिन इसके साथ ही ये भी साबित करती है कि अगर पहाड़ी कुछ करने की ठान ले तो उसे कर के दिखाते हैं। पोखरी के डुंगर गांव में ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाकर अपने गांव तक सड़क पहुंचाई है।
Table of Contents
पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न
चमोली जिले विकासखंड पोखरी में डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित इस गांव के लोगों ने आखिरकार खुद ही पहल करते हुए चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान कर करीब 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर दिया। यह सड़क तोणजी मोटर मार्ग से गांव को जोड़ती है।
वाहन के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों मनाई खुशी
सड़क बनने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार गांव में वाहन पहुंचा। वाहन के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और इसे एक उत्सव की तरह मनाया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने वाहन का स्वागत किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

नेताओं ने सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने खुद उठाई जिम्मेदारी
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला और न किसी नेताओं ने हमारी सुध ली तो गांव के लोगों ने खुद ही सड़क बनाने की जिम्मेदारी उठाई। सभी ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान करते हुए सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से अब गांव तक वाहनों की पहुंच संभव हो गई है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामकाज में बड़ी सुविधा मिलेगी।
Uttarakhand
Uttarakhand Budget Session 2026: 5 दिन में 1.11 लाख करोड़ बजट, 12 बिल और 4 अध्यादेश पारित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 1.11 लाख करोड़ का बजट पास
Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 5 दिन की कार्रवाई के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है. सदन की कार्रवाई 5 दिन में टोटल 41 घंटे 10 मिनट चली. सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रूपए का बजट पास हुआ. साथ ही इस दौरान 12 विधेयक और 4 अध्यादेश पास हुए.
मुख्य बिंदु
भराड़ीसैण में चल रहा विधानसभा का बजट सत्र पांच दिन की कार्रवाई के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है. पांचवे दिन ध्वनिमत से 1.11 लाख करोड़ का बजट पास हुआ. साथ ही 4 अध्यादेश भी पारित हुए.
ये भी पढ़ें_ बजट सत्र में उठी उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने मांग, जानें सीएम धामी ने इस पर क्या कहा ?
उत्तराखंड विधानसभा से पास हुए 4 अध्यादेश
- उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार विनिमन और सेवा शर्त) संशोधन अध्यादेश 2025
- उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2025
- उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश 2026
विधान सभा से पास हुए 12 विधेयक
बजट सत्र के पांचवे दिन की शुरुआत सुबह 11:00 से शुरू होकर देर रात 12:30 बजे तक चली. 5 दिनों में सत्र की कारवाई कुल 41 घंटे 10 मिनट तक चली. साथ ही नियम 58 में 25 सुचनाएं प्राप्त हुई, जिसमें 17 सूचनाएं स्वीकार हुई, इसके साथ ही नियम 300 में 117 सूचनाएं सदन की कार्यवाहीं में आई.
सत्र में 12 विधेयकों को मिली मंजूरी
- उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) (संशोधन) विधेयक 2026
- उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026
- समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1993) (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक, 2026
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026
- उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक, 2026
विपक्ष का सरकार पर हमला
विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी पूरी मजबूती से निभाई. उन्होंने कहा कि सरकार सत्र को समय से पहले समाप्त करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने प्रश्नकाल सहित विभिन्न नियमों के तहत सरकार को लगातार घेरने का काम किया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का बजट सिर्फ “झूठ का पुलिंदा” है और इसमें सराहने लायक कुछ भी नहीं है. वहीं, कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी और हरीश धामी ने भी कहा कि सत्र के दौरान सरकार की कमियों को उजागर किया गया और कई विभागीय सवालों पर मंत्रियों के पास ठोस जवाब नहीं थे.
भाजपा ने सत्र को बताया सफल
दूसरी ओर, भाजपा ने बजट सत्र को सकारात्मक और उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे सत्र में केवल विरोध करती नजर आई. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में हिस्सा नहीं लिया और बाद में सत्र की अवधि को लेकर सवाल उठाए, जो महज राजनीतिक बयानबाजी है.
Cricket13 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand7 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news11 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
big news14 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun12 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun10 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Uttarakhand13 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
Dehradun6 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन








































