Dehradun
उत्तराखंड: पहाड़ों में टनल बनाने की योजना में बदलाव की तैयारी, सिंगल की जगह बनाई जाएगी डबल।

देहरादून – एनएच ने पहाड़ों में टनल बनाने की योजना में बदलाव करने की तैयारी की है। अब पहाड़ में डेढ़ किमी से लंबी टनल सिंगल की जगह डबल बनाई जाएगी। डबल बनने से एस्केप टनल के साथ ही यातायात की जरूरत भी पूरी होगी। पौड़ी और ओजरी में प्रस्तावित टनल की योजना को इसी माध्यम से बनाने की योजना है।

राज्य में यातायात सुगम बनाने के लिए कई जगहों पर टनल बनाए गए हैं, इसके अलावा कई जगह प्रस्तावित हैं। अब पहाड़ों की भौगोलिक संरचना (भंगुर) होने के साथ ही इंडियन रोड कांग्रेस के नियम है। इसके अलावा सिलक्यारा का सबक भी है। इन परिस्थितियों को देखते हुए टनल बनाने की योजना में बदलाव करने की तैयारी की गई है।
अब डेढ़ किमी से लंबी कोई भी टनल सिंगल न बनाने की तैयारी है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार सिंगल की तुलना में डबल टनल बनाने में लागत में बहुत अंतर नहीं आता है। यह डबल टनल से एस्केप टनल का भी काम करेगी, दोनों टनल बीच में एक तरह जुड़ी रहेंगी और किसी एक टनल में कोई दिक्कत आती है तो दूसरी टनल से निकलने का विकल्प रहेगा। डबल टनल मौजूदा पहाड़ों की भौगोलिक संरचना के हिसाब से भी बेहतर विकल्प मानी जा रही हैं।
एनएच की यमुनोत्री मार्ग पर ओजरी के पास चार किमी लंबी टनल बनाने की योजना है। यह इलाका भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। इसके अलावा पौड़ी जिले में एक साढ़े चार किमी की टनल योजना प्रस्तावित है। इन जगहों से डबल टनल बनाने की मंशा है।
मुख्य अभियंता एनएच, दयानंद ने बताया कि पहाड़ों की भौगोलिक संरचना को देखते हुए डबल टनल बनाने की योजना है। यह टनल एक तरह से एस्केप टनल की तौर पर भी काम करेंगी।
Dehradun
Dehradun News: निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख

निरंजनपुर सब्जी मंडी में भीषण आग, दो लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पटेल नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
मुख्य बिंदु
आग में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
इस दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि आग से घिरी दुकान के अंदर फंसे दो लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा सब्जी-फल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
ये भी पढ़ें_ थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक दुकान की छत पर लगे थर्माकॉल में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग तेजी से नीचे रखे बोरों में भरे सूखे नारियल तक पहुंच गई, जिससे आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। परिणामस्वरूप पास की दो अन्य दुकानों तक भी लपटें फैल गईं।
ये भी पढ़ें_ KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
आग की इस घटना में तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित दुकानों में A1 रिंकू शंकर (निवासी निरंजनपुर सब्जी मंडी), B2 इंदर कुमार माटा (निवासी टर्नर रोड) और A2 मोहम्मद असगर की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं आसपास की दो अन्य दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें_हरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग में फंसे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
Dehradun
होली के हुड़दंग में 610 लोग पहुंचे अस्पताल, 123 लोग खुद गिरने से हुए घायल, 2 की मौत

Dehradun News : होली का पर्व कई लोगों के लिए भारी पड़ा तो कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। राजधानी देहरादून में जश्न के बीच कई हादसे सामने आए।
Table of Contents
होली के हुड़दंग में 610 लोग पहुंचे अस्पताल
होली में जहां एक एक ओर लोग त्यौहार मना रहे थे तो वहीं दूसरी ओर कई ऐसी दुर्घटनाएं और मारपीट की घटनाएं सामने आई जिस कारण राजधानी में 100 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान राजधानी के प्रमुख अस्पताल दून हॉस्पिटल में कुल 610 मरीज पहुंचे जिनमें से 44 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।
घटनाओं में करीब 2 लोगों की मौत
बता दें कि इनमें करीब 45 मरीज सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए थे। जबकि 26 लोग आपसी मारपीट की घटनाओं में चोटिल होकर अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा 123 मरीज ऐसे थे जो खुद गिरने या अन्य कारणों से घायल हुए थे। इन घटनाओं में करीब 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 मरीजों का इलाज फिलहाल इमरजेंसी में चल रहा है।
गंभीर चोटिल मरीजों का उपचार अब भी जारी
दून मेडिकल हॉस्पिटल में एम एस के पद पर तैनात डॉ आरएस बिष्ट ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को उपचार करने के बाद वापस भेज दिया गया। लेकिन गंभीर चोटिल मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। जिनमें से 6 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: सुबह भाई को किया था फोन, रात को मौत की खबर, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
थाना नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में नाविवाहिता की मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
DEHRADUN NEWS: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत रिस्पना नगर में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
मुख्य बिंदु
दहेज प्रताड़ना में नवविवाहिता की मौत
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के भाई सलमान आसिफ (निवासी रुद्रप्रयाग) ने बताया कि उसकी बहन कहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को देहरादून के रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम से हुई थी। शहबाज देहरादून में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर कहकशा को लगातार प्रताड़ित करता था।
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
50 लाख रूपए दहेज़ की कर रहे थे मांग
परिजनों के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 की रात कहकशा ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले सहस्रधारा रोड पर प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और इस बात को लेकर उसे परेशान किया जा रहा है। इसके बाद 3 मार्च 2026 की सुबह करीब 11 बजे भी उसने फोन कर बताया कि उसके पति, सास-ससुर, देवर और ननद पैसों को लेकर गुस्से में हैं और उस पर दबाव बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
मृत अवस्था में ले जाया गया अस्पताल
मायके पक्ष का आरोप है कि उसी रात करीब 1:30 बजे कहकशा के पिता को उसके ससुर यासीन का फोन आया, जिसमें बताया गया कि कहकशा को कुछ हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन देहरादून पहुंचे और दून अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कहकशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पति शहबाज आलम, सास खुर्शीदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के बाद कहकशा की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें_ CHAMOLI: 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई सलमान आसिफ की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पति शहबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Cricket20 hours agoऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला ड्रीम 11 भविष्यवाणी: पर्थ टेस्ट के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम
Dehradun19 hours agoDEHRADUN NEWS: सुबह भाई को किया था फोन, रात को मौत की खबर, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
Entertainment19 hours agoUK07 राइडर Anurag Dobhal ने की सुसाइड की कोशिश, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ
Politics22 hours agoNitish Kumar जाएँगे राज्यसभा, बिहार में नए CM को लेकर सियासत तेज़
Cricket24 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction: सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, किसे चुनें फैंटेसी टीम में?
big news23 hours ago2027 में उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा, कांग्रेस को घरने के लिए इस रणनीति पर कर रही काम
Dehradun17 hours agoDehradun News: निरंजनपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख
big news22 hours agoआर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 जारी, 4 साल में डेढ़ गुना बढ़ी GSDP, कई सेक्टर में रिकॉर्ड प्रगति




































