Crime
प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, भाइयों ने पहले पीटा फिर पट्रोल डालकर जलाया जिंदा…उपचार के दौरान मौत।

कासगंज/उत्तरप्रदेश – कासगंज में सात दिन पूर्व शहर के किला मोहल्ला इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के घर तड़के पहुंचे प्रेमी युवक की न केवल प्रेमिका के भाईयों ने पिटाई की बल्कि पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे प्रेमी युवक विशाल गंभीर रूप से जल गया। यह वारदात 8 मार्च को तडक़े हुई। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

युवक विशाल का गंभीर हालत में उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक का शव अपराह्न के बाद यहां लाया गया तो परिवार के लोगों, रिश्तेदारों व आस पास के लोगों में आक्रोश फैल गया और फोरलेन मार्ग पर अशोकनगर तिराहे के पास सडक़ पर आकर लोग हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जिससे फोरलेन मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं सीओ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने आक्रोश की स्थिति देखते हुए तत्काल पीएसी व अतिरिक्त पुलिसबल मौके पर बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने युवक के परिजनों से वार्ता शुरू की, लेकिन इस वार्ता के दौरान कई बार नोंकझोंक की स्थिति बनी और आक्रोशित गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले आक्रोशितों को सडक़ से हटाया और वाहनों का आवागमन शुरू कराया। परिजनों से वार्ता का क्रम चलता रहा। परिजन पुलिस के समक्ष आरेापियों की गिरफ्तारी की मांग एवं एफआईआर में अन्य लोगों के नाम शामिल करने की मांग उठाने लगे। हंगामा बढ़ता देख सीओ अजीत चौहान ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया और तहरीर में नाम बढ़ाने के बिंदु पर जांच कराने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हो सका। परिजनों ने प्रेमिका पक्ष की ओर से कराई गई झूठी एफआईआर निरस्त करने की मांग की। युवक के पिता मुकेश का कहना है कि अपना अपराध छिपाने की लिहाज से युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
पिता ने पहले दो को किया था नामजद, अब तीन और नाम बढ़वाए
युवक विशाल के पिता मुकेश कुमार ने पहले पेट्रोल डालकर विशाल को जलाने के मामले मामले में युवती के भाई नीरज व धीरज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोग भी दर्शाए गए, लेकिन अब पिता ने पुलिस से युवती, उसकी मां व एक अन्य भाई सुरेंद्र पर भी वारदात में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांंग की है।
पहले युवती के पक्ष से यह कराई गई थी एफआईआर
युवती के पक्ष से पहले विशाल के खिलाफ स्वयं युवती की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसमें युवती ने कहा कि 8 मार्च की रात्रि करीब ढाई बजे जब वह टॉयलेट करने नाली पर गई थी तब युवक विशाल पहले से मौजूद था और पड़ोस के एक कमरे में खींचकर ले गया। जब युवक का युवती व परिजनों ने विरोध किया तो उसने खुद बाइक से पेट्रोल छिडकऱ कर आग लगा ली। यह मामला पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया था।
सुरक्षा के बीच किया गया अंतिम संस्कार
कासगंज। युवक का अंतिम संस्कार भी कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगला भूड़ पर शमशान गृह पर युवक का संस्कार किया गया।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

Haridwar News : हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का शव मंदिर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर गांव स्थित मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर ही पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंदिर के अंदर से पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद
पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के अंदर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो गोधना गांव, पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

तीन महीने से कर रहा था मंदिर में पुजारी का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर गांव में ग्रामीण संजय सैनी द्वारा एक निजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां गांव के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन महीने पहले एक बुजुर्ग पुजारी गांव आया था और उसी मंदिर में रहने लगा था। वो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
Cricket7 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket7 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
big news8 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
Nainital8 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news5 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news3 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
big news6 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद
Haridwar5 hours agoउत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत, हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया रोपण






































