Breakingnews
जिलाधिकारी गढ़वाल द्वारा तहसील दिवस पर अधिकांश शिकायतों का निस्तारण, रेलवे को दिए कार्यवाही के आदेश।
पौड़ी गढ़वाल – जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में श्रीनगर तहसील सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 29 शिकायतें दर्ज की गई। अधिकांश शिकातयों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए 01 सप्ताह का समय दिया गया।


जिलाधिकारी ने उन शिकायतों के संबंध में जिनमें प्रक्रिया पूर्ण करने में समय वांछित है शासन स्तर से पहल करने इत्यादि में समय की आवश्यकता है उन शिकायतों के संबंध में निर्देश दिए कि उससे संबंधित प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस में अलकनंदा विहार से भवन मानचित्र स्वीकृति, ग्राम गहड़ तल्ली बसोलियों में रेलवे द्वारा किए जा रहे विस्फोटक से मकानों में दरार पड़ने तथा भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों का निस्तारण करने से संबंधित मामले प्रकाश में आए दिक़्वाल गांव पंपिंग पेयजल योजना से जलापूर्ति ना होने, गंगानाली में आम रास्ता अतिक्रमण, मलगांव रुद्रलस्यूं से उत्तर जीवी प्रमाण पत्र से संबंधित, कटारखोली से आवेदक द्वारा कोविड-19 में मृत्यु से संबंधित मुआवजा की मांग, नगर निगम से नगर के अंतर्गत जलभराव, लोक निर्माण विभाग से संबंधित नाला निर्माण पानी निकासी के संबंध में ग्राम स्वीत के आवेदक द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई। वहीं ग्राम स्वीत में विद्युत लाइन व पॉल से संबंधित, आईटीआई निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के नाले के चलते जलभराव से संबंधित, हेड़ी चलणस्यूं में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य, कट्टाखोली में मकान क्षतिग्रस्त व भैंस के मरने का मुआवजा की मांग, आनंद विहार में नाला चोक होने, लायंस क्लब श्रीनगर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क मार्गों के गड्ढे भरने, ग्राम वासियों द्वारा अवांछित तत्वों के श्रीनगर में आने और उनकी जांच करने, पौड़ी रोड आवेदक द्वारा जंगल के अधिकारों से वंचित करने, हेड़ी चलणस्यूं से राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर, जय हो छत्र संघठन द्वारा क्षेत्र में बाहर से आकर अवैध कारोबार करने पर शिकायत प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त चिमनस्यूं में सोलर लाइट खराब होने, स्वीत के आवेदक द्वारा आरवीएनएल के निर्माण से भवन क्षतिग्रस्त व मुआवजे की मांग सहित कुल 29 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने रेलवे विभाग को संबंधित प्रभावित व्यक्तियों का मुआवजा के संबंध में अग्रिम कार्यवाही करने, नगर निगम श्रीनगर को जल भराव वाले समस्त क्षेत्र में जल की निकासी दुरुस्त करने तथा नियमित कूड़ा उठान और साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों जिन की शिकायतें प्राप्त हुई उनको शिकायतों पर उचित संज्ञान लेते हुए निर्धारित अवधि में उसका समाधान करने तथा कृत कार्यवाही से उनको अवगत कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के पेशकार पटल का निरीक्षण करते हुए पुराने व लंबित वाद, मासिक स्टेटमेंट, वाद डायरी सहित विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जितने भी पूर्व के प्रकरण लंबित हैं उनकी टाइमलाइन बनाकर जल्दी से निस्तारण करें व किसी भी मामले को पेंडिंग ना रखें।
इस दौरान तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह सहित कृषि, उद्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, नगर निगम, विद्युत, पेयजल निगम, पुलिस, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी तथा स्थानीय कार्मिक उपस्थित रहे।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Breakingnews
बड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरी केदार मंदिर समिति ने बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
Table of Contents
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन
अब गैर सनातनी बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम में नहीं जा सकेंगे। दरअसल मंगलवार को हुई बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अनुसार बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में अब गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

