Chamoli
औली में वर्ल्ड स्नो डे का जश्न, पर्यटकों ने जमकर की मस्ती, सीएम धामी की पत्नी गीता धामी ने भी उठाया बर्फ का आनंद….

गोपेश्वर/चमोली: औली में वर्ल्ड स्नो डे के अवसर पर स्थानीय स्कीइंग खिलाड़ियों और पर्यटकों ने बर्फीले खेलों का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन उत्तराखंड/चमोली, आईस स्केटिंग एसोसिएशन चमोली, विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड, पर्यटन कारोबारियों और स्थानीय स्कियर्स ने मिलकर विश्व हिम दिवस का आयोजन किया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, पर्यटकों और बच्चों ने बर्फ में स्नो मैन बनाया और स्कीइंग, टायर ट्यूब राइडिंग, स्नो बोर्डिंग व फन स्कीइंग जैसी गतिविधियों का आनंद उठाया। एसोसिएशन के सदस्यों रविंद्र कंडारी, विवेक पंवार, संतोष कुंवर, दिनेश चंद्र भट्ट और अजय भट्ट ने पर्यटकों को स्कीइंग के बेसिक गुर सिखाए।
शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने की पहल
जय कुंवर ने बताया कि हर साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में विश्व के 45 देशों में वर्ल्ड स्नो डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना और सर्दियों के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप मंद्रवाल, किशोर डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, सुहानी ठाकुर समेत कई स्थानीय खिलाड़ी और पर्यटक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की पत्नी का औली दौरा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी औली की हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचीं। हालांकि, यह यात्रा पूरी तरह से निजी रही, जिससे अधिक लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उन्होंने औली के विभिन्न स्थानों पर सैर की और बर्फबारी का लुत्फ उठाया।
इन दिनों औली सैलानियों से गुलजार है और बर्फ से ढकी यह खूबसूरत जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पर्यटक भी इस बात से अनजान थे कि उनके बीच मुख्यमंत्री की पत्नी भी मौजूद थीं।
#WorldSnowDay, #Auli,#tourists, #CMDhamiwife, #GeetaDhami, #enjoyedthesnow,#uttarakhand Chamoli
चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर सरिया से हमला, एक के सिर पर आए 14 टांके

Chamoli: गणतंत्र दिवस परेड से घर लौट रहे छात्रों पर गंभीर हमला, दो छात्र हुए घायल
मुख्य बिंदु
चमोली (Chamoli): देवभूमि उत्तराखंड को एक शांत पहाड़ी राज्य के रूप में जाना जाता है. मगर अब यहाँ पर पहाड़ी जिलों में भी लगातार अपराधिक घटनाएँ बदती जा रही हैं . ताजा मामला चमोली जिले से सामने आया है . जहाँ पर पीपलकोटी में दो स्कूली छात्रों पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला किया .
पढ़ें ये भी – देहरादून में दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज रफ्तार वाहन, टक्कर से घर में बैठी डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर गंभीर हमला
दरअसल, पूरा मामला चमोली जिले के पीपलकोटि से सामने आया है . जहाँ पर स्कूल की छुट्टी होने पर घर जा रहे दो छात्रों पर रस्ते में कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया .जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोटी में पढ़ते हैं जो गणतंत्र दिवस परेड के बाद घर जा रहे थे. रास्ते में पीपलकोटी ग्रेफ कैंप के पास कुछ युवकों ने छात्रों पर जानलेवा हमला किया .
हमले में एक के सिर पर चोट लगने से 14 टांके
हमले के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल पहुंचाया. दोनों छात्रों के सिर पर गहरी चोट आई है. एक छात्र के सर पर गंभीर चोट आने से 14 टांके लगे हैं . दोनों छात्रों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है . लेकिन घटना ने माता-पिता की टेंशन बढ़ा दी है .
पढ़ें ये भी – चमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत
परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की
साथ ही मामले में छात्रों के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है. जिसमें तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं . परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही परिजनों ने इस तरह की घटना को लेकर चिंता जताई है.
पुलिस ने दोनों छात्रों के बयान दर्ज कर लिए हैं. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.“- पूनम खत्री, रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी पीपलकोटी
Chamoli
इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट… वसंत पंचमी पर की गई घोषणा

Badrinath Opening Date 2026: वसंत पंचमी के दिन हुई कपाट खुलने की तिथि की आधिकारिक घोषणा
मुख्य बिंदु
Badrinath Opening Date 2026: साल 2026 में चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर गाडू घड़ा पूजन संपन्न होने के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ये घोषणा हर वर्ष की तरह पारंपरिक धार्मिक विधियों के तहत की गई, जिससे यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
परंपरा के अनुसार हुई तिथि की घोषणा
इससे पहले डिम्मर गांव से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वसंत पंचमी के दिन पुजारी गाडू घड़ा के साथ नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार पहुंचे। यहां परंपरागत पंचांग पूजा के बाद विधि-विधान से भगवान बदरीविशाल धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।
ये भी पढ़ें – श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, नंदा राजजात यात्रा 2026 पर बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा…
23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
घोषणा के मुताबिक, भगवान बदरीविशाल के कपाट 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म काल मुहूर्त में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी, जो बदरीनाथ धाम की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा मानी जाती है।
डिम्मर गांव से शुरू हुई गाडू घड़ा यात्रा
इससे पहले डिम्मर गांव स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गांव के पुजारी और आचार्यों ने भगवान का महाभिषेक कर बाल भोग अर्पित किया। इसके बाद गाडू घड़ा को मंदिर की परिक्रमा कराई गई और भगवान बदरीविशाल के जयघोष के साथ यात्रा ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। इसी धार्मिक क्रम में आगे चलकर कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा संपन्न हुई।
ये भी पढ़ें – Border 2 में किस किरदार मे नज़र आए दिलजीत दोसांझ जाने उस परमवीर चक्र विजेता की विजय गाथा…
big news
चमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत

Chamoli News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों-दिन सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। चमोली में एक कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिरी कार
चमोली जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा थराली ब्लॉक के कुलसारी-ढालु-मालबज्वाड़ मोटर मार्ग पर हुआ है।
जहां नैल ढालु के पास देवाल के उलंग्रा गांव निवासी प्राणी दत्त कुनियाल अपनी कार को मोड़ रहे थे। लेकिन इसी दौरान वो अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में चालक की दर्दनाक मौत कार संख्या UK 11 A 3154 को
बताया जा रहा है कि कार संख्या UK 11 A 3154 अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में कार चालक प्राणी दत्त कुनियाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
Job20 hours agoIndia Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका..
Pauri23 hours agoगढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया घोस्ट विलेज पातली का दौरा, निर्जन गांवों आबाद बनाने का लिया संकल्प
Haridwar23 hours agoयूजीसी कानून पर रोक के बाद संतों का गंगा पूजन, 1 फरवरी को सवर्ण समाज से दुकानें बंद रखने की अपील
Cricket22 hours agoSA vs WI 3rd T20I Dream11 Team Prediction: आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket21 hours agoInd U19 vs Pak U19: वर्ल्ड कप में ‘महामुकाबला’ कल, भारत के पास एशिया कप की हार का बदला लेने का मौका – जानिए पूरा समीकरण
Uttarakhand18 hours agoशीतकालीन यात्रा में आस्था के पथ पर नया अध्याय, ठंड के बावजूद गुलजार हैं चारधाम के शीतकालीन प्रवास
Breakingnews20 hours agoउत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
big news18 hours agoकल या परसों कब है Magh Purnima, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि जानें यहां









































