Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर कार्यशाला का आयोजन, साइबर सुरक्षा पर जोर….

रूद्रपुर: भारत सरकार के इलैक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के तहत मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एन.आई.सी. (नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर) के एक्सपर्ट्स द्वारा आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा खतरों के बारे में लोगों को जागरूक करना और इन खतरों से बचाव के उपायों पर फोकस करना इस कार्यशाला का प्रमुख लक्ष्य है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा, “इंटरनेट आजकल एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है जो न केवल जानकारी प्राप्त करने का साधन है, बल्कि यह दुनिया को जोड़ने का एक जरिया भी है। हालांकि, हमें इसके साथ होने वाले साइबर अपराधों के खतरों से भी अवगत रहना चाहिए, और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए सावधान रहना चाहिए।”
इस वर्ष के सुरक्षित इंटरनेट दिवस का थीम “टूगेदर फोर अ बेटर इंटरनेट” (साथ मिलकर एक बेहतर इंटरनेट के लिए) है, जो एक सुरक्षित और समावेशी इंटरनेट समुदाय बनाने पर जोर देता है। उन्होंने युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे साइबर सुरक्षा के बारे में सचेत रहें और इंटरनेट का उपयोग जिम्मेदारी से करें।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य और उनकी टीम ने कार्यशाला में उपस्थित जनपद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, विशिंग, स्मिशिंग, स्पैम मेल और फोन कॉल्स के बारे में बताया और इनके बचाव के उपायों पर चर्चा की।
उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और संवेदनशील लेन-देन के लिए सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें। कार्यशाला में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जातवेद पांडेय और अन्य एक्सपर्ट्स भी उपस्थित थे।
#Cybersecurity, #SafeInternetUse, #Workshop, #Awareness, #CyberThreats
Udham Singh Nagar
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर, निदेशालय ने प्रिंसिपल को हटाया

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की ओर से तीन दिनों तक किए गए आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की है। विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी राशन, बिजली-पानी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर शिकायतें उठाई थीं। छात्रों के विरोध के बाद जनजाति कल्याण निदेशालय ने विद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
Table of Contents
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर
निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य भारती यादव को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में सामने आई शिकायतों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गणित शिक्षक को मिली प्राचार्य की जिम्मेदारी
विद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पीजीटी गणित शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह फिलहाल विद्यालय की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तीन दिन तक छात्रों ने किया था विरोध
विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में लंबे समय से नाराजगी थी। अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगातार तीन दिनों तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालय में उपलब्ध राशन को लेकर भी सवाल उठाए।

छात्रों का आरोप था कि उन्हें कई बार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सपायरी राशन मिलने की शिकायत भी सामने आई थी। विद्यार्थियों ने बिजली-पानी की समस्या, साफ-सफाई और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
अभिभावकों और जनजातीय प्रतिनिधियों ने भी उठाई शिकायतें
निदेशालय के आदेश में बताया गया है कि प्राचार्य भारती यादव के संबंध में स्थानीय जनजातीय प्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए प्राचार्य को अग्रिम आदेश तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का फैसला लिया गया।
Udham Singh Nagar
खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Khatima News : ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। एक ही स्थान पर दो शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
Table of Contents
खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप
ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी मच गई। मामला रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर-6 के पास का है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि यहां दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर दोनों व्यक्ति मृत अवस्था में मिले।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत, पुत्र पद्म सिंह सामंत के रूप में हुई है। वो खटीमा में वेस्ट व्यू होटल के सामने रहता था और परचून की दुकान चलाता था। दूसरे मृतक की पहचान विनोद, पुत्र शोभन सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 47 वर्ष बताई जा रही है और वो ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद का रहने वाला था।
एक जगह दो शव मिलने से बढ़ी पुलिस की चुनौती
एक ही स्थान पर दो लोगों के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
दोनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के कारण पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
एक ही जगह पर दो शव मिलने की घटना ने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
Udham Singh Nagar
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Rudrapur News : ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर उसकी अपनी ही बेटी पर दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप लगे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास
रुद्रपुर में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक माँ ने अपने ही पति पर अपनी 10 साल की मासूम बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का संगीन आरोप लगाया है। घटना के वक्त आरोपी भारी नशे की हालत में था।
मां की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की देर रात (लगभग 1 बजे) की है। महिला अपने 3 साल के बेटे के साथ एक चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी पास ही दूसरी चारपाई पर थी। इसी दौरान शराब में धुत पति घर लौटा और बेटी के पास जाकर लेट गया।
पत्नी ने ही लगाए पति पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप
बच्ची के अचानक चिल्लाने पर माँ ने पहले इसे कोई बुरा सपना समझा और उसे चुप कराकर सुला दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद बच्ची के दोबारा असहज होने पर जब महिला ने कमरे की बत्ती जलाई, तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसका पति अपनी ही बच्ची के साथ गलत हरकत (दुष्कर्म का प्रयास) कर रहा था।
महिला ने तुरंत अपनी बेटी को बचाया। जब उसने इस दरिंदगी का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने या पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकियों के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित माँ अपनी बच्ची को लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुँची और पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई
Cricket12 hours agoTRT vs MO Dream11 Prediction Final 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi
Cricket14 hours agoTRT-W vs SUL-W Dream11 Prediction Final 2026: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips
National15 hours agoNag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त कब है नाग पंचमी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त
Uttarakhand19 hours agoउत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन का स्वतंत्रता दिवस संबोधन: पलायन, पर्यटन और 2047 के संकल्प पर दिया ज़ोर…
Uttarakhand19 hours agoमुख्यमंत्री आवास में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
Uttarakhand18 hours agoपौड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उल्लास, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा जनपद
Uttarakhand18 hours agoChamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश जारी











































