Dehradun
उत्तराखंड: धामी सरकार के दायित्व वितरण में हो सकते हैं बदलाव, कई आयोगों के अध्यक्ष पद खाली !

देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार दायित्वों का पुनर्वितरण कर सकती है। राज्य के महत्वपूर्ण आयोगों के अध्यक्ष पदों पर इन दिनों सन्नाटा है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला आयोग के अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया है। इसके साथ ही श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पद का कार्यकाल भी खत्म हो गया है।
इन आयोगों के साथ-साथ, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का पद भी पिछले एक साल से खाली पड़ा हुआ है। सरकार ने पहले उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डॉ. गीता खन्ना को अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन उनका कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। इसके अलावा, राज्य महिला आयोग और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्षों का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है।
खाली पद और उपाध्यक्ष की स्थिति: अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष पद के अलावा दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली हैं। उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह का कार्यकाल अप्रैल 2024 में समाप्त हो गया था, जबकि उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब का कार्यकाल सितंबर 2024 में समाप्त हुआ था।
आचार संहिता के कारण इंतजार: राज्य में फिलहाल निकाय चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है, जिसके चलते नए अध्यक्षों की नियुक्ति में देरी हो रही है। जैसे ही आचार संहिता खत्म होगी, सरकार इन खाली पदों पर नियुक्तियां कर सकती है और अन्य आयोगों के अध्यक्षों के दायित्वों का पुनर्वितरण कर सकती है।
राज्य में वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि नए दायित्व वितरण के साथ, सरकार कई प्रमुख आयोगों और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पदों पर नई नियुक्तियां कर सकती है।
#Dutiesdistribution,#Vacantpositions, #Uttarakhandcommissions, #Electioncodeofconduct, #Newappointments
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
Uttarakhand
बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..

MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजे 30 मार्च को रहेगा.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश
जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों समेत सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को रहेगा. पहले ये अवकाश 31 मार्च को प्रस्तावित था जिसमें संशोधन करते हुए अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संसथान सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
यहाँ देखें शासनादेश

Cricket12 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
big news10 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Uttarakhand6 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news13 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun11 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun9 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Uttarakhand12 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज













































