Dehradun
15 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपचुनावों में हार की होगी समीक्षा, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व भी लेगा हिसाब।

देहरादून – मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीटें भाजपा के कब्जे वाली नहीं थी, लेकिन पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चाहता था कि ये दोनों सीटें भाजपा की झोली में जाएं ताकि जीत के जरिये पार्टी आसन्न निकाय चुनाव में अपने पक्ष में वातावरण बना सके। दोनों सीटों पर मिली शिकस्त के बाद अब भाजपा के दिग्गजों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष हार के कारणों का हिसाब देना होगा। 15 जुलाई को होने वाली पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर मंथन होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, हार से भी सबक लिया जाता है। इसलिए कार्यसमिति की बैठक में दोनों सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों की समीक्षा होगी। जहां कमी होती है, उसे दूर की जाती है। मैं इस हार को स्वीकार करता हूं। लेकिन भाजपा जिस स्थान पर खड़ी थी, उसी स्थान पर है। कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि वह अपने दम पर नहीं लड़ी, उसे यूकेडी, वामपंथी पार्टियों का समर्थन था। कांग्रेस को जवाब मंगलौर की जनता ने दिया। कांग्रेस की प्रचंड जीत नहीं हो पाई और वह 422 वोटों के अंतर पर सिमट गई। हम मंगलौर में बढ़े हैं।
भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के सभी दिग्गजों को झोंका था। बदरीनाथ सीट पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पालक बनाया गया था। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में एक टीम बदरीनाथ में लगातार कैंप कर रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस सीट पर प्रचार किया। धामी कैबिनेट के मंत्री भी बारी-बारी से वहां प्रचार करने पहुंचे। लेकिन उनके प्रयास नाकाफी रहे और भाजपा चुनाव हार गई। मंगलौर में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी ने विस पालक बनाया था। यहां पार्टी सांसदों और विधायकों की एक टीम लगातार पार्टी प्रत्याशी के समर्थन लगातार डेरा जमाए हुए थी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दोनों विधानसभा सीटों पर हुई पराजय को लेकर पार्टी दिग्गजों से जवाब लेगा। माना जा रहा है कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व स्तर पर जल्द ही उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा होगी और उन कारणों की पड़ताल की जाएगी, जिनकी वजह से भाजपा चुनाव नहीं जीत पाई।
Dehradun
मामूली साइकिल टक्कर पर भड़का युवक, मासूम को जड़े थप्पड़

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तेलीवाला गांव में एक मासूम बच्ची साइकिल से घर जा रही थी, तभी उसका साइकिल पड़ोसी मोहम्मद इकराम से हल्के से टकरा गया। इतनी-सी बात पर गुस्से में आगबबूला हुए इकराम ने बच्ची के गाल पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। डर के मारे बच्ची वहां से रोते हुए घर चली गई।
जब बच्ची के परिजनों ने उसके गाल पर लाल निशान देखे तो उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें साफ दिखा कि इकराम बच्ची पर बेरहमी से थप्पड़ बरसा रहा है। यह देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बात बढ़ी और दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ ही देर में पूरा इलाका रणभूमि में बदल गया।
मारपीट की पूरी घटना भी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दर्जनों लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई, लेकिन पुलिस ने खुद एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मौके से मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आरिफ और शरियत नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि यह घटना 24 अक्टूबर की है। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी…लेकिन मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई की।
Dehradun
उत्तराखंड: यूटीयू में तैयार हो रहा है एआई चैटबोट डीपशिवा, आमजन को मिलेगी सरल भाषा में जानकारी

देहरादून: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने देश में एक नई तकनीकी पहल शुरू की है। विश्वविद्यालय एआई आधारित “डीपशिवा चैटबोट” विकसित कर रहा है…जो कृषि, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी वास्तविक जानकारी आमजन तक आसानी से पहुंचाएगा।
इस परियोजना की शुरुआत उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के आह्वान पर की गई। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले चरण में देशभर के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों की 152 टीमों ने भाग लिया, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के छात्र-छात्राएं शामिल थे। दूसरे चरण में कुल 46 टीमें चयनित होकर आगे बढ़ी हैं। फाइनल राउंड दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।
प्रतिभागियों को कृषि, पर्यटन या स्वास्थ्य सेवा में से किसी एक क्षेत्र का चयन कर एआई आधारित चैटबोट विकसित करना है। डीपशिवा चैटबोट का उद्देश्य आमजन से हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में सहज संवाद करना है, ताकि छात्र-शोधकर्ताओं को त्वरित जानकारी उपलब्ध हो और तकनीकी समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सके।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस पहल का उद्देश्य स्पष्ट किया कि यह चैटबोट साधारण चैटबोट से अलग होगा। सामान्य चैटबोट केवल तय उत्तर देता है, जबकि एआई चैटबोट उपयोगकर्ता की भाषा, भावना और प्रश्न की परिस्थिति को समझकर तार्किक और सटीक उत्तर प्रदान करेगा।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ टीमों को कुल 10 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को क्रमश: 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
यूटीयू के नोडल अधिकारी प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण से चयनित 46 टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन नवंबर में इंडस्ट्री और उच्च शिक्षा संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। दिसंबर में विजेताओं की घोषणा राज्यपाल के हाथों की जाएगी।
डीपशिवा चैटबोट से आमजन को कृषि, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़ी सरल और उपयोगी जानकारी मिलने के साथ ही भारत की तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी मिलेगा।
Dehradun
बिहार विधानसभा चुनाव में CM धामी दो सभाओं को संबोधित करने जाएंगे बिहार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस माह यह उनका बिहार का दूसरा चुनावी दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान जैसे विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार किया है।
भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को सुबह सवा ग्यारह बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वह महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद अपराह्न में वह महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे। इस दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी पार्टी की रणनीति को मजबूती देने और स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करने पर ध्यान देंगे।
   Accident2 years ago Accident2 years ago- सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 
   Breakingnews2 years ago Breakingnews2 years ago- देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत। 
   Uttar Pradesh5 years ago Uttar Pradesh5 years ago- उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र…. 
   Haryana2 years ago Haryana2 years ago- नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 
   Breakingnews3 years ago Breakingnews3 years ago- बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल। 
   Crime2 years ago Crime2 years ago- पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 
   Breakingnews5 years ago Breakingnews5 years ago- 23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित….. 
   Breakingnews5 years ago Breakingnews5 years ago- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं….. 






























































 
										 
										 
										 
										 
										 
										 
										