Breakingnews
पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सीएम धामी और विजय बहुगुणा ने किया माल्यार्पण…..

देहरादून | उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. हेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती पर सोमवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और भाजपा नेताओं ने राजपुर रोड स्थित एमडीडीए परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि “हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपने कार्यकाल में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, फिर भी वे हिमालय की तरह अडिग रहे। आज हम सभी उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं। वह हमारे हृदयों में सदैव जीवित रहेंगे।”
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी अपने पिता को याद करते हुए कहा, “यह किसी भी जनसेवक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है कि उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें स्नेह और सम्मान से याद करें। मैं मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल है।”
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बहुगुणा जी के योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।
Breakingnews
धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर ,एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता…

धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर!
जहां सिक्का चढ़ाने से खुलते हैं सौभाग्य के द्वार ✨
कहते हैं, यहां एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता।
यह मंदिर नहीं, श्रद्धा का संकल्प है… और आस्था की संपत्ति।
Breakingnews
श्रद्धा की रौशनी में जगमगाया कैंची धाम

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया कैंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज के भव्य मेले की तैयारियाँ पूरी। देशभर से लाखों श्रद्धालु 15 जून को करेंगे दर्शन।
Breakingnews
वीडियो वायरल: उत्तराखंड की महिला ने दिखाया कमाल, देवी-देवताओं को नचाने की भी रखती हैं ताकत

नारी शक्ति को शत-शत नमन 🙏। ढोल-दमाऊं की थाप पर देव-आनंद के साथ समर्पित होकर नृत्य करती ये महिलाएं न केवल संस्कृति की वाहक हैं, बल्कि ये बताती हैं कि पहाड़ की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं — खेती से लेकर देवताओं को नचाने तक!
जय देवभूमि, जय उत्तराखंड।
🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देश-विदेश से लोग इसे देख सराहना कर रहे हैं।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।