Dehradun
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को होगा घोषित, 22 मार्च को बैठक।

देहरादून – उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद राज्य के 29 केंद्रों में 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जबकि 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के काम के लिए 3,574 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।

शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 15 दिन के भीतर मूल्यांकन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 1,993 और इंटरमीडिएट में 1,581 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।
हालांकि, पूर्व में चुनाव आयोग की ओर से जिन मूल्यांकन केंद्रों का अधिग्रहण कर लिया गया था। विभाग की ओर से उनके स्थान पर दूसरे मूल्यांकन केंद्र बना लिए गए हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, हर मूल्यांकन केंद्रों से दो-दो मास्टर ट्रेनर को आज प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मूल्यांकन के संबंध में निर्देश दिए गए।
प्रदेश के सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों एवं पर्यवेक्षकों की 22 मार्च को ऑनलाइन बैठक होगी। शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी जिलों के मुख्य नियंत्रक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे।
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एक लाख 13 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसमें हाईस्कूल में 6,90,564 और इंटरमीडिएट में 4,47,696 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
Dehradun
SARA की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न, पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण पर हुई चर्चा

Dehradun News : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARA) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई।
Table of Contents
SARA की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न
सीएस ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी की बैठक ली। बैठक में विश्व बैंक पोषित जलागम विकास, जल निकायों के पुनर्जीवन, वृक्षारोपण, पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई
सॉन्ग और कमल नदी परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में देहरादून की सॉन्ग नदी और उत्तरकाशी की कमल नदी से संबंधित दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल 2025 को आयोजित सारा की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई।
सॉन्ग नदी परियोजना के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना
मुख्य सचिव ने सॉन्ग नदी से जुड़े क्षेत्रों का विस्तृत चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए, जहां सुधार और हस्तक्षेप (इंटरवेंशन) की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिन्हित क्षेत्रों के अनुसार आवश्यक कार्यों का निर्धारण कर संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा उनकी डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कराई जाए।

उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन के बाद उसके प्रभाव (इंपैक्ट) का वैज्ञानिक मूल्यांकन भी किया जाए। इसके लिए आईआईटी रुड़की जैसे तकनीकी संस्थानों के सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा गया।
जल संरक्षण और पारंपरिक स्रोतों के पुनर्जीवन पर जोर
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सारा की बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित की जाएं तथा वाटर रिचार्ज, वनीकरण और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़े कार्यों की गति तेज की जाए।
उन्होंने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि पौराणिक और पारंपरिक नौलों-धारों का चिन्हीकरण कर उनकी नैसर्गिक संरचना को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक तरीकों से आवश्यक उपचार किया जाए, ताकि उनकी प्राकृतिकता बनी रहे और पारिस्थितिकी तंत्र पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
Breakingnews
बजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट अहम बैठक आज, सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा

Dhami cabinet : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। आज होने वाली बैठक में सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों पर फैसला होगा।
Table of Contents
बजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट अहम बैठक आज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक होगी। आज होने वाली बैठक शाम पांच बजे सचिवालय में होगी। इस बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों पर चर्चा होगी।

कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मंत्रिमंडल की मुहर
बजट सत्र से पहले होने वाली मंत्रिमंडल की इस बैठक में सत्र दौरान रखे जाने वाले विधेयकों के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह, शहरी विकास, शिक्षा व कृषि समेत विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। माना या जा रहा है बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।
FAQs : Dhami cabinet 6 march 2026
1. धामी कैबिनेट की बैठक कब और कहां होगी?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक शुक्रवार को शाम 5 बजे देहरादून स्थित सचिवालय में आयोजित होगी।
2. इस कैबिनेट बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस बैठक में आगामी विधानसभा बजट सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर चर्चा की जाएगी और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है।
3. कैबिनेट बैठक में किन विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी?
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह, शहरी विकास और कृषि सहित कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
4. क्या इस बैठक में नए प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है?
हाँ, बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
5. बजट सत्र से पहले कैबिनेट बैठक क्यों महत्वपूर्ण मानी जा रही है?
क्योंकि इस बैठक में उन विधेयकों और प्रस्तावों पर अंतिम चर्चा होती है जिन्हें विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाना है।
Dehradun
Dehradun News: निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख

निरंजनपुर सब्जी मंडी में भीषण आग, दो लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पटेल नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
मुख्य बिंदु
आग में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
इस दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि आग से घिरी दुकान के अंदर फंसे दो लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा सब्जी-फल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
ये भी पढ़ें_ थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक दुकान की छत पर लगे थर्माकॉल में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग तेजी से नीचे रखे बोरों में भरे सूखे नारियल तक पहुंच गई, जिससे आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। परिणामस्वरूप पास की दो अन्य दुकानों तक भी लपटें फैल गईं।
ये भी पढ़ें_ KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
आग की इस घटना में तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित दुकानों में A1 रिंकू शंकर (निवासी निरंजनपुर सब्जी मंडी), B2 इंदर कुमार माटा (निवासी टर्नर रोड) और A2 मोहम्मद असगर की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं आसपास की दो अन्य दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें_हरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग में फंसे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
Cricket24 hours agoऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला ड्रीम 11 भविष्यवाणी: पर्थ टेस्ट के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम
Dehradun24 hours agoDEHRADUN NEWS: सुबह भाई को किया था फोन, रात को मौत की खबर, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
Entertainment24 hours agoUK07 राइडर Anurag Dobhal ने की सुसाइड की कोशिश, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ
Cricket5 hours agoLIO vs WAR Dream11 Prediction: आज के मैच की संभावित टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स..
Dehradun21 hours agoDehradun News: निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख
big news4 hours agoचारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें हर जानकारी
Breakingnews22 hours agoडीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा
Uttarakhand21 hours agoपश्चिम बंगाल में धामी ने भरी हुंकार, ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति ने विकास रोका





































