Bageshwar
बागेश्वर की बेटी श्रुति असवाल बनीं भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट, उत्तराखंड का नाम किया रोशन…

बागेश्वर: उत्तराखंड की बेटियाँ एक बार फिर देश की सेवा में नया कीर्तिमान गढ़ रही हैं। बागेश्वर नगर के मजियाखेत सैंज निवासी श्रुति असवाल ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। शनिवार को केरल में आयोजित पासिंग आउट परेड में श्रुति को यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस गौरवशाली पल में जब उनके माता-पिता ने उनकी वर्दी पर स्टार लगाए, तो वहां मौजूद हर आंख गर्व से नम थी।
श्रुति का परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके पिता किशोर असवाल भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता अनीता असवाल एक समर्पित गृहिणी हैं। परिवार के करीबी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मामा सुरेन्द्र खेतवाल ने बताया कि श्रुति बचपन से ही मेधावी रही हैं और उनका सपना हमेशा से था कि वह वर्दी पहनकर देश की सेवा करें।
श्रुति की प्रारंभिक शिक्षा केरल में हुई। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने बेंगलुरु से बीटेक किया और इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नौसेना के प्रशिक्षण केंद्र केरल में दाखिला लिया। कठिन प्रशिक्षण पूरा कर अब वह लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं।
बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद उत्साहित है। गाँव में बधाई देने वालों का तांता लगा है। श्रुति की सफलता ने यह संदेश दिया है कि पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियाँ भी बड़े सपने देख सकती हैं और उन्हें पूरा कर सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी।
#IndianNavyLieutenant #ShrutiAswalBageshwar #WomeninDefenceForces #CDSExamSuccessStory #UttarakhandProudDaughter
Bageshwar
बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा (UREDA) के परियोजना अधिकारी को कथित तौर पर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
Table of Contents
बागेश्वर में रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
बागेश्वर में एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उरेडा कार्यालय में उनके सोलर प्लांट से संबंधित संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबे समय से लंबित थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक फाइल पर 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शिकायतकर्ता की कुल चार फाइलें विभाग में लंबित थीं। आरोप है कि इन फाइलों के निस्तारण के बदले अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय मामले की शिकायत विजिलेंस से कर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करना चाहता था।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।
शिकायत के बाद विजिलेंस ने की ये कार्रवाई
पूर्व निर्धारित योजना के तहत शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरुमदारा, रामनगर (जनपद नैनीताल) को 40 हजार रुपये दिए, टीम ने तत्काल छापा मारकर उन्हें रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल विजिलेंस आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Breakingnews
बागेश्वर में बड़ा हादसा! सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा, तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब सात वर्षीय एक बच्चा सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया।
Table of Contents
बागेश्वर में सरयू नदी में बहा 7 साल का बच्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि राकेश नाम का करीब सात साल का बच्चा शिवालय के समीप सरयू नदी में बह गया।
तलाश में जुटी SDRF और NDRF की टीमें
सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमें नदी और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और अभियान लगातार जारी है।

विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रशासन ने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Bageshwar
उत्तराखंड में सनसनी!, स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
बागेश्वर में प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या
बागेश्वर के भटकोला में 55 वर्षीय दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोज की तरह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वाहन मुख्य सड़क पर खड़ा करने के बाद वह पैदल स्कूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद विद्यालय के कर्मचारी नवल किशोर ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।
स्कूल के क्लर्क ने ही वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रधानाचार्य पर लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही सड़क पर गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी कपकोट के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी नवल किशोर सोराड़ी को बागेश्वर रोड स्थित करालागांव यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
Cricket19 hours agoIND vs ZIM Dream11 Team 2nd T20I 2026: Match Prediction, Pitch Report & Top Picks
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Dehradun23 hours agoमसूरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर!, सिर्फ इस समय खुलेगा मार्ग, प्रशासन ने जारी किए नए नियम
Cricket22 hours agoDharamshala Cricket Stadium (HPCA) | इतिहास, क्षमता, रिकॉर्ड और पूर्ण जानकारी
big news21 hours agoऋषिकेश जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया !
Chamoli23 hours agoदिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस
Rudraprayag18 hours agoऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun17 hours agoउत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचा सस्पेंड कांस्टेबल, बयान से मची सनसनी







































