Breakingnews
नाले में बही स्कूल बस, टला बड़ा हादसा।
चम्पावत – चंपावत के टनकपुर में किरोड़ा नाले में गिरी स्कूल बस का वीडियो आया सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह पानी के तेज बहाव के चलते बस अपना संतुलन खो कर बह रही है।
ड्राइवर को जब तक बस पर से नियंत्रण खोने का आभास हुआ तब तक देर हो चुकी थी और स्कूल बस पानी के तेज बहाव के चलते बह गई। हादसे के समय स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी। घटना के समय बस मे चालक और परिचालक सवार थे, दोनों ने कूद कर बचाई अपनी जान।

बस स्कूली बच्चो को लेने जा रही थी आपको बता दे किरोडा नाला बरसात के समय में हर बार हादसों का कारण बनता है। मामला टनकपुर पूर्णागिरी रोड का है गनीमत रही की स्कूली बस में बच्चे सवार नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
Breakingnews
रामनगर में गुलदार ने घर में घुसकर किया कुत्ते का शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, इलाके में दहशत

Ramnagar News : उत्तराखंड में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रामनगर में गुलदार गलियों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं गुलदार ने एक घर में घुसकर कुत्ते को शिकार बना लिया।
Table of Contents
रामनगर में गुलदार ने घर में घुसकर किया कुत्ते का शिकार
Ramnagar के तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक आबादी वाले क्षेत्र मे लगातार जारी हैै। दिनों रिहायशी इलाके में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर गुलदार ने पतरामपुर भूड़ा फार्म में सतनाम सिंह के घर कुत्ते को अपना निवाला बनाया है।
Ramnagar की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
गुलदार द्वारा घर में घुसकर कुत्ते को निवाला बनाने की घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है। वन विभाग के एसडीओ ने बताया भूड़ा फार्म पतरामपुर में आए दिन गुलदार की धमक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बीती रात भूड़ा फार्म में सतनाम सिंह के घर के बाहर दो गुलदार दिखाई दिए काफी देर तक गुलदार घर के बाहर रहे जिसके बाद एक गुलदार ने घर के आंगन में आकर उनके पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया पूरी घटना घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
लोगों से रात में अकेले घर से बाहर ना निकलने की अपील
वन विभाग के द्वारा वन कर्मियों कि गश्त बड़ा दी गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों से संवाद किया जा रहा है कि वो अकेले रात के समय घर से बाहर नहीं निकले। वहीं गुलदार के आबादी वाले क्षेत्र मे आने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Breakingnews
इंडिया vs न्यूजीलैंड दूसरा वनडे ,पढ़े पिच रिपोर्ट, संभवित XI, और भविष्यवाणी..

