big news
उत्तरकाशी के बड़कोट में एक घर में लगी भीषण आग, ढाई महीने की बच्ची की जलकर मौत

Uttarkashi News : उत्तरकाशी के बड़कोट में एक घर में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। घर में आग लगने से ढाई महीने की बच्ची की जलकर मौत हो गई।
Table of Contents
Uttarkashi News : बड़कोट में घर में लगी भीषण आग
उत्तरकाशी से दर्दनाक खबर (Uttarkashi News) सामने आई है। यहां बड़कोट क्षेत्र के कोटि गगटाड़ी में एक मकान में भीषण आग लग गई। जिसमें जलकर एक बच्ची की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। आग में मन बहादुर नेपाली मूल की ढाई महीने की मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही घर में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।

ढाई महीने की बच्ची की जलकर मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि घर में अचानक आग लगी और आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बचने का तक समय नहीं मिला। जैसे-तैसे घर में रह रहे लोग जान बचाने के लिए बाहर निकले। लेकिन ढाई महीने की बच्ची आग की चपेट में आ गई। जिस कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्ची के माता-पिता का रोर-रो कर बुरा हाल है।
आग लगने के कारणों का नहीं लग सका पता
आग लगने की जानकारी आस-पास के लोगों ने राजस्व विभाग को दी। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। टीम मौके पर नुकसान का आकलन कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। टीम कारणों का पता लगा रही है।
big news
बड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल

Almora Accident : अल्मोड़ा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्यालदे के चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत
अल्मोड़ा जिले के स्यालदे चिंतोली में आज दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
चिन्तोली गांव के ही रहने वाले हैं दोनों
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर चार लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक चिन्तोली गांव के ही निवासी हैं। जबकि हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18) पुत्र दीवान सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। वहीं, देघाट थाना पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी जारी है।
big news
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की सियासों गलियारों में इन दिनों हलचल देखने को मिल रही है। शनिवार को बीजेपी के छह नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसके बाद बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
Table of Contents
बीजेपी के छह नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को अपना कुनबा बढ़ाते हुए 6 बड़े नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ज्वाइनिंग के दौरान बड़ा दावा किया है। जिसके बाद से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है।

दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि ये कैबिनेट विस्तार दल-बदल के डर से किया गया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि जैसे ही बीजेपी को इस बात की भनक लगी कि कुछ नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं तो आनन-फानन में ये कैबिनेट विस्तार किया गया है।
उत्तराखंड में बैकफुट पर है बीजेपी
कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं में अत्याचार हुए हैं जिस कारण लोगों में भारी रोष है। उन्होंने दावा किया कि आज की कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे दलबल के साथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और आने वाले समय में उत्तराखंड में बदलाव देखने को मिलेगा।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

Dehradun News : देहरादून के कुंआवाला में जंगल में एक पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी
देहरादून के कुआंवाला क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ पर एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।

अब तक नहीं हो पाई शव की पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शव करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Uttarakhand10 hours agoDEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews11 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?
Dehradun14 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
big news15 hours agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
Cricket16 hours agoMI vs KKR Dream11 2nd Match IPL 2026 – 29 March 2026
big news14 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
Breakingnews11 hours agoUttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार







































