Dehradun
आज उत्तराखंड में कहां होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। जनजीवन पर असर पड़ रहा है खासकर पहाड़ों में भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि आज बुधवार को मौसम ने कुछ नरमी दिखाने के संकेत दिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में आज भी तेज बारिश हो सकती है। इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने की उम्मीद है। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी…लेकिन सतर्कता बरतना अभी भी जरूरी है।
प्रशासन की ओर से पहाड़ी मार्गों पर सफर करने से पहले मौसम की जानकारी लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
#UttarakhandWeather #HeavyRainfallAlert #YellowAlertUttarakhand
Dehradun
आज है भारत बंद! उत्तराखंड में क्या बंद रहेगा, क्या खुला रहेगा? पढ़िए…

देहरादून: देशभर में आज ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के आह्वान पर भारत बंद का ऐलान किया गया है। देहरादून में भी इसका असर दिखने लगा है। विभिन्न यूनियनों और फेडरेशनों ने मंगलवार को बैठक कर ऐलान किया था कि वे केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
हड़ताल में कौन-कौन शामिल?
सीटू (CITU), एटक (AITUC), इंटक (INTUC) और अन्य श्रमिक संगठनों के साथ-साथ आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माता, संविदा कर्मी, और ई-रिक्शा ड्राइवर जैसे असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं। देहरादून के डाकपत्थर-विकासनगर रूट की कई बसें आज सड़कों से नदारद रहीं। वहीं, बैंकिंग और बीमा सेक्टर की यूनियनों ने भी कामकाज ठप रखने का ऐलान किया है।
स्कूल खुले, यातायात आंशिक रूप से प्रभावित
उत्तराखंड में स्कूलों पर बंद का कोई खास असर नहीं पड़ा है। अधिकतर स्कूल खुले हुए हैं और छात्र-छात्राएं सामान्य रूप से उपस्थित हैं। हालांकि कुछ रूटों पर बसें न चलने से लोगों को आने-जाने में परेशानी जरूर हो रही है।
जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन
सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने बताया कि यह हड़ताल सिर्फ श्रमिकों के हक के लिए नहीं, बल्कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बस्ती बचाओ आंदोलन और एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के खिलाफ चल रहे विरोध को भी इस हड़ताल से जोड़ा गया है।
रैली से सरकार को संदेश
आज दोपहर 12 बजे गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग ले सकते हैं। रैली के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। वहीं, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कांग्रेस मुख्यालय में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस हड़ताल की रणनीति तैयार की।
Dehradun
व्हाट्सएप पर IAS मीनाक्षी सुंदरम के नाम से मांगे जा रहे पैसे, एसएसपी से की शिकायत

देहरादून: देहरादून। उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम एक बार फिर साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है…जिससे कई लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है।
इस गंभीर मामले की शिकायत मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून से की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर की व्हाट्सएप प्रोफाइल पर उनकी तस्वीर लगाई है और खुद को मीनाक्षी सुंदरम बताते हुए कई अधिकारियों और परिचितों से आर्थिक मदद के नाम पर पैसे मांगे हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की हरकत उनके नाम पर की गई है। इससे पहले भी कुछ विभागीय अधिकारियों को उनके नाम से संदेश भेजे गए थे, जिनमें बिना वजह पैसे मांगे गए थे।
Dehradun
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की शिष्टाचार भेंट, चारधाम यात्रा और मानसून तैयारियों पर चर्चा

देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में संचालित चारधाम यात्रा, मानसून से जुड़ी तैयारियों तथा अन्य समसामयिक विषयों पर राज्यपाल और मुख्य सचिव के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
राज्यपाल ने चारधाम यात्रा की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही, मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सड़क और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य सचिव ने राज्यपाल को इन विषयों पर अद्यतन जानकारी प्रदान की और राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…