Crime
छात्र की हत्या: कर्ज में डूबा स्कूल, गेट पर घोड़े की नाल ने खोली चौंकाने वाली कहानी !

हाथरस/अलीगढ – रसगवां गांव के जिस डीएल पब्लिक स्कूल में तंत्र-मंत्र के लिए कक्षा दो के छात्र की हत्या हुई है, उसकी दीवार पर घोड़े की नाल टंगी है। लाल मिर्च और नीबू जगह-जगह रखे नजर आ रहे हैं।
गेट पर गुड़िया लटक रही है। गांव वालों ने बताया कि स्कूल प्रबंधक के पिता जसोदन हर सप्ताह यहां लाल मिर्च और नीबू रखते थे। काफी देर तक वह स्कूल के गेट पर खड़े रहते थे। माना जा रहा है कि यह सब तंत्र क्रिया का ही हिस्सा था।
चार साल पहले यह स्कूल शुरू किया गया था। इस स्कूल को इस तरह तैयार किया गया कि आसपास के गांवों के लोग आकर्षित हुए और अपने बच्चों का दाखिला यहां कराना शुरू कर दिया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को घर तक छोड़ने के लिए बसों की व्यवस्था है। चार बस हैं, जबकि कुछ छोटे वाहन भी लगाए हुए हैं। स्कूल में कुछ और कमरे बनाए जाने थे, लेकिन पैसे की कमी के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल ने स्कूल के लिए काफी समय पहले बैंकों से ऋण भी लिया था।
आरती गांव में स्थित केनरा बैंक की शाखा से ही 18 लाख का ऋण लिया गया था। दिनेश बघेल को करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि कुछ दूसरे लोगों का भी उधार दिनेश पर था। इसे लेकर वह परेशान रहता था। दिनेश का पिता जसोदन, जो तांत्रिक है, वह स्कूल के लिए आए-दिन तंत्र मंत्र करता रहता था।
स्कूल के मुख्य द्वार पर एक रबर की गुड़िया भी लटक रही है। वह काफी समय से यहां है। जिन लोगों के बच्चे इस स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनका मानना है कि यह तंत्र-मंत्र की ही कुछ क्रिया है। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि कई अभिभावकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

हाथरस के रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास में पढ़ने वाले कक्षा दो के 11 वर्षीय छात्र कृतार्थ की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या में जेल गया स्कूल प्रबंधक का पिता जसोदन घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने नलकूप पर तंत्र-मंत्र करता था। वहां उसने पूरी दुकान सी सजा रखी थी। जब पुलिस पहुंची थी तो यहां लाल मिर्च, राख, लाल रंग, कटे हुए नाखून और सिंदूर की डिब्बी मिलीं थीं।
पुलिस को पूछताछ में जो पता चला है उसके मुताबिक, शाम ढलते ही लोग जसोदन के पास पहुंच जाते थे, वह ऊपरी हवा का झांसा देकर लोगों को ठगता था। रसगवां गांव निवासी जसोदन के पिता बड़े किसान थे। उनके पास 120 बीघा जमीन थी। जसोदन छह भाई हैं। लिहाजा सभी के हिस्से में 20-20 बीघा जमीन आ गई।
अगर गांव वालों की मानें तो जसोदन पिछले 20 साल से तंत्र मंत्र कर रहा था। उसने गांव से कुछ फासले पर स्थित अपने नलकूप पर ठिकाना बना रखा था। क्योंकि दिन के वक्त वहां लोगों का आना-जाना बना रहता है। लिहाजा वह शाम ढलने के बाद लोगों को वहां बुलाता था।
कभी-कभी तो पूरी-पूरी रात तंत्र क्रिया की जाती थी। गांव वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले जसोदन को लकवा मार गया था। उस वक्त वह चलने फिरने से भी मोहताज हो गया था, लेकिन जब ठीक हुआ तो फिर से यही काम करने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि वह बिगड़े हुए पीलिया को भी सही करने की गारंटी देता था।

