Pauri
उत्तराखंड के श्रीनगर में दर्दनाक हादसा: अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर…

श्रीनगर गढ़वाल : बुधवार को श्रीनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय के दो छात्रों की अलकनंदा नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के दौरान एक अन्य छात्र को सकुशल बचा लिया गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव के निवासी थे और वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिसमें एक छात्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अन्य दो छात्रों की डूबने से मृत्यु हो गई।
घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है, और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
big news
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में शनिवार सुबह धार रोड पर स्थित दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी
पौड़ी की धारा रोड पर स्थित एक दुकान से शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। आस-पास मौजूद अन्य व्यापारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुकान के अंदर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था व्यापारी
मिली जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह व्यापारी आज सुबह भी अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। इस दौरन मृतक की दुकान पहले से खुली थी। व्यापारियों के आवाज लगाने पर कोई जवाब ना आने पर व्यापारियों ने दुकान के अंदर देखा तो दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं
मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ना ही कोई घाव है। पुलिस का कहना है कि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
big news
पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर

Pauri News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार गुलदार, भालू और बाघ के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। पौड़ी में आज फिर भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला
पौड़ी गढ़वाल में जंगली जानवरों का आतंक के कारण लोग दहशत में है। बुधवार सुबह पौड़ी में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पाबौ विकासखंड के खंडुली गांव में महिला जानवरों के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया।
गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिस कारण उसकी जान बच सकी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। जहां महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गई थी जंगल
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे ज्योति देवी, पत्नी जगदीश चारा लेने के लिए जंगल जा रही थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता के कारण महिला की जान बची। जिला पंचायत सदस्य कलूण भरत रावत ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर किया है। जिसके बाद महिला को एयर एंबुलेंस से देहरादून में मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया है।
Uttarakhand
पौड़ी : भालू ने युवक पर किया हमला, किसी तरह हाथ-पैर चलाकर बचाई जान

Pauri: श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर भालू ने युवक पर किया हमला
मुख्य बिंदु
पौड़ी (Pauri): उत्तराखंड में लगातार मानव वन्य जीव संघर्ष के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है. जहाँ पर एक बाइक सवार युवक पर भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया है. जिसके बाद किसी तरहसे युवक ने शोर मचा कर अपनी जान बचाई.
श्रीनगर में भालू ने युवक पर किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, 3 फरवरी मंगलवार को 21 वर्षीय अभिषेक, निवासी प्रेमनगर, पौड़ी गढ़वाल बाइक से जा रहा था. तभी अचानक से पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर ढांडरी के पास भालू ने उस पर हमला कर दिया. भालू युवक को घसीटते हुए सड़क से नीचे ले गया.
आसपास के लोगों ने पहुँचाया अस्पताल
लेकिन अभिषेक ने किसी तरह चीख-पुकार मचाते हुए अपनी जान बचाई. इस हमले में अभिषेक के गले और सिर पर कई चोटें आई. मौके पर मची चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने तुरंत घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया. जहाँ उसका इलाज चल रहा है. घायल की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है.
घायल युवक अभिषेक ने बताया कि
वो अपने रास्ते पर था, तभी अचानक भालू सामने आ गया और उस पर झपट पड़ा. अपनी जान बचाने के लिए उसने हिम्मत दिखाते हुए हाथ-पैर चलाकर भालू को दूर भगाने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल रहा. इसी बीच, उसके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और उसे सुरक्षित बाहर निकाला.
हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल
भालू के हमले की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. पीड़ित युवक और स्थानीय लोगों ने वन विभाग पौड़ी से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू को आबादी से दूर भगाने की मांग की है, ताकि आगे किसी और पर हमला न हो सके. उनका कहना है कि पहले गुलदार के हमले सामने आते थे, लेकिन अब भालू के हमले भी होने लगे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.
Cricket20 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Trending19 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Dehradun21 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Tech17 hours agoकैब इंडस्ट्री में बड़ा धमाका : 5 फरवरी से शुरू हुई ‘Bharat Taxi App’, ओला-उबर को देगी टक्कर!
big news18 hours agoपौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Haridwar17 hours agoहरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
big news15 hours agoकल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी दल एकजुट
- big news13 hours ago
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो











































