Uttarkashi
बड़कोट में भालू के हमले से महिला जख्मी, यमुनोत्री हाईवे पर भालू दिखने से दहशत में लोग

Uttarkashi News: भालू के आतंक से दशहत में लोग, महिला पर हमला कर किया जख्मी
मुख्य बिंदु
Uttarkashi News: उत्तराखंड में भालुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रह है। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के लिए बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC Barkot) पहुंचाया।
उत्तरकाशी में जारी भालुओं का आंतक, महिला पर किया हमला
साथ ही यमुनोत्री हाईवे पर नगर पालिका क्षेत्र के दुबाटा और चौंदारी तोक में आज सुबह तीन भालुओं की चहलकदमी से लोगों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं को पकड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित करने की मांग की है।
बड़कोट में महिला पर हमला (UTTARKASHI BEAR ATTACK)
मंगलवार को रवांई रेंज, अपर वन प्रभाग बड़कोट में अमरा देवी, पत्नी गजेंद्र सिंह, ग्राम बड़कोट स्थित नोनीयाली तोक में अपनी छानियों में पशुओं को चारा देने जा रही थीं। तभी अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाया। महिला को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट (CHC Barkot)लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। डॉक्टर अंगद सिंह राणा के मुताबिक, महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।
यमुना वन प्रभाग के एसडीओ साधू लाल ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और जरूरत पड़ने पर विभागीय वाहन से उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा।
यमुनोत्री हाईवे पर भालुओं की चहलकदमी (Bears spotted on Yamunotri Highway”)
जबकि मंगलवार सुबह, यमुनोत्री हाईवे के नगर पालिका क्षेत्र के दुबाटा और चौंदारी तोक में तीन भालुओं की चहलकदमी देखी गई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पहले भी भटवाड़ी क्षेत्र के मल्ला गांव में जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस गया था। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से भालुओं की चहलकदमी देखी जा रही है। इससे न केवल उनका डर बढ़ा है, बल्कि लोग अपने पशुओं के लिए जंगलों में चारा लेने भी नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा के लिए मांग
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए। उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में भालुओं के हमले की खबरें आए दिन बढ़ती जा रही हैं। कई लोग भालुओं के हमले में घायल हो चुके हैं, जिससे लोगों में खौफ और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
Read More…
घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में कराया गया भर्तीउत्तरकाशी के जोशीमठ में भालू के सिर में फंसा कनस्तर, वन विभाग के प्रयासों से बचाई गई जान….
युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Breakingnews
उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डामटा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार नदी में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
उत्तरकाशी में डामटा के पास नदी में गिरी कार
उत्तरकाशी में डामटा से डेढ़ किलोमीटर बड़कोट की ओर एक टाटा नैक्सोन कार हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक कार बड़कोट की ओर जा रही थी। लेकिन डामटा के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। कार में चालक सहित दो लोग सवार बताये जा रहे हैं। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तुषार (25 वर्ष) पुत्र दिनेश सिंह और अजय सिंह (26 वर्ष) पुत्र मिजान सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही पुरोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते वक्त महिला को लगा करंट, मौके पर ही मौत

Uttarkashi News : उत्तरकाशी में वॉशरूम वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। महिला को करंट लग गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते वक्त महिला को लगा करंट
उत्तरकाशी में शुक्रवार शाम तहसील बड़कोट के ग्राम सुनाल्डी की मीना देवी (55) वॉशरूम में वाटर हीटिंग रोड में पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान महिला को करंट लग गया।
आनन- फानन में महिला को लेकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
वॉटर हीटर रॉड इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां
- 1. हमेशा अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक बाल्टी में ही वॉटर हीटर रॉड का उपयोग करें। रॉड को कभी भी खाली हालत में पहले से गर्म न करें।
- 2. हीटर रॉड को पहले पानी में डुबोएं, उसके बाद ही स्विच ऑन करें। चालू होने के बाद बाल्टी या पानी को छूने से बचें।
- हीटर लगाते समय पैरों में रबर की चप्पल या सैंडल जरूर पहनें, ताकि करंट लगने का खतरा कम रहे।
- 3. स्विच बंद करने के बाद भी तुरंत हीटर या पानी को हाथ न लगाएं। कम से कम 10–15 सेकंड इंतजार करें।
- 4. एक ही हीटर रॉड को बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। लगभग दो साल बाद इसे बदल देना बेहतर होता है या पहले किसी इलेक्ट्रिशियन से जांच करा लें।
- 5. हमेशा अच्छी कंपनी का हीटर रॉड खरीदें और उसकी सही वाट क्षमता (Watt) का ध्यान रखें।
- 6. पानी गर्म हो जाने के बाद हीटर को प्लग से निकालना न भूलें। लंबे समय तक चालू रहने से हीटर ओवरहीट होकर आग का कारण बन सकता है।
- 7. जब तक स्विच ऑन हो, तब तक पानी में हाथ न डालें। करंट लगने की आशंका रहती है। स्विच बंद करने के कुछ सेकंड बाद ही हीटर बाहर निकालें।
- 8. हीटर को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखें और इसे बाथरूम जैसे गीले स्थानों पर इस्तेमाल करने से बचें।
- 9. हीटर निकालने के बाद भी वह कुछ समय तक गर्म रहता है, इसलिए उसे प्लास्टिक बाल्टी या अन्य सामान से दूर रखें, वरना प्लास्टिक पिघल सकता है।
- 10. हीटर को लंबे समय तक लगातार चालू न छोड़ें। जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करें।
Uttarkashi
UTTARKASHI: चिन्यालीसौड़ में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग जख्मी, स्थानीय लोगों ने पहुँचाया हॉस्पिटल

चिन्यालीसौड़ में बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
उत्तरकाशी (UTTARKASHI): उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे वन्यजीव हमलों से पहाड़ी जिलों में दहशत का माहौल है. ताजा मामला उत्तरकाशी के बल्डोगी गांव से सामने आया है. विवाह समारोह से घर (चिन्यालीसौड़) लौट रहे एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर उसे बुरी तरहसे जख्मी कर दिया है.
ये भी पढ़ें _ उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में गौशाला में लगी आग, 6 मवेशियों की झुलसकर मौत
चिन्यालीसौड़ में बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला
जानकारी के मुताबिक, चिन्यालीसौड़ निवासी मकान राणा शुक्रवार शाम को अपने पारिवारिक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे. मकान राणा बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में घात लगा कर बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से वो बाइक से गिर पड़े जिस से उन्हें कई जगह गहरी चोटें आई. जिसके बाद किसी तरह से वो चीखते-पुकारते अपनी जान बचा सके.

स्थानीय लोगों ने घायल को हॉस्पिटल पहुँचाया
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बताया कि पैर में गहरी चोट है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों का कहना है कि चिन्यालीसौड़ और आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से तेंदुए की आवाजाही लगातार बढ़ी है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है. खासकर शाम और रात के समय लोगों का अकेले निकलना खतरे से खाली नहीं माना जा रहा.
ये भी पढ़ें _ उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक को सुरक्षित बाहर निकाला
ग्रामीणों ने वन विभाग से की गश्त बढ़ाने की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है. यह घटना एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है, जहां जंगलों से निकलकर जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं और आम जनजीवन के लिए खतरा बन रहे हैं.
Rudraprayag13 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Festival15 hours agoहोलिका दहन पर पड़ रहा भद्रा का साया, होली जलाने को मिलेगा 3 घंटे 11 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त
Haridwar16 hours agoरोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
Dehradun13 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
big news14 hours agoदेहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
International9 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi12 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand7 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग











































