Uttarakhand
ब्रेकिंग: चार धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का बढ़ाया गया कोटा, पर्यटन विभाग ने तय की रोजाना दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या।

देहरादून – पर्यटन विभाग ने तय की धामों में रोजाना दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या।।
चार धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का बढ़ाया गया कोटा।।
18 हजार यात्री कर सकेंगे बद्री विशाल के दर्शन, पिछले साल 15 हजार लोग ही कर सकते थे दर्शन।।
केदारनाथ में 12000 से बढ़ाकर 15000 की गई रोजाना दर्शनार्थियों की संख्या।।
यमुनोत्री में 5500 श्रद्धालु कर सकेंगे प्रतिदिन दर्शन, पहले 4000 ही श्रद्धालु कर पाते थे मां यमुना के दर्शन।।
गंगोत्री में 7000 से बढ़ाकर 9000 की गई प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या।।
पिछली बार श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड संख्या में पहुंचने से विभाग ने लिया यह निर्णय।।
इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री 21 फरवरी को लगाएंगे मोहर।।
कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी स्तरीय समीक्षा।।
बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन समेत तमाम विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद।।
25 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट।।
27 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल की खुलेंगे कपाट।।
यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने की तिथि पहले नवरात्रि को होगी तय।।
कल से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया होगी शुरू।।
केदारनाथ के लिए 9 हजार और बद्रीनाथ के लिए 10 हजार श्रद्धालु करा सकेंगे प्रतिदिन पंजीकरण।।
पहले नवरात्रि के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए पंजीकरण करा सकेंगे श्रद्धालु।।
4 तरीके से होगा श्रद्धालुओं का पंजीकरण।।
वेबसाइट, व्हाट्सएप नंबर, टोल फ्री नंबर या मोबाइल ऐप के जरिए करा सकेंगे पंजीकरण।।
Ramnagar
रामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, अध्यक्ष पद की फिर होगी वोटों की गिनती

Ramnagar News : रामनगर के पीएनजी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के नतीजे पर अब एक बार फिर तस्वीर साफ होगी। चुनाव परिणाम को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती के आदेश दिए हैं।
Table of Contents
रामनगर छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष पद के वोटों की होगी रिकाउंटिंग
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रामनगर के पीएनजी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम को लेकर अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती कराने के निर्देश दिए हैं। यह रिकाउंटिंग छात्रसंघ चुनाव के दौरान गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की निगरानी में होगी।
हाईकोर्ट ने दिए रिकाउंटिंग के निर्देश
अदालत ने स्पष्ट किया है कि मतगणना अध्यक्ष पद के सभी संबंधित प्रत्याशियों की मौजूदगी में कराई जाए। साथ ही चुनाव से जुड़े मतपत्रों और सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने की।
दरअसल, रामनगर डिग्री कॉलेज में NSUI की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज रावत ने हाईकोर्ट का रुख किया था। याचिका में उन्होंने दावा किया कि 29 सितंबर को मतदान के बाद हुई मतगणना के दौरान उनके पक्ष में पड़े कुछ मतों को अमान्य कर दिया गया था।

सूरज रावत ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
सूरज रावत के मुताबिक, उन्होंने मतों को अवैध घोषित किए जाने पर उसी समय चुनाव के लिए बनाए गए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। चुनाव परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी को विजेता घोषित किया गया था। उन्हें कुल 738 वोट मिले थे, जबकि सूरज रावत के खाते में 733 मत आए।
इस तरह दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर महज पांच वोट का रहा। वहीं ABVP प्रत्याशी विशाखा चौहान को 383 वोट मिले थे। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के निर्देश के बाद अब रिकाउंटिंग के नतीजे पर सभी की नजरें रहेंगी।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बिल्केश्वर रोड के पास हुई इस कार्रवाई में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी अंधेरे में फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह खड़खड़ी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा की टीम को बिल्केश्वर रोड के आसपास संदिग्ध बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली।
दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से दोबारा गोली चलाए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, जबकि घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद होने की बात कही है। प्रारंभिक जांच में उसके चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। आरोपी कथित तौर पर पुलिस से माफी की गुहार लगाते हुए अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया। पुलिस उससे चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं और फरार साथी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
big news
देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या

Dehradun News : उत्तराखंड के देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में एक ही घर के अंदर तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और घर में काम करने वाली 45 वर्षीय शीला शामिल हैं। पुलिस ने वारदात के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्लंबर का काम करता है और कपूर दंपति से पहले से परिचित था। बताया जा रहा है कि प्लंबिंग से जुड़े काम के लिए बुजुर्ग दंपति ने उसे अपने घर बुलाया था। काम खत्म होने के बाद किसी बात को लेकर आरोपी और कपूर दंपति के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर तीनों पर हमला कर दिया।
घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या
घटना रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर 16 की है। पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे उन्हें कपूर दंपति के घर से शोर सुनाई दिया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आईं तो उन्होंने एक युवक को घर में काम करने वाली महिला पर पेचकस से हमला करते हुए देखा।
भारती भंडारी ने बताया कि उन्होंने घटना देखकर शोर मचाना शुरू किया। इसी दौरान पेचकस हाथ में लिए युवक उनकी ओर भी बढ़ा, लेकिन उनके लगातार चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके की तरफ आने लगे। लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी वहां से भागने लगा। हालांकि, घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने कुछ दूरी पर ही उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने एक आरोपी को सिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं। एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
Dehradun23 hours agoयूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट और जान से मारने की धमकी पर FIR दर्ज
big news17 hours agoदेहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या
big news23 hours agoहरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत
Nainital19 hours agoहाईकोर्ट में बड़ा बदलाव, जस्टिस मनोज कुमार तिवारी होंगे नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
Haridwar1 hour agoहरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Ramnagar27 minutes agoरामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, अध्यक्ष पद की फिर होगी वोटों की गिनती







































