Uttarakhand
अंतिम गांव को भारत के पहले जनजातीय गांव बनने पर ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल, 1962 के युद्ध में खाली हुए इस गांव में पहुंची प्रशासन की टीम।

उत्तरकाशी – सन 1960 के युद्ध के समय जनपद उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव नेलांग एवं जादुंग को सुरक्षा की दृष्टि से यहां के निवासियों को यह गांव खाली करना पड़ा था पर केन्द्र अब केन्द्र एवं राज्य सरकार ने 62 वर्ष बाद इस गांव को बसाने के साथ इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित का प्रयास किया है 1962 से यह गांव भारत तिब्बत सीमा पुलिस के निगरानी में था और वहां पहुंचने के लिए कहीं प्रकार के पास बनाने पड़ते थे।

लम्बे समय से यहां के मूल निवासी सरकार से मांग कर रहे थे कि हमें यहां रहने की अनुमति दी जाए आज गांव में प्रथम चरण में बनने वाले 6 होम स्टे के निर्माण के लिए जब यहां ग्रामीणों के साथ प्रशासन की टीम पहुंची तो ग्रामीण अपने गांव को देखकर खुशी का इजहार करने लगे…और खंण्डरो में तब्दील हुए इन घरों में अपना बचपन खोजते नजर आये।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं कि उनकी इस विरासत को वह अपने बच्चों को दिखा पायें पर सरकार ने जीते जी उनका यह सपना पूरा कर दिया..ओर अब वह बॉर्डर के अन्तिम गांव नहीं बल्कि बॉर्डर के पहले जनजातीय गांव के रूप में पहचाने जायेंगे।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम ?

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की विदाई का दौर करीब आता जा रहा है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। 18 सितंबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज दून समते इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर
उत्तराखंड में मानसून की विदाई का दौर करीब आ रहा है। बीते रोज मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण उमस से राहत मिली है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। दूसरी ओर, ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है।
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी बढ़ी ठंड
चमोली जिले में स्थित करीब 15,200 फीट की ऊंचाई वाले हेमकुंड साहिब में भी मौसम ने करवट ली है। यहां गुरुवार दोपहर से बर्फबारी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार बर्फ गिरने से पूरे क्षेत्र में सफेद चादर नजर आने लगी है और तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

23 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के 18 से 23 सितंबर के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके बाद 20 और 21 सितंबर को मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में इन दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
22 और 23 सितंबर को इन स्थानों पर बारिश के आसार
22 और 23 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में इन दोनों दिनों के दौरान मौसम सामान्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
कुल मिलाकर, मानसून की विदाई से पहले उत्तराखंड में मौसम कुछ दिनों तक बदलता हुआ नजर आएगा। पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
Uttarakhand
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में उसके गर्दन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सर्वानंद घाट के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक के शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान मिलने की बात भी कही है। इसके चलते पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
Uttarakhand
हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा

season’s first snowfall : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। हेमकंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Table of Contents
हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी
प्रदेश में सीजन का पहला हिमपात देखने को मिला है। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद इलाके में ठंड बढ़ गई है और मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं बर्फबारी देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए हैं।
केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा
रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। केदारनाथ घाटी में भी लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से कई जगहों पर दृश्यता प्रभावित हुई है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तीर्थयात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील
मौसम खराब होने के बीच रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ आवाजाही करने की सलाह दी है।
लोगों से लापरवाही से बचने की अपील
लगातार बारिश और कम दृश्यता को देखते हुए पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों से सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से खास तौर पर जोखिम वाले स्थानों पर अनावश्यक रुकने और लापरवाही से बचने की अपील की गई है।
Ramnagar23 hours agoसुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला, कार रोककर की मारपीट, लोगों की भीड़ देख भागे बदमाश
Haridwar22 hours agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा
Uttarakhand21 hours agoहेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा
Uttarakhand17 hours agoहरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस
uttarakhand weather23 minutes agoउत्तराखंड में करीब आ रहा मानसून की विदाई का दौर, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम ?





































