Crime
उत्तराखंड पुलिस की कड़ी कार्रवाई, तस्करों से बरामद की लाखों की स्मैक…..

नैनीताल : एसएसपी प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे “ड्रम्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत, एसओजी और चोरगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरगलिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 255 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
एसपी सिटी हल्द्वानी, प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के निर्देशन में एसओजी प्रभारी संजीत राठोड और थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने एमवीआर गेट से चोरगलिया की ओर जा रहे दो युवकों को पकड़ा और उनके पास से स्मैक बरामद की।
गिरफ्तार तस्करों के नाम और बरामदगी
गिरफ्तार तस्करों में मौ० आमिर (25 वर्ष) और मौ० मोहीद (25 वर्ष) शामिल हैं। दोनों अभियुक्त उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 255 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक जलालाबाद (उत्तर प्रदेश) से खरीदी थी और इसे हल्द्वानी के युवाओं को बेचने के लिए लाए थे।
एसएसपी का कड़ा संदेश
एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा कि “ड्रम्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत युवाओं को नशे से मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत इस बड़ी सफलता को देखकर पुलिस की टीम को 2500 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।
नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी
यह गिरफ्तारी जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की एक और बड़ी सफलता है। पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि प्रदेश को नशे से मुक्त किया जाए और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
big news
देहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Dehradun News : सोमवार सुबह देहरादून में रोड रेज में हुई ब्रिगेडियर वीके जोशी की हत्या मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी द्वारा मामले का खुलासा करते हुए बता गया कि जांच में सामने आया कि ये मामला रोडरेज नहीं, बल्कि ZEN-Z बार में बिल को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था।
बिल को लेकर हुए विवाद में की थी फायरिंग
29 मार्च की रात शान्तनु त्यागी, आदित्य चौधरी और उनके साथियों का बार कर्मचारी मोहित अग्रवाल से झगड़ा हुआ था, जिसमें गाड़ी का शीशा तोड़ा गया और धमकी देकर आरोपी चले गए। बाद में जब बार कर्मचारी अपने छूटे सामान लेने बार में वापस गए, तो आदित्य चौधरी और उसके साथियों ने उनका पीछा कर फायरिंग कर दी। जवाब में कर्मचारियों ने भी तमंचे से फायर किया। इस दौरान गोली लगने से ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई।

दून पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 देसी तमंचे और 4 कारतूस बरामद किए। बार मालिक संदीप कुमार को भी हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बार को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्य चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष, मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मो सगीर निवासी ग्राम बेहलोता थाना मोरकाही जिला खगरिया बिहार उम्र 23 वर्ष, संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी: अमर कालोनी मुण्डका नागलोई पश्चिमी दिल्ली (बार संचालक) उम्र 43 वर्ष और आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी निवासी ननूरखेडा नालापानी, रायपुर, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
big news
क्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम

Dehradun Crime : देहरादून में बढ़ता क्राइम, कप्तान तो बदला लेकिन हालात नहीं !
Dehradun Crime: राजधानी देहरादून में आज सुबह रोड रेज की घटना में हुई गोलाबारी में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर देहरादून की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
Table of Contents
क्राइम कैपिटल बनता जा रही राजधानी देहरादून
सोमवार सुबह 6.50 बजे देहरादून के जोहड़ी गांव में वाहन को पास ना देने को लेकर दो कार सवारों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। इस घटना के बाद देहरादून की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
सिर्फ यही घटना नहीं है बल्कि इस से एक दिन पहले ही कुंआवाला के जंगल में एक लाश मिली थी और बीते दिनों मांडूवाला में एक महिला की लाश कट्टे में मिली थी। देहरादून में दिन पर दिन लगातार हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।

कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
देहरादून में बीते कुछ समय से अपराध बेलगाम होता जा रहा है। जिस कारण कप्तान को भी बदला गया था लेकिन हालात वही ढाक के तीन पात वाले बने हुए हैं। फरवरी के महीने में एक के बाद एक हुई हत्या की कई घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया। महज 16 दिनों में हुई पांच हत्याओं ने ना केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे बल्कि राजधानी में आने वालों के मन में भी डर भर दिया था।
हालांकि लगातार हुई 5 हत्याओं के बाद शासन की नींद खुली और देहरादून के कप्तान को बदल दिया गया। अजय सिंह को हटाकर प्रमेंद्र डोबाल को नया एसएसपी बना दिया गया। नए कप्तान के आने के एक महीने बाद भी हालात बदलते हुए नहीं दिख रहे हैं। अब भी अपने शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध देहरादून में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल
सोमवार सुबह हुई घटना ने पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि राजधानी में अब भी ओवरस्पीडिंग पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। ये हालत तब हैं जब दून में इनोवा कार हादसे में छह युवाओं की मौत के बाद यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की बात कही गई थी।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा शहर में गश्त करने के दावे भी किए गए थे। आज सुबह हुई घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अगर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी तो कैसे शहर में ऐसी वारदात हो गई। हैरानी की बात है कि घटना के बाद स्कॉर्पियो कार सवार फरार भी हो गए जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Dehradun
देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में स्टूडेंट्स के बीच गैंगवार, वर्चस्व की लड़ाई बनी मौत की वजह
PREMNAGAR CRIME NEWS: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है. जहाँ पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत केहरी गाँव में कुछ छात्रों के बीच आपसी मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मृत्यु के प्रकरण में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. सभी आरोपी प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र हैं. जिन पर अब आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मुख्य बिंदु
प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
पुलिस के मुताबिक, बीते सोमवार की रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसके बाद युवक को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे. जहाँ पर घायल युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया.
पढ़ें ये भी_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
प्रेमनगर अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से दून अस्पताल लाया गया, इसी दौरान घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे. दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात में मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखा है, वहीँ परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में BNS की धाराओं 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) में मामला दर्ज किया गया है.
मृतक छात्र की पहचान
- दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी, उम्र – 22 वर्ष, ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून
कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश
प्रारंभिक जांच में पता चल कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र है. छात्रों के बीच कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते सोमवार रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिन पर आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें ये भी_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हिरासत में लिए गए छात्रों की पहचान
- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)
- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)
- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)
Dehradun22 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
Uttarakhand19 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
Rishikesh24 hours agoRishikesh News: जल पुलिस की मुस्तैदी से गंगा में डूबते युवक की बची जान
big news20 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
big news23 hours agoबड़ी खबर : हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान !, क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?
Uttarakhand18 hours agoचारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कैसे बनेंगे Green Card
Uttarakhand18 hours agoमुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना 2025-26 को मंजूरी, 9 प्रस्तावों के लिए 37 लाख स्वीकृत
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड में नहीं मिल रहा रेबीज का टीका, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी बोझ




































