Breakingnews
हरियाणा से आए पर्यटकों की कार में लगी आग, फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच आग पर बहुमुश्किल से काबू पाया।
देहरादून/मसूरी – मसूरी देहरादून मार्ग ऋषि आश्रम के पास देर रात को एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही कार देखते ही देखते राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर बहुमुश्किल से काबू पाया गया, परंतु तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि देर रात को हरियाणा से आए पर्यटक वापस मसूरी से देहरादून लौट रहे थे कि ऋषि आश्रम के पास में चाय पीने के लिए उतरे कि तभी कार में से अचानक धुआं निकलने लगा और कार ने एकाएक आग पकड़ ली परंतु गनीमत रही कि आग लगते समय कार में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। मसूरी पुलिस ने बताया कि बुधवार को हरियाणा से पर्यटक अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रवेश और नवीन मसूरी घूमने आए थे लेकिन देर रात को मसूरी झील के निकट उनकी मर्सिडीज कार में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण वह गर्म हो रही थी जिस कारण वह वापस देहरादून को लौटे वही मसूरी कोलूखेत ऋषि आश्रम के पास चाय पीने के लिए सभी लोग उतरे की अचानक कार में से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। मसूरी पुलिस ने बताया कि कार पूरी तरीके से जलकर राख हो चुकी थी परंतु घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है वही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

चूना भट्टा में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले
Dehradun News: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर समाने आया रही है. जहाँ पर चूना भट्टा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिदक बाद पुलिस ने घटना स्थल पार पहुँच कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूना भट्टा कपास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी देहात समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जानकरी में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल को सीज कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है.
पढ़ें ये भी _ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Breakingnews
PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल

जौलजीबी-मुनस्यारी रोड एक्सीडेंट, बंगापानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
MUNSIYARI CAR ACCIDENT: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मुख्य बिंदु
पुलिस और SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही जौलजीबी थानाध्यक्ष Pradeep Yadav और मुनस्यारी कोतवाली प्रभारी Neeraj Chauhan पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF टीम की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें _ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
MUNSIYARI CAR ACCIDENT हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (30 वर्ष), निवासी धुरातोली मुनस्यारी और अंकित पांडेय (30 वर्ष), निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें _ Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल
उपचार के दौरान एक और युवक ने तोड़ा दम
हादसे में आयुष पंत (26 वर्ष), निवासी टकाना और देवेंद्र पंत (25 वर्ष) घायल हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। हालांकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

ये भी पढ़ें _ Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Cricket7 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
big news9 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
big news6 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Breakingnews2 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
uttarakhand weather7 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Dehradun5 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uttarakhand5 hours agoरुद्रपुर में 10 लाख Fake NCERT किताबें बरामद, देश का सबसे बड़ा किताब घोटाला उजागर
Dehradun4 hours agoसीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन, कहा- ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित





































