Dehradun
इमरजेंसी ड्यूटी देने वाले पीआरडी जवानों के मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर लगी मोहर, जल्द शासनादेश होगा जारी।

देहरादून – भूस्खलन, वनाग्नि, बाढ़ और दुर्घटनाओं में बचाव कार्यों के दौरान दिन रात डटे रहने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने सहमति दे दी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अगले सप्ताह शासनादेश भी जारी हो जाएगा।

आपदा प्रभावित राज्य में पीआरडी जवानों की बढ़ती भूमिका को देखते हुए पीआरडी जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ अन्य घोषणाओं पर भी कार्यवाही जारी है। इनमें विकासखंड स्तर पर तैनात ब्लाक कमांडर और न्याय पंचायत स्तर पर तैनात हलका सरदार का मासिक मानदेय बढ़ाना भी शामिल है, जिस पर वित्त विभाग की सहमति का इंतजार है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस पर भी जल्द वित्त विभाग की सहमति जारी हो सकती है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2023 में पीआरडी जवानों के कल्याण से संबंधित विभिन्न घोषणाएं की थीं, जिन पर विभागीय कार्यवाही अंतिम चरण में है। सरकार का मकसद जवानों को प्रोत्साहित करना है।
इसी प्रोत्साहन का परिणाम है कि राज्य गठन के समय तक पीआरडी के सिर्फ 200 जवानों को ड्यूटी मिलती थी, लेकिन आज पीआरडी के पास नौ हजार चार सौ जवान पंजीकृत हैं और उनमें आठ हजार जवानों को ड्यूटी मिल रही है। यह जवान विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।
ड्यूटी पर तैनात आठ हजार जवानों में ऐसे तमाम जवान हैं, जो एक समय में रोजगार की तलाश में उत्तराखंड से पलायन कर चुके थे, लेकिन पीआरडी में मानदेय वृद्धि और ड्यूटी बढ़ने की वजह से वापस लौट आए। डेढ़ माह पहले पीआरडी जवानों के दैनिक मानदेय को 570 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये किया जा चुका है। पीआरडी जवानों के लिए रिटायरमेंट, कल्याण कोष में वृद्धि, आपातकालीन ड्यूटी में हादसा होने पर सहायता राशि आदि में वृद्धि की गई है।
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
Uttarakhand
बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..

MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजे 30 मार्च को रहेगा.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश
जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों समेत सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को रहेगा. पहले ये अवकाश 31 मार्च को प्रस्तावित था जिसमें संशोधन करते हुए अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संसथान सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
यहाँ देखें शासनादेश

Cricket23 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand17 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news20 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Dehradun20 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Dehradun21 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun16 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
big news23 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज









































