Crime
WhatsApp से फंसाया, Fake App से लूटा…81 लाख की ठगी, महाराष्ट्र से गिरफ्तार!

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देता था और लाखों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने करीब 81.45 लाख रुपये की साइबर ठगी की है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम वैभव मनोज गाडगे है। यह आरोपी उधम सिंह नगर के एक व्यक्ति को भी अपने जाल में फंसा चुका था।
ऐसे फंसाता था लोगों को:
पुलिस के मुताबिक आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देता था। वह खुद को एक प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों को झांसे में लेता था।
लोगों को अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा जाता था, जहां पहले से मौजूद सदस्य झूठे स्क्रीनशॉट के जरिए यह दिखाते थे कि उन्होंने निवेश कर मोटा मुनाफा कमाया है। इससे नए लोग प्रभावित होकर निवेश कर देते थे।
इतना ही नहीं आरोपी ने एक फर्जी मोबाइल ऐप भी बनाया था…जिसमें निवेश की गई रकम और उस पर दिखाया गया मुनाफा झूठा होता था। पीड़ितों को लगता था कि उन्हें सच में फायदा हो रहा है…लेकिन हकीकत में वो ठगे जा रहे होते थे।
करोड़ों की ट्रांजैक्शन, 8 मामलों में आरोपी:
एसटीएफ प्रमुख नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी के बैंक खातों में सिर्फ 4-5 महीनों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी के खातों के खिलाफ देश के कई राज्यों में 8 साइबर अपराध दर्ज हैं। अब अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है।
#CyberfraudIndia #Onlinetradingscam #WhatsAp investmentfraud #STFcybercrimearrest #Faketradingappscam
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
- 15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
- हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
- प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
- NEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
big news
आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर

Dehradun News : देहरादून की एटीएस कॉलोनी में लंबे समय से विवादों और दबंगई के आरोपों में घिरे एक बिल्डर पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
Table of Contents
देहरादून में आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन
जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत पुनीत अग्रवाल को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को जिला बदर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामले की शुरुआत एटीएस कॉलोनी निवासी एवं डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा सहित अन्य निवासियों द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र से हुई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुनीत अग्रवाल द्वारा 13 अप्रैल 2026 को डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक के परिवार पर आक्रामक एवं जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में पीड़ित का कान का पर्दा फट गया तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को डराने-धमकाने वाला असामाजिक तत्व बताते हुए गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।
लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण बना रहा था पुनीत अग्रवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी मसूरी से गोपनीय जांच कराई गई। जांच में क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुनीत अग्रवाल का व्यवहार लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर रहा था तथा उसके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले की जांच हुई जिसके बाद डीएम सविन बंसल ने पुनीत अग्रवाल को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनीत अग्रवाल अगले 6 माह तक देहरादून जनपद की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अगर वो आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कारावास एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। थाना रायपुर पुलिस को आदेश की तत्काल तामील कराते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

- हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
- 15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
- हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
- प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
- NEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
big news
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ramnagar News : रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Table of Contents
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़ंकप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोग घायल अवस्था में एक युवक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घायल युवक से पूछताछ की,युवक ने अपना नाम प्रमोद (35 वर्ष) पुत्र पनीराम निवासी मोहल्ला बंबाघेर बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रमोद के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए। लेकिन सोमवार तड़के उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई।

मृतक के पिता पनीराम ने आरोप लगाया कि रामनगर के ग्राम बेलगढ़ निवासी एक व्यक्ति शिवियां उनके बेटे प्रमोद को रामनगर से अपने घर बेलगढ़ ले गया था। उनका आरोप है कि वहां प्रमोद को शराब पिलाई गई और बाद में आरोपी दंपति ने उसके साथ मारपीट की।
परिजनों ने की हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
पनीराम के अनुसार मारपीट के बाद उनका बेटा किसी तरह गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा, लेकिन वहां भी आरोपी पति-पत्नी ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घायल प्रमोद को रास्ते में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
- हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
- 15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
- हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
- प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
- NEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Dehradun22 hours agoराजधानी देहरादून में शिक्षकों की महापंचायत, मांगें पूरी ना होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
almora24 hours agoशहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आँखों से दी अंतिम विदाई, अल्मोड़ा में किया गया अंतिम संस्कार
big news21 hours agoNEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Breakingnews6 hours agoप्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
Nainital3 hours ago15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
Haldwani5 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
Haridwar29 minutes agoहरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन





