जिस शिक्षा के मंदिर में कुरीतियों, अंधविश्वास और टोने-टोटकों के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया जाता है, उसी स्कूल का प्रबंध तंत्र और स्टाफ खुद इनका शिकार था। इस हद तक पहुंच गया कि एक बालक की जान ले ली। कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद प्रबंधक और उसके पिता जसोदन की करतूत से उनके गांव रसगवां के लोग भी हतप्रभ है।
डीएल पब्लिक स्कूल रसगवां के छात्रावास में पांच दिन पहले हुई कृतार्थ की हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया था कि स्कूल की तरक्की के लिए प्रबंधक दिनेश बघेल, उसके पिता जसोदन बलि देने के लिए गांव तुरसेन निवासी कृतार्थ को ले जा रहे थे और रास्ते में उसके जग जाने पर हत्या कर दी।
जसोदन तांत्रिक रहा है, वह मासूम बालक की हत्या कर देगा, इसका विश्वास ग्रामीणों को नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जसोदन करीब 20 साल पहले तांत्रिक क्रियाएं करता था। अक्सर वह नलकूप की कोठरी में टोना-टोटका करता रहता था, लेकिन कभी मुर्गे या किसी अन्य जानवर की उसने बलि दी, यह उनकी जानकारी में नहीं है। पांच वर्ष पहले उसे लकवा मार गया था और वह पैरों से चलने के लायक नहीं रहा था। इसके बाद उसने तांत्रिक क्रियाएं करनी बंद कर दी थीं। अब वह कुछ चलने फिरने लगा था।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया कृतार्थ की हत्या का संज्ञान
सहपऊ के गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास में कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के मामले का राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने संज्ञान लिया है। जल्द ही आयोग की टीम इस घटना की जांच करने यहां आ सकती है।
शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने हाथरस की घटना को लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई और इसे भयानक और अक्षम्य कृत्य बताया।
कानूनगो ने कहा है कि एनसीपीसीआर ने हाथरस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष से बात की है। आयोग यहां से एक टीम भेज रहा है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
टीम की रिपोर्ट के अनुसार आयोग सरकार को बच्चों की सुरक्षा के संबंध में सिफारिशें भी देगा। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार ने स्कूलों की जवाबदेही तय करने के लिए 2021 में एक गाइडलाइन बनाई है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों में कोई लापरवाही न हो।
इस मामले से पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को इस गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया था। हालांकि कुछ राज्य इसका पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने राज्यों को फिर से याद दिलाया है कि इन दिशा-निर्देशों का ईमानदारी से पालन करें।
उन्होंने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि हाथरस के स्कूल को खोलने का आदेश किसने दिया है। जिन अधिकारियों ने ऐसे लोगों को स्कूल खोलने की अनुमति दी, वे भी दोषी हैं।
कृतार्थ की हत्या में जेल गए स्कूल प्रबंधक पर बिना मान्यता स्कूल चलाने का भी मुकदमा दर्ज
छात्र कृतार्थ की हत्या में जेल गए प्रबंधक दिनेश बघेल पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी शिकंजा कस दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को उस पर बिना मान्यता कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं और आवासीय विद्यालय चलाने, धोखाधड़ी व आरटीई के उल्लघंन सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने रिपोर्ट में बताया है कि विद्यालय के पास केवल कक्षा एक से पांचवीं तक की मान्यता थी, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना धोखाधड़ी से यहां एक से आठवीं तक की कक्षाओं और आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया तो वह बंद मिला। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने लिखित बयान में कहा है कि इस विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही थीं और विद्यालय आवासीय था।

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बंद हुआ अगसौली का स्कूल
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती के आदेश पर बीईओ सिकंदराराऊ ने अमान्य विद्यालय सुरेशचंद्र शर्मा पब्लिक स्कूल अगसौली के संचालक, प्रबंधक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद यह स्कूल बंद कर दिया गया है। बीएसए के आदेश पर शुक्रवार को बीईओ ने अमान्य विद्यालय सुरेशचंद्र शर्मा पब्लिक स्कूल अगसौली सिकंदराराऊ का निरीक्षण किया।
इस दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद मिला। कोई भी छात्र-छात्रा उपस्थित नहीं मिला। जो स्टाफ विद्यालय परिसर में निवास करता है, केवल वही मौके पर उपस्थित था। विद्यालय संचालक द्वारा लिखित रूप में बताया गया कि विद्यालय का संचालन पूर्णतः बंद कर दिया गया है और भविष्य में नवीन मान्यता स्वीकृत होने पर ही विद्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा। विद्यालय स्टाफ और संचालक ने यह भी लिखित में दिया कि बिना मान्यता यदि विद्यालय संचालित पाया गया तो समस्त उत्तरदायित्व विद्यालय स्टाफ और संचालक का स्वयं का होगा।
#Aligarh, #uttarpradeshpolice, #uttarpradesh, #Aligarhcity , #upAligarh, #uttarpradeshnews, #Aligarhnews, #DLPublicSchool, #upeducationdepartment, #cmyogi, #yogiadityanath
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- ML vs TRT Dream11 Prediction Match 25: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- ML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25 | The Hundred Women 2026
- धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले
- BJP के Survey ने खोली विधायकों की पोल, 32 चेहरे रेड जोन में, कट सकता है कई का टिकट !
- मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- ML vs TRT Dream11 Prediction Match 25: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- ML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25 | The Hundred Women 2026
- धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले
- BJP के Survey ने खोली विधायकों की पोल, 32 चेहरे रेड जोन में, कट सकता है कई का टिकट !
- मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- ML vs TRT Dream11 Prediction Match 25: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
- ML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25 | The Hundred Women 2026
- धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले
- BJP के Survey ने खोली विधायकों की पोल, 32 चेहरे रेड जोन में, कट सकता है कई का टिकट !
- मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान
Cricket18 hours agoBPH vs SUL Dream11 Team Today Match 24: बर्मिंघम फीनिक्स vs सनराइजर्स लीड्स ड्रीम11 टीम
Breakingnews9 hours agoधामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
big news10 hours agoBJP के Survey ने खोली विधायकों की पोल, 32 चेहरे रेड जोन में, कट सकता है कई का टिकट !
Dehradun11 hours agoमसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान
Uttarakhand14 hours agoउत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! नई कार्यकारिणी घोषित, 5 समितियों का भी गठन
Cricket8 hours agoML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25 | The Hundred Women 2026
Dehradun14 hours agoनारी निकेतन में अब जेल जैसा माहौल नहीं, मिलेगा परिवार जैसा घर!, उत्तराखंड में बन रहा ‘आलंबन गांव’











































