uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand weather update : उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें वेदर अपडेट
Uttarakhand weather update : उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश होने से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिल गई है।
Table of Contents
Uttarakhand में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला हुआ रहेगा और प्रदेश के ज्यादा इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा आज भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के छह जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी।
इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
Uttarakhand मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल में आज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के 2300 मीटर व उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

देहरादून में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
बात करें राजधानी देहरादून के मौसम (Dehradun weather) की तो आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ होने के आसार हैं। वहीं आज अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 19°C तथा 07°C के लगभग रहने के आसार हैं।
uttarakhand weather
सावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में एक मई को मौसम ने ककवट ली और तब से प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
सावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बिगड़ा रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित कई जिलों में 4 और 5 मई के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Uttarakhand Weather Alert) जारी किया है।
आज बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
वहीं, 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पांच मई तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ होने के आसार हैं। जबकि 4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है।
वहीं पांच मई को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर और शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जबकि 4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update : 30 अप्रैल को उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट ली। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिस से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आज भी प्रदेश मेें बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में बारिश लेकर आई राहत की ठंडी बयार
उत्तराखंड में गुरूवार को मौसम ने करवट ली और पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश देेखने को मिली है। मसूरी, नैनीताल से लेकर रानीखेत जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में तो दो से तीन घंटे की बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई जिस से गर्मी में राहत मिल गई है।
आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से मई महीने की शुरूआत बारिश के साथ होने का अनुमान लगाया गया है। मई महीने के पहले हफ्ते में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
आज राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गरज-चमक के साथ होने के आसार हैं। इसके साथ ही 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना।

कल और परसों भी प्रदेश में बदला रहेगा मौसम
बात करें आने वाले दिनों में मौसम की तो अघले एक हफ्ता प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। कल और परसों प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। जिसके बाद मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से लंबे समय से बढ़ती गर्मी के बाद लोगों को राहत मिल गई है।
उत्तराखंड में अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर में तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

3.17 से लेकर 6.17 तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में मसूरी, चकराता, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, धनोल्टी, बद्रीनाथ, पीपलकोटी, रानीखेत, कपकोट, डीडीहाट, लोहाघाट और आस पास के क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट स्थानों पर बिजली गिरने, ओले गिरने के साथ ही तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की प्रबल संभावना है।
Uttarakhand24 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश….
Uttarakhand23 hours agoलैंड फ्रॉड पर गढ़वाल आयुक्त सख्त : 45 मामलों का निस्तारण, धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश…
Dehradun3 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
big news4 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
uttarakhand weather5 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Uttarakhand1 hour agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी












































