Breakingnews
अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सभासद ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा।
देहरादून/मसूरी – मसूरी में नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होने कहा कि पालिका प्रशासन जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाये जाने के नाम पर गुमराह कर रहा है जबकि जिला प्रशासन अपना कार्य काफी बेहतर तरीके से कर रहा है जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे है।

गीता कुमाई ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर निम्न और गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। जबकि बड़े होटलों और प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित ही नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होने नगरपालिका के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है परंतु कोई भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में बड़े स्तर पर अतिक्रमणको हटाया गया था परंतु कई जगह पर दोबारा अतिक्रमण होने के साथ पालिका के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा अतिक्रमण करवाया गया है। ऐसे में जब एक बार फिर अतिक्रमण पर कार्यवाही हो रही है तब मौखिक रूप् से अतिक्रमण करवाने वाले जनप्रतिनिधि गायब है।

उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा पूर्व में अतिक्रमण अभियान के दौरान ध्वस्त की गई दुकानों के लोगो को कहा गया था कि वह उनको दुकाने बनाकर देगे, परन्तु जीरो प्वाइट और किक्रेंग पेट्रोल पंप के पास तो दुकाने बनाई गई थी उसको एक बडे भ्रष्टाचार को अंजाम देकर अपने खास लोगो को दे दी गई है। वह वर्तमान में चल रही अतिक्रमण अभियान के तहत ध्वस्त की जा रही दुकानों के लोगो को भी एक बार वही झूठा आष्वासन पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के द्वारा दिया जा रहा है कि जिन लोगों की दुकानें हटाई जा रही हैं उनको पालिका दुकान बना कर देगी पर कहां देगी यह किसी को नहीं मालूम है। उन्होने मसूरी की जनता से आग्रह किया कि झूठे आश्वासन में ना आये पालिकाध्यक्ष मात्र वोटो की राजनीति कर रहे है।
उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा कई लोगों की रसीद काटकर पैसा वसूला गया है परंतु उनको भी अतिक्रमण बताकर हटाया गया है जिस पर पालिका द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसको लेकर वह पीडित लोगो के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी।
स्थानीय निवासी ललित मोहन काला ने बताया कि पूर्व में एसडीएम मसूरी गोपाल राम बिनवाल द्वारा अतिक्रमण को हटाने का लेकर बड़ी कार्रवाई की गई थी। जिसको लेकर मसूरी जीरो पॉइंट और किक्रेंग पेट्रोल पंप के पास भी अतिक्रमण को हटाया गया था और कई दुकानें ध्वस्त की गई थी, परंतु नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए गए स्थान पर ही 14 दुकानों का निर्माण किया गया है। वही उसका आवंटन भी कर दिया गया है जो नियम विरुद्ध है। इसको लेकर सभासद गीता कुमाई ने कहा कि पालिका में भ्रष्टाचार साफ तौर पर देखा जा रहा है कोई भी कार्य पारदर्शिता से नहीं कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता वोटों की राजनीति कर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्त को मौखिक आश्वासन देने से बचना चाहिए क्योंकि उससे लोगों का ही नुकसान हो रहा है जिसका जवाब उनको आने वाले समय में जनता देगी।
Breakingnews
2027 से पहले उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, अब अजेंद्र अजय का भी BJP से मोहभंग, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। एक ओर जहां गैरसैंण स्थित भराणीसैंण विधानसभा भवन में हो रहे बजट सत्र के कारण बहस हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी में अंदरखाने चल रही कलह अब खुलकर बाहर दिखने लगी है।
Table of Contents
2027 से पहले बीजेपी में बड़ी बगावत !
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उत्तराखंड बीजेपी में भूचाल ला दिया है। अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी से मोहभंग होने की बात कही है। जिसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय का BJP से मोहभंग
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बीजेपी से मोहभंग होने की बात कहते हुए अजेंद्र अजय ने लिखा है कि – “उत्तराखंड में वर्तमान में जिस प्रकार का राजनीतिक परिदृश्य देखने को मिल रहा है, उससे राजनीति के प्रति मोहभंग सा होता जा रहा है। मोदी जी ने कहा था कि “तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।” Narendra Modi जी तीसरा दशक ऐसा होगा, हम जैसे कार्यकर्ताओं और देवभूमिकी जनता ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