🏏 इंडिया vs न्यूजीलैंड दूसरा वनडे (Ind vs NZ 2nd ODI) – पूरा मैच प्रीव्यू
Ind vs NZ 2nd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी मकर सक्रांति के पर्व पर खेला जाएगा , यह रोमांच से भरपूर होने वाला है। पहला मैच भारत के पक्ष में गया था , अब दूसरा मैच सीरीज का रुख बदल सकता है। फैंस की नजरें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुबमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे सितारों पर होंगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
इसी मैच को ध्यान में रखते हुए यहां पूरा प्रीव्यू दिया जा रहा है ताकि आपको हर जरूरी जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।
इस Ind vs NZ 2nd ODI से दोनों टीमों के लिए अलग-अलग चुनौतियाँ होंगी।
Table of Contents
Ind vs NZ 2nd ODI सीरीज का परिचय और मैच का महत्व
भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें हैं। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज होते हैं। दूसरा वनडे इसलिए खास है क्योंकि:
- सीरीज का निर्णायक मोड़
- खिलाड़ियों के विश्व कप चयन पर असर
- रैंकिंग पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
दूसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज में मजबूत पकड़ बना सकती है।
इस Ind vs NZ 2nd ODI में पिच की स्थिति भी महत्वपूर्ण होगी।
मैच का स्थान और समय
- स्थान: निरंजन शाह स्टेडियम, कान्डहेरी, राजकोट
- भारतीय समय: दोपहर 1:30 बजे
- GMT समय: सुबह 8:00 बजे
यह मैदान फ्लैट पिच और हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
इस Ind vs NZ 2nd ODI में बारिश की संभावना नहीं है।
राजकोट की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है।
- शुरुआती ओवर में हल्की स्विंग
- मिड ओवर्स में स्पिनर्स का रोल
- 300+ स्कोर पूरी तरह संभव
मौसम साफ रहने की संभावना है, बारिश की कोई आशंका नहीं।
Ind vs NZ 2nd ODI : संभावित प्लेइंग XI
भारत की संभावित XI
- रोहित शर्मा
- शुबमन गिल
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- रवींद्र जडेजा
- कुलदीप यादव
- मोहम्मद सिराज
- अर्शदीप सिंह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- यशस्वी जायसवाल / ध्रुव जुरेल
न्यूजीलैंड की संभावित XI
- डेवोन कॉनवे
- हेनरी निकोल्स
- विल यंग
- डेरिल मिशेल
- ग्लेन फिलिप्स
- मिचेल ब्रैसवेल (कप्तान)
- काइल जेमीसन
- क्रिस्टियन क्लार्क
- एडिथ्या अशोक
- मिचेल हैय
- जोश क्लार्कसन
टीम इंडिया की ताकत और कमजोरियां
ताकत
- टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत
- स्पिन अटैक घातक
- घरेलू परिस्थितियों का फायदा
कमजोरियां
- डेथ ओवर्स की गेंदबाजी चिंता
- मिडल ऑर्डर में निरंतरता की कमी
न्यूजीलैंड टीम की ताकत और कमजोरियां
ताकत
- ऑलराउंडर्स की भरमार
- फील्डिंग शानदार
कमजोरियां
- स्पिन के खिलाफ संघर्ष
- एशियाई पिचों पर अनुभव कम
हेड टू हेड रिकॉर्ड: Ind vs NZ ODI
दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा तगड़े रहे हैं। Ind vs NZ 2nd ODI में भारत कई बार हावी रहा है जबकि न्यूजीलैंड ने अपसेट भी किए हैं। राजकोट जैसी पिचों पर भारत का रिकॉर्ड बेहतर नजर आता है।
Ind vs NZ 2nd ODI : की-प्लेयर
भारत
- विराट कोहली
- रोहित शर्मा
- कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड
- डेरिल मिशेल
- डेवोन कॉनवे
- ग्लेन फिलिप्स
Ind vs NZ 2nd ODI : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
- कप्तान: विराट कोहली / रोहित शर्मा
- उप-कप्तान: डेरिल मिशेल / कॉनवे
- कुलदीप यादव और सिराज बॉलिंग पॉइंट दे सकते हैं
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
- टीवी चैनल – स्पोर्ट्स नेटवर्क्स
- मोबाइल – ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग
आज के मैच की संभावित भविष्यवाणी
राजकोट की पिच पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।
- भारत की जीत की संभावना अधिक
- 300–330 रन का स्कोर बन सकता है
लेकिन न्यूजीलैंड सरप्राइज देने के लिए मशहूर है।
सोशल मीडिया पर मैच का क्रेज
ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #INDvsNZ जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। मीम्स, स्टेटस और रील्स का माहौल बन चुका है।
🏁 निष्कर्ष
Ind vs NZ 2nd ODI केवल एक मैच नहीं, बल्कि दो दिग्गज टीमों के बीच प्रतिष्ठा की जंग है।
रोहित vs मिशेल, कोहली vs कॉनवे जैसे मुकाबले इस मैच को और भी रोमांचक बना देते हैं।
फैंस को हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है।
❓ FAQs
Q1. Ind vs NZ 2nd ODI कब खेला जाएगा?
– दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार।
Q2. मैच कहां खेला जा रहा है?
– राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में।
Q3. आज के मैच की पिच कैसी है?
– बल्लेबाजों के लिए अनुकूल और हाई स्कोरिंग।
Q4. कौन-सी टीम फेवरेट है?
– परिस्थिति और रिकॉर्ड के हिसाब से भारत मजबूत दिख रहा है।
Q5. लाइव मैच कहां देखें?
– टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
Accident
हिमाचल प्रदेश में भीषण बस दुर्घटना, हादसे में 9 की मौत 40 घायल

Himachal Bus Accident : हरिपुरधार में भीषण बस हादसा, 9 की मौत
मुख्य बिंदु
Himachal Bus Accident : हिमाचल प्रदेश से बस दुर्घटना की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ये भीषण हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस के खाई में गिरने से हुआ। हादसे में बस में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।
Sirmaur Haripurdhar Bus Accident :बस दुर्घटना 8 लोगों की मौके पर मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को ये बस शिमला से कुपवी जा रही थी। जो की हरिपुरधार बजार से पहले खाई में 60 मीटर नीचे गिर गई। अब तक हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद मौके पर लोगो का जमावड़ा शुरू हो गया। हादसे के समय बस में करीब 45 लोगों के सवार होने की सूचना है।

Haripurdhar Bus Accident : 45 लोगों के बस में सवार होने की सूचना
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हरिपुरधार के स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया । जहाँ से अब उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक
बस हादसे पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है और पूरे प्रदेश को शोकाकुल कर गई है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, घायलों के बेहतर उपचार के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने हादसे पर शोक जताया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने भी इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि हरिपुरधार में जीते कोच बस का गंभीर सड़क हादसा बेहद व्यथित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ा सभी के लिए असहनीय है, हालांकि इस कठिन समय में कांग्रेस परिवार पूर्ण संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दुआ की कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों।
Read More…
Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
Dehradun Accident: छह दोस्तों की मौत, सिद्धेश की पार्टी के बाद अचानक कहां जा रहे थे सभी दोस्त ?
ACCIDENT: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों की बस पलटी !
Blog17 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag16 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job13 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Dehradun20 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi20 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Udham Singh Nagar19 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun20 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग






































