Uttarakhand
उत्तरकाशी: लगातार बारिश और बर्फबारी से मार्गों में रुकावट, बीआरओ द्वारा सुधार कार्य जारी !

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में रात भर लगातार बारिश हो रही है, जिससे शीतकालीन प्रवास स्थलों जैसे मुखवा, हर्षिल, धराली, सुखी टॉप में लगभग 1 फीट बर्फबारी हो चुकी है। खरसाली, राड़ी टॉप और अन्य ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी जारी है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के सुखी टॉप से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हो गया है। बीआरओ (ब्रिज रेजिमेंट ऑफ इंजीनियर) द्वारा मार्ग को जल्द ही सुचारू करने के लिए सुधार कार्य किए जा रहे हैं।
वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के फूल चट्टी से आगे भी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद है। इसके अलावा, फूल चट्टी से खरसाली मार्ग पर भी बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।
मौसम की यह स्थिति स्थानीय प्रशासन और यात्रियों के लिए चिंता का कारण बन चुकी है, और सभी से मौसम के हालात को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की अपील की जा रही है।
#Uttarkashisnowfall, #Gangotrihighwaydisruption, #Yamunotrihighwayclosure, #HeavysnowfallUttarkashi, #BROroadclearanceUttarkashi
Dehradun
उत्तराखंड शिक्षा विभाग का नया कारनामा, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की इंटर कॉलेज में कर दी तैनाती

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ में शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा विभाग ने एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को अस्थायी तौर पर तैनात किया है। स्कूल में गणित विषय के एलटी शिक्षक का पद खाली होने के कारण ये वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड शिक्षा विभाग का नया कारनामा
मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत के अनुसार, हाल में विद्यालय से चार शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। इसके बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुमीडोला, मुनस्यारी में तैनात सहायक अध्यापक कमलेश जोशी को जीआईसी बांसबगड़ में शिक्षण कार्य के लिए भेजा गया है।
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की इंटर कॉलेज में कर दी तैनाती
शिक्षा विभाग में हाल ही में 1500 से ज्यादा शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनमें कुछ मामलों को लेकर विभागीय प्रक्रिया पर सवाल भी उठ रहे हैं। जीआईसी बांसबगड़ में एक साथ चार शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन समिति में नाराजगी है।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने जल्द पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति का कहना है कि शिक्षकों की कमी का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ सकता है।
दो साल पूरे होने से पहले शिक्षिका का तबादला, आदेश रद्द
इसी बीच पिथौरागढ़ में तबादले से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। जीआईसी चहज में सहायक अध्यापिका हेमलता खाती का अनुरोध के आधार पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगोलीहाट तबादला किया गया था।
तबादला आदेश किया गया निरस्त
अपर निदेशक कुमाऊं मंडल गजेंद्र सिंह सौन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि शिक्षिका ने एलटी सहायक अध्यापक के पद पर अभी दो वर्ष की सेवा पूरी नहीं की थी और उनका परिवीक्षाकाल भी पूरा नहीं हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए उनका तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है।
Rishikesh
ऋषिकेश में शर्मसार करने वाली घटना, शराब पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

Rishikesh News : ऋषिकेश में नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि युवती को पहले बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई और फिर उसकी नशे की हालत का फायदा उठाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
ऋषिकेश में शराब पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप
ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नाबालिग अपनी एक परिचित युवती के साथ आईडीपीएल इलाके में गई थी।
आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने दोनों को अपने झांसे में लेकर शराब पिलाई। शिकायत के अनुसार, नाबालिग के नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
तीनों आरोपी रुड़की के हैं रहने वाले
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के अनुसार, पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिवम उर्फ शुभम (19), गोविंद (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Tehri Garhwal
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, दो शिक्षक मिले गायब, नोटिस जारी

Tehri News : टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बुधवार को विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल दोणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष-कक्षाओं, कार्यालय, शिक्षण व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
Table of Contents
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल
राजकीय हाई स्कूल दोणी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, प्रवेश एवं नामांकन पंजिका, छात्र-छात्रा उपस्थिति पंजिका, शिक्षक उपस्थिति पंजिका, अवकाश पंजिका और अन्य विद्यालयी अभिलेखों का अवलोकन किया। विद्यालय में कुल पांच शिक्षक कार्यरत पाए गए, जिनमें एक शिक्षक अवकाश पर तथा एक शिक्षक राजकीय कार्य से घनसाली में होना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मिले गायब
अपर जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनसे विषयवार प्रश्न पूछकर शिक्षण और सीखने के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और कमजोर विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

गायब मिले दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रिक्त पद को भरने के लिए आवश्यक पत्रावली तैयार कर विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षक मौके पर अनुपस्थित पाए गए जिसके कुछ समय पश्चात दोनों शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हुए। इस पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
Tehri Garhwal23 hours agoADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, दो शिक्षक मिले गायब, नोटिस जारी
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में आज भी नौ जिलों में बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Rishikesh22 hours agoऋषिकेश में शर्मसार करने वाली घटना, शराब पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
Dehradun20 hours agoउत्तराखंड शिक्षा विभाग का नया कारनामा, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की इंटर कॉलेज में कर दी तैनाती





