छात्र जीवन से राष्ट्रवाद और सनातन के प्रति अगाध आस्था, विश्वास और समर्पण के कारण कई बार कई आरोप भी झेले। इन आरोपों से कभी व्यथित नहीं हुआ। व्यथित होने की परिस्थितियां तब उत्पन्न हो रही हैं, जब हम विपरीत कार्यों के साथ दिखाई पड़ रहे हैं और उनके प्रति हमारा मौन समर्थन प्रकट हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं दिखाई पड़ता है।”
अजेंद्र अजय के सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका
पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के पोस्ट ने बीजेपी के साथ उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उनके पोस्ट के बाद बीजेपी के भीतर चल रही अंर्तकलह की खबरों पर मुहरर लग गई है। अजेंद्र अजय के सन्यास की बात का संबंध उनके बीजेपी छोड़ने से माना जा रहा है।
बता दें कि (बीकेटीसी) के अध्यक्ष रह चुके अजेंद्र अजय काफी समय से सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी जताते रहे हैं। आए दिन वो अपनी सरकार के खिलाफ उन्हें मोर्चा खोलते हुए नजर आ रहे थे। यहां तक कि उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड और केदारनाथ धाम से सोना चोरी के मामले जैसे मुद्दों पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी असहमति प्रकट की थी।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Breakingnews
बड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरी केदार मंदिर समिति ने बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
Table of Contents
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन
अब गैर सनातनी बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम में नहीं जा सकेंगे। दरअसल मंगलवार को हुई बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अनुसार बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में अब गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

BKTC की बैठक में लिया गया ये फैसला
बता दें किचारधाम यात्रा 2026-27 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को देहरादून में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की महत्वपूर्ण बजट बैठक हुई। बैठक में आगामी यात्रा सत्र के लिए 121 करोड़ 7 लाख से अधिक का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के विषय पर भी विस्तृत विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किया गया।
इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश
| क्रमांक | मंदिर / स्थल का नाम |
|---|
| 1 | बदरीनाथ धाम |
| 2 | केदारनाथ धाम |
| 3 | त्रियुगीनारायण मंदिर |
| 4 | नरसिंह मंदिर |
| 5 | विश्वनाथ मंदिर |
| 6 | ओंकारेश्वर मंदिर |
| 7 | कालीमठ मंदिर |
| 8 | ब्रह्मकपाल शिला एवं परिक्रमा (बदरीनाथ) |
| 9 | तप्त कुंड |
| 10 | शंकराचार्य समाधि |
| 11 | मद्महेश्वर मंदिर |
| 12 | तुंगनाथ मंदिर |
| 13 | रुद्रनाथ मंदिर |
| 14 | कल्पेश्वर मंदिर |
| 15 | योगध्यान बदरी |
| 16 | भविष्य बदरी |
| 17 | आदि बदरी |
| 18 | वृद्ध बदरी |
| 19 | माता मूर्ति मंदिर |
| 20 | वासुदेव मंदिर |
| 21 | गौरी कुंड मंदिर |
| 22 | आदिकेदारेश्वर मंदिर |
| 23 | नारद शिला |
| 24 | नृसिंह शिला |
| 25 | बाराही शिला |
| 26 | गरुड़ शिला |
| 27 | मार्कण्डेय शिला |
| 28 | प्रह्लाद धारा |
| 29 | कूर्मा धारा |
| 30 | भृगु धारा |
| 31 | उर्वशी धारा |
| 32 | इंदिरा धारा |
| 33 | उषा मंदिर (ऊखीमठ) |
| 34 | कालिशिला |
| 35 | वसुधारा |
Cricket19 hours agoकोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम सदर्न सुपर स्टार्स के बीच आज लीजेंड्स लीग क्रिकेट में होगा रोमांचक मुकाबला..
big news19 hours agoBudget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार
Cricket15 hours agoमलेशिया बनाम बहरीन रोमांचक मुकाबला, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
big news14 hours agoगैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर गैरसैंण में विपक्ष का प्रदर्शन, सीएम धामी बोले प्रदर्शन वाली कोई बात नहीं…
Breakingnews13 hours ago2027 से पहले उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, अब अजेंद्र अजय का भी BJP से मोहभंग, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका
Haridwar18 hours agoहरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, मौके पर मौत
big news19 hours agoबड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू
Cricket10 hours agoROC vs WAR Dream11 Prediction : पार्ल की पिच पर कौन मारेगा बाजी? जानें आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम..






































