uttarakhand weather
उत्तराखंड में हाड़कंपा देने वाली ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Weather Today : उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। जहां एक ओर पहाड़ों पर पाला पड़ने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर
Table of Contents
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम (Weather Today)
उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में ठंड के कहर से लोग परेशान हैं। कोहरे की चादर मैदानी इलाकों को अपनी आगोश में लिए हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में धूप ना आने से लोग कंपकपा रहे हैं तो कुछ इलाकों में दिन के समय हल्की धूप निकलने पर लोग राहत की सांस ले रहे हैं। जबकि पहाड़ों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बात करें आज के मौसम की तो प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में आज प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रो में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति की संभावना जताई गई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। इसके साथ ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में आने वाले तीन दिनों तक कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

देहरादून में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज (dehradun weather)
राजधानी देहरादून के मौसम की(dehradun weather) बात करें तो कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है। इसके साथ ही आज आसमान हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 21°C और 8°C के लगभग रहने के आसार हैं।
FAQs: उत्तराखंड मौसम आज (Weather Today)
Q1. आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?
👉 आज कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरा रहेगा।
Q2. किन जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी?
👉 उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में।
Q3. बर्फबारी कितनी ऊंचाई पर होगी?
👉 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।
Q4. किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है?
👉 नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून और पौड़ी।
Q5. मैदानी इलाकों में कोहरा कितने दिन रहेगा?
👉 अगले तीन दिनों तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में जहां बीते दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था तो वहीं अब मौसम करवट लेगा। आज पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में सोमवार को कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते ठंड में इजाफा हो सकता है।

इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में 3000 मीटर से अधिक से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है।

11 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में मौसम की बात करें आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। 10 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 11 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है।
big news
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 फरवरी तक होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज से फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बदलेगा। अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
Uttarakhand में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि हिमालयी इलाके में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं। इसके कारण 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं भारी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट हुआ जारी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस के असर से उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी होगी। प्रदेश में एक, दो और तीन फरवरी को Uttarakhand में गरज-चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
3 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का
मौसम निदेशक सी एस तोमर ने बताया की चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जनपदों में जहां बर्फबारी पड़ने की संभावना है तो वहीं मैदानी जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के पश्चात आपदा प्रबंधन विभाग ने समस्त जनपदों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहा गया है।
Uttarakhand
उत्तराखंड में भारी बारिश ओर बर्फ़बारी का अलर्ट, इन जिलों में आज रहेंगे स्कूल बंद

Uttarakhand School closed : इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट, स्कूलों में रहेगा अवकाश
Uttarakhand School closed: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 26 जनवरी को अपने पूर्वानुमान में कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा और ख़राब मौसम के मद्देनजर देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।
इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद
दरअसल, मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावनाएं जताई गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों समेत जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 27 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
आज 27 जनवरी को भारी बर्फ़बारी और बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। जिसके आदेश ये हैं
देहरादून :

अल्मोड़ा :

Cricket10 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket12 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
Cricket21 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Accident11 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Champawat11 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
big news10 hours agoBJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो
Rudraprayag7 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Accident10 hours agoVikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल











































