Uttarakhand
उत्तराखंड में फिल्म और कंटेंट उद्योग के लिए अपार संभावनाएं, अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में हुई चर्चा।
गोवा – 53वे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मंगलवार को नॉलेज सीरीज का आयोजन किया गया। नॉलेज सीरीज में उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम शुरू होने से पहले विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी और अंग वस्त्र भेंट कर चर्चा में प्रतिभाग कर रहे विषय विशेषज्ञों का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड प्रसून जोशी, प्रवेश साहनी, संस्थापक इंडिया टेक वन प्रोडक्शन, विशेष प्रमुख सचिव सूचना उत्तराखंड सरकार अभिनव कुमार सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे, जबकि लोहिता सुजीत, सीनियर डॉयरेक्टर कॉपी राइट & डिजिटल इकॉनमी मोशन पिक्चर असोसिएशन द्वारा संचालन किया गया।
मुख्य वक्ता के तौर पर अध्यक्ष केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग के लिये अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में युवाओं को दिशा देने के साथ ही सिनेमोग्राफी, स्क्रिप्ट लेखन के साथ ही अन्य फ़िल्म कलाओं में भी आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माताओं को यह देखने के साथ कि वे उत्तराखंड में क्या कर सकते हैं, यह भी देखें कि उत्तराखंड के कलाकार और अन्य लोग फ़िल्म उद्योग में क्या योगदान दे सकते हैं। जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को फ़िल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का संगीत, कला एयर संस्कृति सबसे अलग है।
प्रवेश साहनी, संस्थापक इंडिया टेक वन प्रोडक्शन ने कहा कि सभी राज्यों को विदेशी फ़िल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। फ़िल्म निर्माण में इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर फ़िल्म नीति में काफी संशोधन किए जा रहे है। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड में फ़िल्म निर्माण को युवाओं के रोज़गार से जोड़ना चाहते हैं। फ़िल्म सिटी की स्थापना की दिशा में कार्य शुरु किया गया है। फ़िल्म सिटी चयन के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश हेतु ज़िलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों को हर संभव सहायता दी जा रही है। राज्य में नई फ़िल्म लोकेशन, क्षेत्रीय फ़िल्मों को बढ़ावा देने और फ़िल्म और क्रिएटिव आर्ट संस्थान विकसित करने पर भी सरकार का विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली कुमाऊनी सहित उत्तराखंड की क्षेत्रीय बोली भाषा में फ़िल्म निर्माण को प्रोत्साहन देना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सेशन में उपस्थित दर्शकों में कई फ़िल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग और नीति पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार से कई प्रश्न पूछे। कुछ प्रश्न नेशनल पार्क में वन विभाग की अनुमतियों को लेकर भी थे जिस पर विशेष प्रमुख सचिव ने नीति की व्यवस्था के बारे में बताया।कुछ प्रश्न फिल्म सिटी और स्थानीय फ़िल्म संस्थान को लेकर थे। विशेष प्रमुख सचिव ने सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि सरकार सभी सकारात्मक सुझावों का स्वागत करती है।
Dehradun
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति

Dehradun News : देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग सारे मनमुटाव भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को मना रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस पावन पर्व पर उन्होंने कहा है कि होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति
सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।
uttarakhand weather
होली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप ?

Uttarakhand Weather March 4 : होली पर इस बार मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए वेदर कास्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक तापमान में लगातार वृद्धि देखी जाएगी।
Table of Contents
होली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में इस बार होली के दौरान मौसम साफ और सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है।
मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विशेष रूप से मैदानी जिलों में सामान्य तापमान में लगभग पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होगा।

आठ मार्च पर पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि 8 मार्च को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
नौ मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम केंद्र के निदेशक चंदर सिंह तोमर के मुताबिक 9 मार्च को उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। बता दें कि फिलहाल तापमान 30 डिग्री सेल्सियस अभी बना हुआ है लेकिन ये आने वाले तीन से चार दिनों तक बढ़ता ही नजर आएगा।
Uttarakhand
Happy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें

Happy Holi 2026 : रंगों का त्योहार कहलाने वाला पावन पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही वैसे रंगों की फुहार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाजार में रंगो और पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं और लोग खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Table of Contents
खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह
खुशियों के त्यौहार होली को लेकर जगह-जगह होली मिलन समारोह, फूलों की होली, खड़ी होली, बैठी होली सहित अनेक प्रकार के आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर रंगोत्सव त्योहार होली मना रहे हैं। तो वही देश भर के बाजारों में भी दुकानें अनेक प्रकार के रंगों और पिचकारियों से सजी हुई हैं। जिनको खरीदने के लिए दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

होली को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार
होली के पर्व की तैयारियों के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं और पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। जिसके चलते बाजारों मे चहल पहल बरकरार है और लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते पूरे देश में होली की धूम मची है।
रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
बाजार में दुकान भी तरह-तरह के रंगों और पिचकारियों से सज धज कर दुकाने दुल्हन की तरह आकर्षण का केंद्र बनी है। जिससे प्रभावित होकर लोग अनेक प्रकार के रंग पिचकरियों सहित तमाम चीजें खरीद रहे हैं। जिस कारण दुकानदारों में भारी उत्साह नजर आ रहा है और बाजार में लगी लोगों की भीड़ बाजार को गुलजार कर रही है।




































