Dehradun
टाटा ट्रस्ट ने टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में कार्य करने पर दी सहमति, मुख्य सचिव ने पर्वतीय जिलों व ब्लॉक को चिन्हित करने के दिए निर्देश।

देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में टाटा ट्रस्ट के साथ बैठक में जानकारी दी कि उत्तराखण्ड सरकार के साथ मिलकर टाटा ट्रस्ट राज्य में हेल्थ केयर सेक्टर, टेलीमेडिसिन, महिलाओं व बच्चों के कुपोषण से बचाव, युवाओं के कौशल विकास, बालिकाओं की शिक्षा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, आंगनबाड़ी वर्कर्स के क्षमता विकास व प्रशिक्षण, स्मार्ट क्लासेज, ग्रामीण आजीविका, पलायन, वाइब्रेंट विलेज, मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में कार्य करेगा।
सीएस रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की विभिन्न क्षेत्रों हेतु योजनाओं की समीक्षा कर गैप एनालिसिस किया जाए। ताकि टाटा ट्रस्ट द्वारा इस गैप फीलिंग के लिए कार्य किया जा सके। उन्होंने टाटा ट्रस्ट द्वारा टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में कार्य किए जाने हेतु सहमति पर निर्देश दिए कि इसके लिए सबसे पहले पर्वतीय जनपदों व ब्लॉक को चिन्हित किया जाए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड के प्रत्येक जनपद के हेल्थ एनालिसिस की बात कही गई। जिसके तहत प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं, बुनियादी चिकित्सा ढांचे, स्टाफ, प्रशिक्षण आदि की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
मैंकेंजी के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र की Comprehensive Study के भी निर्देश दिए गए। टाटा ट्रस्ट द्वारा राज्य में हेल्थ रिकॉर्ड की डिजिटलाइजेशन में सहयोग पर सहमति दी गई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने टाटा ट्रस्ट से राज्य के दूरस्थ स्थानों में रह रही आबादी को आधुनिकतम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर प्राइमरी व सेकेण्डरी हेल्थ केयर सेवाओं की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए कहा।
उन्होंने महिलाओं व बच्चों को कुपोषण व एनीमिया से बचाने के लिए, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा को मजबूत कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, उच्च शिक्षा के बाद महिलाओं की कार्यबल में हिस्सेदारी बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर सीमांत गांवों से पलायन रोकने हेतु ग्रामीण आजीविका की कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान टाटा ट्रस्ट द्वारा राज्य के 13 जिलों की कमजोर सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि वाली 13 टॉपर बालिकाओं को आर्थिक अनुदान की कार्ययोजना की बात कही गई।
Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने चार साल के सफर पर लिखा भावुक पोस्ट, पढ़िए उनके दिल की बातें…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर “मुख्यसेवक” चार साल पूरे होने पर सोशल मीडिया के ज़रिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में इन चार वर्षों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद को समर्पित बताया। उन्होंने इसे उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव कहा और सुशासन, सुरक्षा, विकास व पारदर्शिता जैसे मोर्चों पर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मिडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि आप सभी के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से आज मुख्यसेवक के रूप में 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ये 4 वर्ष देवभूमि उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के हमारे प्रयासों को समर्पित रहे हैं। इन 4 वर्षों में हर मोर्चे पर आपसे मिला अपार समर्थन मेरे लिए न केवल हर्ष का विषय रहा है बल्कि यह एक ज़िम्मेदारी का एहसास भी था जो दिन-रात देवतुल्य जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहा है।
#Dhamiemotionalpost #UttarakhandCM4yearsservice #PushkarSinghDhami
Dehradun
आज फिर बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट !

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। देहरादून मौसम विभाग ने आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन का तापमान करीब 33°C और रात का 24°C रहने की उम्मीद है।
इधर, मसूरी-देहरादून को जोड़ने वाली झड़ीपानी रोड पर आज सुबह भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से मलबा और बड़ा पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई पर्यटक और स्थानीय लोग रास्ते में फंसे रहे।
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को अस्थायी रूप से दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया। लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचीं और करीब दो घंटे में रास्ता साफ कर दिया गया। इसके बाद लोगों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
Dehradun
आरक्षित जंगल में मोर का शिकार, वन विभाग ने दबोचे दो खूनी शिकारी

कालसी (देहरादून): बीते बुधवार शाम करीब 7 बजे आरक्षित वन क्षेत्र चांदपुर चोरखाला से दो युवकों को वन्यजीवों के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। निक्का और उसका साथी वाजिद नाम के इन युवकों के पास से दो जंगली गोह घायल अवस्था में और एक मोर मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया। वन विभाग की टीम ने दोनों युवकों को मौके से हिरासत में लिया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रभागीय वनाधिकारी कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के निर्देश पर चौहड़पुर रेंज में वन्यजीवों के अवैध शिकार और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गश्त को और तेज़ कर दिया गया है। वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कठोर कारावास तक की सजा दी जा सकती है। वन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं पर भी वन्यजीवों के शिकार या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
#PeacockHunting #WildlifeCrime #ForestDepartmentArrest
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…