uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज कोहरे का अलर्ट जारी, जानें क्रिसमस और न्यू ईयर पर कैसा रहेगा मौसम ?

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण सूखी ठंड ने पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज कोहरे का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में एक बार फिर कोहरे की चादर मैदानी इलाकों को अपने आगोश में ले सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने कोहरे का येलो अर्लट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 दिसंबर को Dehradun हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान है।

क्रिसमस पर कैसा रहेगा मौसम ?
बता करें कल यानी कि क्रिसमस पर उत्तराखंड के मौसम (weather on Christmas) की तो कल प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि कुछ जिलों में कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है। प्रदेश में 27 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
बारिश और बर्फबारी के बीच होगा न्यू ईयर का जश्न
उत्तराखंड में 28 दिसंबर को मौसम के बदलने के आसार हैं। IMD Dehradun के मुताबिक 28 को मौसम बदलेगा और 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में 31 दिसंबर पर कई इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

28 को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
जबकि 29 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में होने की संभावना है । राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
FAQs: Uttarakhand Weather (Christmas & New Year)
Q1. उत्तराखंड में कोहरे का येलो अलर्ट कब के लिए जारी किया गया है?
👉 मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 24 दिसंबर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
Q2. क्रिसमस के दिन उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा?
👉 25 दिसंबर (क्रिसमस) को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।
Q5. उत्तराखंड में कब तक मौसम शुष्क बना रहेगा?
👉 मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Q6. उत्तराखंड में मौसम कब बदलेगा?
👉 28 दिसंबर से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
Q7. किन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है?
👉 28 और 29 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Q8. क्या न्यू ईयर पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है?
👉 हाँ, मौसम के बदले मिजाज के चलते 31 दिसंबर के आसपास कई ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Uttarakhand weather update : उत्तराखंड में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली और पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझमा बारिश देखने को मिल रही है। सुबह-सुबह हुई इस बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बदला मौसम हुई झमाझम बारिश
उत्तराखंड में आज प्रदेश के नौ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पहाड़ों पर सुबह से ही बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पहाड़ों पर कई दौर की हल्की बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और 3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

कल ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज (Uttarakhand weather update 30 macrh)
बात करें कल के मौसम की तो 30 मार्च को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च 2026 को प्रदेश में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
जबकि 3300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वलहीं बात करें मैदानी इलाकों की तो मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
31 मार्च को मैदानी इलाकों में होगी बारिश
31 मार्च को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 31 मार्च को राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ वर्षों होने की संभावना है।
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, देहरादून अपडेट
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड का मौसम इन दिनों सभी को खूब रास आ रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवा की सुरसुरी से मौसम लुभावना बना हुआ है. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
जहाँ एक ओर मार्च की शुरुआत में लम्बे समय से बारिश न होने से तापमान ऑल टाइम हाई पर चला गया था. जिससे लोगों के पंखे और AC चालू हो गए थे. वहीँ होली के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की साँस ली. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली. अब जहाँ मार्च का महीना खत्म होने को है अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
IMD देहरादून ने आज प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का संभावना जताई है. जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग की तरफ से बर्फ़बारी को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
ऐसा रहेगा देहरादून का मौसम आज ( DEHRADUN WEATHER TODAY )
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम सामान्य से बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान कहीं साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ घने बादल बनने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 31°C और न्यूनतम लगभग 15°C रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आगे देखें तो अगले 1–2 दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद 2–3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Alert: तीन दिन तक आफत की बारिश! देहरादून से नैनीताल तक अलर्ट
केदारनाथ में बर्फ़बारी से बढ़ी ठण्ड
वहीं दूसरी ओर, हाल ही में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर वापसी की है. खासतौर पर केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. इसके चलते सुरक्षा बलों के जवानों को अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अचानक बदले मौसम के कारण धाम क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते दिनों मौसम ने करवट ली और बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज (Uttarakhand Weather Update 25 march) बिगड़ा रहेगा। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 3 जिले गढ़वाल मंडल के तो दो जिले कुमाऊं मंडल के हैं।
आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कुछ ऐसा रहेगा कल का मौसम
25 मार्च को (Uttarakhand Weather Update 25 march) उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम बना रहेगा। जबकि 26 मार्च को बारिश और बर्फबारी के साथ ही आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
Breakingnews19 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket18 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
Dehradun15 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
big news19 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Pithoragarh17 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
Uttarakhand12 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
Dehradun18 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
big news13 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम










































