Uttarakhand
उत्तरकाशी: 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान और दुकान में अचानक लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की मदद से पाया काबू !

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के हर्षिल बाजार में स्थित एक आवासीय मकान और दुकान में अचानक आग लग गई, सूचना पर पहुंची सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो गया।

देर रात हर्षिल बाजार में विजय और हरिश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सेना, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी, गंगोत्री से भी टीम रवाना की गई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
uttarakhand weather
होली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप ?

Uttarakhand Weather March 4 : होली पर इस बार मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए वेदर कास्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक तापमान में लगातार वृद्धि देखी जाएगी।
Table of Contents
होली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में इस बार होली के दौरान मौसम साफ और सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है।
मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विशेष रूप से मैदानी जिलों में सामान्य तापमान में लगभग पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होगा।

आठ मार्च पर पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि 8 मार्च को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
नौ मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम केंद्र के निदेशक चंदर सिंह तोमर के मुताबिक 9 मार्च को उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। बता दें कि फिलहाल तापमान 30 डिग्री सेल्सियस अभी बना हुआ है लेकिन ये आने वाले तीन से चार दिनों तक बढ़ता ही नजर आएगा।
Uttarakhand
Happy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें

Happy Holi 2026 : रंगों का त्योहार कहलाने वाला पावन पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही वैसे रंगों की फुहार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाजार में रंगो और पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं और लोग खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Table of Contents
खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह
खुशियों के त्यौहार होली को लेकर जगह-जगह होली मिलन समारोह, फूलों की होली, खड़ी होली, बैठी होली सहित अनेक प्रकार के आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर रंगोत्सव त्योहार होली मना रहे हैं। तो वही देश भर के बाजारों में भी दुकानें अनेक प्रकार के रंगों और पिचकारियों से सजी हुई हैं। जिनको खरीदने के लिए दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

होली को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार
होली के पर्व की तैयारियों के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं और पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। जिसके चलते बाजारों मे चहल पहल बरकरार है और लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते पूरे देश में होली की धूम मची है।
रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
बाजार में दुकान भी तरह-तरह के रंगों और पिचकारियों से सज धज कर दुकाने दुल्हन की तरह आकर्षण का केंद्र बनी है। जिससे प्रभावित होकर लोग अनेक प्रकार के रंग पिचकरियों सहित तमाम चीजें खरीद रहे हैं। जिस कारण दुकानदारों में भारी उत्साह नजर आ रहा है और बाजार में लगी लोगों की भीड़ बाजार को गुलजार कर रही है।
Roorkee
Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Roorkee: हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई की है. जहन पर पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु
रुड़की में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुड़की में पुलिस ने होली पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्योहार के मौके पर बाजार में नकली करेंसी खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसके मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 38 नकली नोट बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें_ Delhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
एसएसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान
हरिद्वार जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होली को देखते हुए पुलिस द्वारा बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसी अभियान के तहत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा है और नकली नोटों का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार गर्ग (52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।
तलाशी में मिले 38 नकली नोट
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 38 नकली नोट बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें_ रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और वह इन्हें कहां खपाने वाला था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में किसी भी तरह के संदिग्ध नोट मिलें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Dehradun23 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
big news21 hours agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Roorkee21 hours agoRoorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
big news24 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
Uttarakhand18 hours agoHappy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
Cricket23 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में रोमांच तय, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Trending22 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
Cricket22 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?



































