Dehradun
राज्यपाल Gurmeet Singh से मिले पंतनगर विवि के कुलपति, महिला सशक्तिकरण पर आधारित ‘शहद क्रांति’ पुस्तक की भेंट

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने मुलाकात की। इस अवसर पर कुलपति ने राज्यपाल को कॉफी टेबल बुक ‘‘महिला सशक्तीकरण के माध्यम से उत्तराखण्ड में शहद क्रांति’’ भेंट की, जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में किए गए शोध, प्रशिक्षण और ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता के बारे में जानकारी दी गई है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता मधुमक्खी पालन के लिए बहुत ही उपयुक्त है। ऐसे में, राज्य की महिलाओं को इस कार्य से जोड़ना न सिर्फ उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मदद करेगा, बल्कि उन्हें और अधिक सशक्त बनाएगा। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में करीब 12 हजार मीट्रिक टन शहद का उत्पादन होता है, जबकि हमारे राज्य में इसकी क्षमता 40 से 60 हजार मीट्रिक टन तक बढ़ाई जा सकती है। इससे यह साफ है कि मधुमक्खी पालन में अभी और आगे बढ़ने की बड़ी संभावना है।
राज्यपाल ने कहा कि यहाँ के शहद में विशेष औषधीय गुण हैं जो शोध में साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौन पालन के क्षेत्र में एक क्रांति लाए जाने की आवश्यकता है, जिससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्राप्त होगा और सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित हो सकेगी।
Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु देंगे एक माह का वेतन

Uttarkashi – उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा कमांडर-इन-चीफ, अंडमान एवं निकोबार कमान एवं कर्नल ऑफ द रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य-नागरिक समन्वय तथा गढ़वाल राइफल्स की गौरवशाली परंपरा से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
Dehradun
उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

देहरादून(उत्तराखंड)। राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम।
15 अगस्त से पहले होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव।
11 अगस्त को होगा नॉमिनेशन, इसी दिन होगी नामांकन पत्रों की जांच।
12 अगस्त को नामांकन आपसे की तारीख की गई तय।
14 अगस्त को होगा मतदान और मतगणना।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews5 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…