uttarakhand weather
उत्तराखंड में 16 जनवरी बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

uttarakhand weather news : उत्तराखंड में मौसम की बेरूखी बनी हुई है। बारिश ना होने के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
Table of Contents
उत्तराखंड में 16 जनवरी बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में 16 जनवरी यानी कल से मौसम (uttarakhand weather ) बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 16 जनवरी से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम करवट लेगा और बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।
प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 16 जनवरी को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही 3400 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

21 जनवरी तक ऐसा रहेगा uttarakhand weather
16 जनवरी के बाद आने वाले दो दिनों से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। जबकि 19 से 21 जनवरी तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
Uttarakhand
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का वेदर कास्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी जनपदों में 18 और 19 फरवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आएगा। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि 17 तारीख की रात से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते उत्तराखंड के पांच जनपदों में बारिश हो सकती है।

अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि 3300 मीटर व उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को कुमाऊं रीजन के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
सामान्य से दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान
बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है जबकि कुछ क्षेत्र में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान देखने को मिला है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दो तीन दिनों में सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में जहां बीते दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था तो वहीं अब मौसम करवट लेगा। आज पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में सोमवार को कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते ठंड में इजाफा हो सकता है।

इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में 3000 मीटर से अधिक से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है।

11 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में मौसम की बात करें आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। 10 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 11 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है।
big news
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 फरवरी तक होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज से फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बदलेगा। अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
Uttarakhand में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि हिमालयी इलाके में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं। इसके कारण 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं भारी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट हुआ जारी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस के असर से उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी होगी। प्रदेश में एक, दो और तीन फरवरी को Uttarakhand में गरज-चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
3 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का
मौसम निदेशक सी एस तोमर ने बताया की चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जनपदों में जहां बर्फबारी पड़ने की संभावना है तो वहीं मैदानी जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के पश्चात आपदा प्रबंधन विभाग ने समस्त जनपदों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहा गया है।
Rudraprayag19 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Haridwar22 hours agoरोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
Festival21 hours agoहोलिका दहन पर पड़ रहा भद्रा का साया, होली जलाने को मिलेगा 3 घंटे 11 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त
Dehradun20 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
big news20 hours agoदेहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
International16 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi18 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand14 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग









