BKTC की बैठक में लिया गया ये फैसला
बता दें किचारधाम यात्रा 2026-27 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को देहरादून में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की महत्वपूर्ण बजट बैठक हुई। बैठक में आगामी यात्रा सत्र के लिए 121 करोड़ 7 लाख से अधिक का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के विषय पर भी विस्तृत विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किया गया।
इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश
| क्रमांक | मंदिर / स्थल का नाम |
|---|
| 1 | बदरीनाथ धाम |
| 2 | केदारनाथ धाम |
| 3 | त्रियुगीनारायण मंदिर |
| 4 | नरसिंह मंदिर |
| 5 | विश्वनाथ मंदिर |
| 6 | ओंकारेश्वर मंदिर |
| 7 | कालीमठ मंदिर |
| 8 | ब्रह्मकपाल शिला एवं परिक्रमा (बदरीनाथ) |
| 9 | तप्त कुंड |
| 10 | शंकराचार्य समाधि |
| 11 | मद्महेश्वर मंदिर |
| 12 | तुंगनाथ मंदिर |
| 13 | रुद्रनाथ मंदिर |
| 14 | कल्पेश्वर मंदिर |
| 15 | योगध्यान बदरी |
| 16 | भविष्य बदरी |
| 17 | आदि बदरी |
| 18 | वृद्ध बदरी |
| 19 | माता मूर्ति मंदिर |
| 20 | वासुदेव मंदिर |
| 21 | गौरी कुंड मंदिर |
| 22 | आदिकेदारेश्वर मंदिर |
| 23 | नारद शिला |
| 24 | नृसिंह शिला |
| 25 | बाराही शिला |
| 26 | गरुड़ शिला |
| 27 | मार्कण्डेय शिला |
| 28 | प्रह्लाद धारा |
| 29 | कूर्मा धारा |
| 30 | भृगु धारा |
| 31 | उर्वशी धारा |
| 32 | इंदिरा धारा |
| 33 | उषा मंदिर (ऊखीमठ) |
| 34 | कालिशिला |
| 35 | वसुधारा |
Breakingnews
Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना

Dehradun Accident: सड़क किनारे खड़े मासूम को कार ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार
Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र से सड़क हादसे की एक रूह कंपकंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने मासूम को सड़क पर रौंद दिया है, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से फ़ैल रहा है.
Table of Contents
सीसीटीवी में कैद घटना, मासूम की दर्दनाक मौत
देहरादून के हर्रावाला में नाक्रोंदा क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर एक मासूम को रौंद दिया. इस हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
कार चालक मौके से फरार
वायरल वीडियो साफ़ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा सड़क के किनारे पर था. मासूम सड़क पर अकेला था, तभी एक अनियंत्रित वाहन (कार) उसे अपनी चपेट में लेते हुए बेरहमी से रौंद डाला. चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक चालक ही बच्ची को अस्पताल ले गया था.

स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
इस दर्दनाक घटना के बाद नकरौंदा क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और रिहायशी क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए.
Cricket20 hours agoSRN vs CAY Dream11 Prediction , आज की बेस्ट Fantasy Cricket टीम
Cricket22 hours agoमुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया कैप्टेन्स सर्वश्रेष्ठ ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और जीतने की रणनीति..
Cricket16 hours agoMAL vs BAH Dream11 Prediction और जीतने की टिप्स…
Breakingnews18 hours agoदेहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Chamoli20 hours agoउत्तराखंड के किसान के बेटे ने रचा इतिहास, चमोली के राहुल फरस्वाण बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Dehradun22 hours agoकरोड़ों खर्च होने के बाद भी बेअसर देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना, CAG रिपोर्ट ने उठाए सवाल !
big news21 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : उत्तराखंड बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन में चर्चा जारी
Breakingnews21 hours agoDehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना












































