Dehradun
उत्तराखंड: दिल्ली रूट के लिए अब चलेगी 70 सीएनजी बस, परिवहन निगम ने की पुरी तैयारी

देहरादून – परिवहन निगम राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें अनुबंध पर संचालित करेगा। इसके लिए निगम ने निविदा जारी कर दी है। दिल्ली में बीएस-4 वाहनों का प्रवेश अक्तूबर से बंद होने जा रहा है, जिसके उपाय के तौर पर ये निर्णय लिया गया है।
परिवहन निगम के पास बड़ी संख्या में बीएस-4 बसें हैं। चूंकि दिल्ली में इनका प्रवेश बंद हो जाएगा, इसलिए दिल्ली की सेवा प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए ही निगम ने 150 बसें खरीदी थीं, जो कि अगले महीने से मिलनी शुरू हो जाएंगी। अब 70 सीएनजी बसें भी चलाने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 18 सितंबर तक टेंडर डाला जा सकता है।
अनुबंध की अवधि छह वर्ष होगी, जिसे बाद में एक वर्ष बढ़ाया जा सकेगा। निगम 5.20 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी उपलब्ध कराएगा। निगम के सभी खर्च निकालने के बाद बस संचालन से हुए लाभ में से बस मालिक को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर सभी खर्च निकालने के बाद हानि होती है तो उसे भी बस मालिक से साझा किया जाएगा।
किस मार्ग पर कितनी सीएनजी बसें
मार्ग का नाम बस
देहरादून-दिल्ली 13
हरिद्वार-दिल्ली 07
ऋषिकेश-दिल्ली 06
कोटद्वार-दिल्ली 01
रुड़की-दिल्ली 10
हल्द्वानी-दिल्ली 12
रामनगर-दिल्ली 05
रुद्रपुर-दिल्ली 07
काशीपुर-दिल्ली 05
टनकपुर-दिल्ली 04
Dehradun
मोदी सरकार के 11 साल: सीएम धामी ने गिनाई देश की उपलब्धियां और विकास की रफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है। विकसित भारत के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ कार्य किये जा रहे हैं। यह कालखंड हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। विकास और नवाचार की दिशा में देश में अनेक कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान सा बित हो रही है। मेक इन इंडिया की ताकत से निर्यात के क्षेत्र में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-धन योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि और निशुल्क राशन योजना जैसी अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है, जिसका परिणाम है कि आज भारत की गरीबी दर में 80 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। पिछले 11 साल में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे साहसिक निर्णय लिये गये। उन्होंने कहा कि भारत न केवल स्वदेशी रक्षा उपकरण बना रहा है, बल्कि दुनिया को निर्यात भी कर रहा है। भारत के रक्षा निर्यात में तेजी से वृद्धि हुई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 142 से सुधरकर 63 पर पहुंची है। मध्यम वर्ग को राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स से छूट दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को एक नई रफ्तार दी है। 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी का भी तेजी से विस्तार हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
Dehradun
सहकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 177 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सूबे के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। सहकारी बैंकों में कुल 177 पदों पर भर्ती जल्द होने वाली है। इस भर्ती को भारत सरकार के उपक्रम, आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही विभागीय अधिकारी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे। भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
भर्ती में ये पद शामिल हैं:
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक (वर्ग-1): 8 पद
कनिष्ठ शाखा प्रबंधक (वर्ग-2): 65 पद
लिपिक/कैशियर (वर्ग-3): 104 पद
डॉ. रावत ने बताया कि आईबीपीएस के माध्यम से दो बार पहले भी भर्ती सफलतापूर्वक हो चुकी है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने सहकारी बैंकों की भर्ती के लिए आईबीपीएस को चुना है ताकि भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी और न्यायसंगत हो।
इस भर्ती का मकसद सहकारी बैंकों में खाली पदों को भरना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और जल्द विज्ञापन जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।
#CooperativeBankRecruitment #UttarakhandGovernmentJobs #IBPSSelectionProcess #BankVacancyNotification2025
Accident
चकराता सड़क हादसा: यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 27 वर्षीय युवक की मौत

चकराता (देहरादून ): देहरादून जनपद के चकराता क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 09:30 बजे चकराता थाना क्षेत्र में सिचार-खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन (UK16CA 0161) अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF टीम ने तुरंत राहत एवं खोजबीन कार्य शुरू किया।
मृतक की पहचान:
नाम: गजेन्द्र चौहान
उम्र: लगभग 27 वर्ष
पिता का नाम: मातवर सिंह
निवासी: ग्राम सिचाड, थाना चकराता
हादसे के समय वाहन में गजेन्द्र अकेले ही सवार थे। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकाला गया और विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग संकरा और फिसलन भरा है…जिस कारण यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
#UttarakhandRoadAccident #ChakrataNewsToday #SDRFRescueOperation
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…
- Crime2 years ago
पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।