Crime
जिसे समझा था हमसफर, उसी ने रच दी मौत की साजिश !

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रेम संबंधों के नाम पर एक युवक की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजपुरा निवासी तरुण सिंह रावत की हत्या उसकी महिला मित्र गीता साहू और उसके पति अनिल साहू ने मिलकर की। पुलिस ने घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तरुण सिंह का गीता साहू से लंबे समय से प्रेम संबंध था। गीता ने तरुण को यह विश्वास दिलाया था कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह करेगी। इसी भरोसे में तरुण ने गीता पर आर्थिक रूप से काफी खर्च किया। लेकिन जब तरुण को इस धोखे का अहसास हुआ और उसने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो गीता और अनिल ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
30/31 मई की रात गीता ने अपने बच्चों को घर से बाहर भेज दिया और तरुण को पैसे लौटाने के बहाने घर बुलाया। रात में तरुण को वहीं रुकने के लिए कहा गया। जैसे ही वह गहरी नींद में सो गया अनिल ने भारी पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता की तहरीर पर वनभूलपुरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर छानबीन के दौरान दोनों आरोपियों को आंवला गेट चौकी के पास गीला जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस त्वरित और सटीक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य कर रही टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।
#LoveAffairMurder #HaldwaniCrimeNews
Almora
ALMORA FIRING NEWS: आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, तीन घायल
आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
ALMORA FIRING NEWS: अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र के मंगलता गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने पड़ोसी परिवार पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग—पति, पत्नी और बेटा—छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य बिंदु
छत का काम देखने गए थे, शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के मंगलता गांव निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू ने उनके भाई अर्जुन सिंह, बहू दीपा देवी और भतीजे मनजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह पड़ोसी के मकान की छत का काम देखने बाहर निकले थे, तभी आरोपी से कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग
इसी दौरान आरोपी अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
हथियार बरामद, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीबीबीएल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव और गुस्से में था, जिस कारण उसने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
Udham Singh Nagar
Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक पर हमला का आरोप
रुद्रपुर (Rudrapur) : उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को ऑफिस से बाहर बुलाकर 15 से 20 लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है।
मुख्य बिंदु
पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
किच्छा नगर के वार्ड नंबर 11, एसएस नगर निवासी अरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो किच्छा स्थित एक कार्यालय में कार्यरत हैं। 26 फरवरी की दोपहर वह अपने मालिक की कार को आवास विकास गेट के पास पार्क करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक फरद ने कार पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई।
ये भी पढ़ें _ हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित के मुताबिक, फरद ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। अरुण शर्मा ने विवाद से बचने के लिए कार पार्क कर दी और वापस अपने कार्यालय लौट आए।
ऑफिस के बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ समय बाद फरद ने अपने भाई फैसल और अन्य साथियों — जिनमें सारिन तुर्क, शकील तुर्क, मोनू, रहीस मौलाना, बिलाल समेत 15 से 20 लोग शामिल थे सभी को मौके पर बुला लिया।
बताया गया कि सभी लोग ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर गाली-गलौज करने लगे और अरुण शर्मा को बाहर आने के लिए उकसाया। जैसे ही वो बाहर आए, आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।
ये भी पढ़ें _ उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
बीच-बचाव करने वालों से भी हाथापाई
घटना के दौरान ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मेडिकल में चोटों की पुष्टि
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में सिर और शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है।
पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें _ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने शुरू की जांच
किच्छा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
Haldwani
हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani News : हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक कार से शव मिलने से हड़ंकप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पास एक कार से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकरी के मुताबिक डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार के अंदर एक 32 वर्षीय युवक पड़ा था। कार के शीशे बंद थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कार के सभी शीशे बंद थे और एसी ऑन था। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर युवक को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दम घुटने से मौत होने की बात आ रही सामने
मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हाल स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें – holi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त: हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
Rudraprayag23 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Dehradun24 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
International20 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi22 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand18 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग
Dehradun1 hour agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
big news3 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
Trending51 minutes agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत





































