Breakingnews
157 लाख से अधिक की राशि से तालाब का जीर्णोधार, डीएम ने किया सहयोगी संस्थाओ का धन्यवाद।
सितारगंज\उधम सिंह नगर- सितारगंज विकास खंड स्थित गोविंदपुर ग्राम में शनिवार को जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने 157.72 लाख रुपये की लागत से 2.1 हेक्टेयर क्षेत्रफल के अमृत सरोवर (तालाब) एंव जल पुनर्भरण संरचना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, ग्राम प्रधान श्रीमती अमरजीत कौर, तालाब जीर्णोधार और जल पुनर्भरण की संरचनाओं हेतु सहयोगी कम्पनी रैकिट बैंकाईजर के प्रतिनिधिगण और कार्यकारी संस्था पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी के वरिष्ठ सहयोगीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तालाब लोकार्पण के साथ-साथ फलदार पौधों का रोपण भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार भूजल स्तर गिर रहा है। सभी को जल की कीमत और महत्व को समझना होगा, क्योंकि जल ही जीवन है और जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि हमारा भूजल स्तर बना रहे और आने वाली पीढ़ियों को भी भूजल मिले, इसके लिए हमे जल का मितव्ययता से उपयोग करना चाहिए। हमे जल संरक्षण एंव संवर्धन की दिशा में सामूहिक प्रयास करने होंगे। जिलाधिकारी ने रैकिट बैंकाईजर और पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी के प्रयासों की सराहना की और ग्रामवासियों को तालाब और उसके महत्व बताते हुए अपनी शुभकामनायें दी।
गौरतलब है कि विशाल क्षेत्र में फैले इस तालाब की गहराई ज्यादा नहीं थी और वर्षा होते ही आस पास की कृषि भूमि जलमग्न और अनुपयोगी हो जाती थी। सितारगंज सिडकुल स्थित रैकिट बैंकाईजर ने इस तालाब के गहरीकरण और भूजल पुनर्भरण के माध्यम से भूजल स्तर की स्थिति में सुधार लाने हेतु हल्द्वानी स्थित पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी नामक संस्था का सहयोग लिया। जिस तालाब की औसत गहराई आधा मीटर हुआ करती थी उसे 2.5 मीटर गहरा किया और तालाब के समीप ही जल पुनर्भरण केतु 2 रिचार्ज संरचनाओं का भी निर्माण किया जिससे भूजल स्तर में सुधार किया जा सके | इन कार्यों से हर वर्ष 72000 घन मीटर जल का पुनर्भरण संभव हो सकेगा। तालाब को मजबूती देने हेतु संरचना के चारों और वृक्षारोपण भी किया गया है। साथ ही साथ जल संरचनाओं के रखरखाव हेतु जल एवं पर्यावरण समूह का गठन कर, गाँव की महिलाओं को जागरूक किया गया। ग्राम स्थित विद्यालय में छात्रों के साथ कई सत्र आयोजित किये गए जिससे उनमे भी इन संरचनाओं के प्रति जानकारी बढे और वे इन संसाधनों के महत्व को समझ कर इनकी देखरेख में अपना योगदान दे सकें। गाँव के अधिकतर परिवार जो कृषि पर निर्भर हैं उन्हें जल कुशल तकनीकों जैसे श्री विधि, एकांतर गीला और सूखा पद्यति पर प्रशिक्षित किया गया और कृषकों को AWD tube भी उपलब्ध कराये गए।
अच्छी पैदावार के लिए कृषक विभिन्न दवाओं और उर्वरकों के विकल्प के उपयोग से कृषि की लागत को इतना बढ़ा देते हैं की लाभांश बहुत कम रह जाता है, ऐसे में कुछ ग्रामीण महिलाओं को पन्त नगर विश्वविद्यालय में मृदा परीक्षण हेतु प्रशिक्षित किया गया और मृदा परीक्षण केतु किट भी उपलब्ध कराये गए। जिससे महिलाओं ने 100 मृदा नमूनों की जांच संपन्न कर ली है जिसके आधार पर वे कृषि में उपयोग होने वाले व्यय को नियंत्रित कर पाने में सहयोग करेंगी। ग्रामवासियों को फलदार पौधे भी वितरित किये जा रहे हैं।
समारोह में उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, रेकिट बेनीकाईजर के साइट निर्देशक श्री सचिन्द्र कुमार, पर्यावरण अधिकारी अशोक कुमार, मानव संसाधन प्रबंधक अंकित भरद्वाज पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नरेश चौधरी, डा. दीपंकर साहा, धीरेन्द्र तिवारी, सावन नेगी, ज्ञानदीप और ममता उपस्थित रहे ।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Breakingnews
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा में स्नान कर रहे हैं और पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म में इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
आज के दिन गंगा स्नान के बाद होता तर्पण व दान
महानिर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे माह चले व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का आज समापन होता है और श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद तर्पण व दान करते हैं।

गंगा स्नान से मिलती है आत्मिक शांति
वहीं एक श्रद्धालु ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन हरिद्वार आना हमारे लिए बेहद खास होता है। गंगा स्नान से आत्मिक शांति मिलती है और इस दिन का पुण्य अलग ही महत्व रखता है। यहां का वातावरण मन को सुकून देता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
स्नान पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिससे स्नान व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
Cricket11 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket14 hours agoISL vs HYK Dream11 Team Eliminator 2 PSL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Dehradun14 hours agoतेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Breakingnews8 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar11 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Cricket10 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews12 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान






































