Mp Chhattisgarh
कांग्रेस नेता के हारने के बाद क्यों बुजुर्ग ने मुंडवाया अपना सिर ?…वजह जानकार हो जाओगे हैरान

शिवपुरी \मध्यप्रदेश – कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह की हार के बाद बुजुर्ग गोविंद सिंह लोधी ने अपना मुंडन करवा लिया है। वे 15 सालों से नेता के हारने का इंतजार कर रहा था। उनके हारने के बाद ही सिर मुंडवाने का प्रण लिया था।

विधानसभा चुनाव से पहले लिए गए प्रण का एक उदाहरण कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के रूप में सामने आया है जिसमें वे अपना ‘मुंह काला’ कर चुके हैं। इसी तरह पिछोर विधानसभा के एक बुजुर्ग ने विधायक केपी सिंह कक्काजू के हारने पर अपना सिर मुंडवा लेने का प्रण आज से 15 साल पहले लिया था। उसने 15 साल तक इंतजार किया और शिवपुरी से केपी सिंह चुनाव हारे तब अपने प्रण को पूरा करते हुए हंसी-खुशी सिर का मुंडन करवा लिया है।
दरअसल 15 वर्ष पूर्व किसी मामले की फरियाद लेकर बुजुर्ग गोविन्द सिंह लोधी तत्कालीन पिछोर विधायक केपी सिंह के पास पहुंचा था। जहां तत्कालीन विधायक द्वारा फरियाद सुनने की जगह बदले में गोविन्द सिंह लोधी को चांटा जड़ दिया था। जिसके बाद उसने संकल्प लिया था कि जिस दिन केपी सिंह की अति का अन्त होगा अर्थात जब भी वह चुनाव हारेंगे वह अपना मुंडन करवाएंगे। उन्होंने अपना मुंडन करवा लिया है।
Mp Chhattisgarh
कोर्ट परिसर में वकीलों ने की आरोपी जमकर पिटाई, एफआईआर दर्ज….

रायपुर: रायपुर के कोर्ट परिसर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां वकीलों ने आरोपी के साथ पुलिस अभिरक्षा में जमकर मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सिविल थाना क्षेत्र का है।
घटना के अनुसार, आरोपी अजय सिंह को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया जा रहा था। इससे पहले, आरोपी ने एक वकील पर जानलेवा हमला किया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने जा रही थी, तो वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस की अभिरक्षा में बंद आरोपी की पिटाई शुरू कर दी।
इस मारपीट की घटना के बाद वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय सिंह ने गुरुवार को वरिष्ठ वकील दुर्गेश शर्मा पर जानलेवा हमला किया था, जिसकी शिकायत पर खमतराई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अब पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
#Raipur, #CourtIncident, #LawyersAssault, #FIRAgainstLawyers, #PoliceCustody
Madhya Pradesh
गड्ढे में बैठी महिला पार्षद, थाली बजाकर लगाए नारे, प्रशासन से बोली कब बनेगी यमराज सड़क

इंदौर – इंदौर की दो महिला पार्षद सोमवार को गड्ढे में जाकर बैठ गई और कहा कि जब तक इस सड़क के निर्माण पर फैसला नहीं होता, तब तक वे धरने पर ही बैठीं रहेंगी। नेहरु नगर से पलासिया को जोड़ने वाली इस सड़क के 300 मीटर हिस्से में 200 से ज्यादा गड्ढे है। पिछले दिनों इस गड्ढे के कारण एक युवक के पैर की हड्डी तक टूट चुकी है।
महिला कांग्रेस पार्षद सोनाली मिमरोट और शेफू वर्मा सुबह कार्यकर्ता व रहवासियों के साथ मुख्य मार्ग पर आई और कीचड़ व गड्ढे से भरी सड़क पर आलथी-पालथी मारकर बैठ गई।
उनका कहना था कि साल भर से इस सड़क के निर्माण के बारे में सुन रहे है, लेकिन इसे बनाया नहीं जा रहा। भाजपा की निगम परिषद भेदभाव करती है। जिन वार्डों से कांग्रेस जीती है वहां काम नहीं किए जा रहे है। नेहरु नगर सड़क से रोज हजारों वाहन गुजरते है। यह सड़क बीआरटीएस के ट्रैफिक का दबाव कम करती है। हुकमचंद घंटाघट चौराहा से पाटनीपुरा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक नेहरु नगर इस मार्ग से होकर गुजरता है।
महिला पार्षद के साथ रहवासी और कार्यकर्ता भी सड़क पर बैठ गए। वे अपने साथ थाली और चम्मच लाए थे। जिन्हें बजाकर वे नारे भी लगा रहे थे। पार्षद मिमरोट का कहना है कि गड्ढों के कारण लोग इसे यमराज की सड़क कहने लगे है।
गड्ढों के कारण कई वाहन चालक गिरते है। एक युवक का तो पैर भी हादसे के कारण टूट चुका है। पहले कई बार हमने इस सड़क को बनाने की मांग की, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब नगर निगम के अफसरों को जगाने के लिए हम थाली बजा रहे है। इस सड़क का निर्माण जल्दी होना चाहिए।
#Female, #councilor, #sitting, #pit, #raised #slogans, #banging, #thali, #administration, #Yamraj, #road ,#built, #Indore, #MadhyaPradesh
Madhya Pradesh
शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

रतलाम – शिक्षक दिवस के दिन इस एक शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसने शिक्षकों की छवि को कलंकित कर दिया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक शिक्षक शराब के नशे में देश के भविष्य कहलन वाले बच्चों को पढ़ने के वजह कक्षा की एक छात्र के बाल काटने के लिए हाथों में कैंची लेकर दिखाई दे रहा है।
यह वीडियो रतलाम जिले के आदिवासी अंचल रावटी क्षेत्र के सेमलखेड़ी गांव का है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ वीरसिंह मैड़ा है। वैसे यह वीडियो कल का बताया जा रहा है। और शिक्षक दिवस के दिन यानी आज यह वीडियो वायरल हुआ है।
शिक्षक वीर सिंह मैड़ा लंबे समय से शराब का आदी है घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञा लिया है इस संबंध में कलेक्ट और सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है जनशिक्षक और बीआरसी को जांच के लिए स्कूल भी भेज दिया गया है।
Cricket22 hours agoRR vs DC Dream11 Team Match 43 IPL 2026: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11..
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news21 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Ramnagar19 hours agoगर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
Haridwar16 hours agoबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू
Haridwar23 hours agoHaridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान
Dehradun16 hours agoवीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, बिना ट्रैफिक प्लान देखें घर से ना निकलें बाहर
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली






































