Nainital
नैनीताल में क्रिसमस और नए साल पर पर्यटकों को नही होगी जाम की दिक्कत, बनाया गया नया ट्राफिक प्लान।

नैनीताल – नैनीताल जिले में क्रिसमस-डे और नए साल के अवसर पर पर्यटकों की आवाजाही और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी जगदीश चंद्र, सीओ विभा दीक्षित व यातायात निरीक्षक आदेश कुमार की ओर से रूट प्लान तैयार किया गया है। निर्धारित रूट प्लान का पालन करने के लिए समस्त सम्मानित जनता से अपील की गई है कि निम्न रूट प्लान का पालन करते हुए अपने गंतव्यों को प्रस्थान करें।

क्रिसमस-डे और नए साल के अवसर पर नैनीताल शहर का यातायात प्लान
- नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहन बगैर किसी रोक-टोक के किसी भी निर्धारित मार्ग से आ-जा सकते हैं। वहीं, वाहनों की पार्किंग मैट्रोपोल, अशोका व डीएसए पार्किंग में होती है, इन तीनों पार्किंग में सामान्य स्थिति में 900 से 1000 वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
- वहीं, फ्लैट मैट्रोपोल व अशोका पार्किंग 70% भर जाने पर वाहनों को सूखाताल पार्किंग एवं कुमांऊ मंडल विकास निगम पार्किंग में पार्क किया जायेगा।
- जब कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं सुखताल पार्किंग लगभग 70% भर जाएगी तब भवाली से नैनीताल आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से बैंड नंबर 01 को डायवर्ट कर रूसी बाईपास हल्द्वानी रोड पर पार्क किया जाएगा। साथ ही यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा। इसी प्रकार कालाढूंगी की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास कालाढुंगी रोड व नारायण नगर पार्किंग में पार्क करवाकर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा।
- जब तृतीय स्कीम के प्रभावी होने पर भी नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहनों का दबाव होता है तो नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) एवं भीमताल तिराहा (काठगोदाम) में वाहनों की चैकिंग प्रारंभ करते हुए भीमताल, भवाली व अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटकों को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से होते हुए मंगोली रूसी 01 से रूसी 02 होते हुए बैंड नंबर 01 से भवाली अल्मोड़ा भेजा जाएगा।
- नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से नैनीताल की ओर केवल केंमू की बस व टेंपो ट्रैवलर आएंगी।
- शेष टूरिष्ट की (बड़ी बसें) नैनीताल तिराहा कालाढुंगी से ऊपर नहीं आएगी।
- बारा पत्थर से पंगोट रोड पर टेंपो ट्रैवलर नहीं जाएगे, केवल हल्के चौपहिया वाहन को प्रवेश दिया जाएगा।
- नैनीताल शहर मे यातायात का दबाव फिर भी बढ़ता है तो नैनीताल आने वाले अन्य जनपदों के बाइकर्स को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी व रानीबाग में रोका व पार्क कराया जायेगा। वहां से ये लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट (बस, टैक्सी) के माध्यम से नैनीताल भेजे जाएगे।
- जू-शटल के वाहनों को सैन्ट फ्रान्सेंस चर्च के नीचे पार्क कराया जायेगा वहां से इन वाहनों को बारी- बारी से जू को भेजा जायेगा। इण्डिया होटल के पास किसी भी प्रकार के टेक्सी/प्राइवेट/जू-शटल वाहन पार्क नही होंगे।
big news
घर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट, बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम

Nainital News : नैनीताल से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर के बाहर खेल रही एक पांच साल की बच्ची के ऊपर स्लाइडिंग गेट गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
घर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट
नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में घर के बाहर खेलते वक्त एक बच्ची के ऊपर स्लाइडिंग गेट गिर गया। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बच्ची घर के आंगन में ही खेल रही थी। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि परिजनों को संभलने तक का मौका नहीं मिल सका।
अचानक ट्रैक से निकलकर बच्ची के ऊपर गिर गया गेट
मिली जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी के वार्ड नंबर 7 में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। विक्रम सिंह अधिकारी की पांच वर्षीय बेटी हस्मिता घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान वह लोहे के स्लाइडिंग गेट पर झूलने लगी, तभी अचानक गेट ट्रैक से निकलकर उस पर गिर गया।

हादसे के बाद से इलाके में पसरा मातम
जिस से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Nainital
हल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Haldwani News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Table of Contents
देहरादून में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ
देहरादून में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ हो गया है। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज की ये दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है।
जब आप सभी यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो ये संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है।
नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा – सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति है। मजाक-मजाक में युवा नशे की चपेट में आ जाते हैं और वहां से लौटना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह न सिर्फ व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को संकट में डाल देता है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एटीएफ केंद्र किए जा रहे स्थापित
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार इस दिशा में मिशन मोड पर काम कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हजारों आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। इसके साथ ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एटीएफ केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
युवाओं के लिए बनाए गए हैं ‘दगड़िया क्लब’
सीएम धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ बनाए गए हैं, जो युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल कानून बनाने से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए समाज की जागरूकता और युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। हम सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों व समाज को भी जागरूक करेंगे।
Nainital
नैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी

Nainital News : बजून और मंगोली के बाद अब घटगड़ में शराब की दुकान खुलने का विरोध
Nainital News : नैनीताल जिले में बजून और मंगोली के बाद अब महिलाएं घटगड़ में शराब की दुकान को लेकर विरोध में उतर चुकी हैं। महिलाओं ने सड़क पर ही बैठकर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया।
Table of Contents
घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में उतरी महिलाएं
नैनीताल के घटगड़ क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्र में एकत्र हुई महिलाओं ने पोस्टर बैनर लेकर धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले मंगोली क्षेत्र में भी महिलाओं ने इसी मुद्दे को लेकर विरोध जताया था, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। धरने पर बैठी महिलाओं का आरोप है कि प्रशासन घटगड़ में शराब की दुकान खोलने की तैयारी कर रहा है।
शराब की दुकान खुलने से बिगड़ेगा क्षेत्र का माहौल
शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ जाएगा। उन्होंने “मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए, शराब नहीं रोजगार चाहिए” जैसे नारों के साथ विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर यहाँ शराब की दुकान खोली गई तो महिलाएं उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए।

रातों रात दुकान खोलने का काम किया गया शुरू
ग्रामीणों का कहना है कि कालाढूंगी रोड घटगढ़ के पास रातों रात दुकान खोलने का काम शुरू कर दिया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। जैसे ही महिलाओं को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत सड़क पर उतर आईं और दुकान का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले मंगोली और बजून क्षेत्रों में भी महिलाओं ने नौ दिनों तक धरना दिया था। उस समय प्रशासन ने लिखित में ये भरोसा दिया था कि वहां दुकान नहीं खोली जाएगी। लेकिन अब दुकान को घटगढ़ स्थानांतरित करने का फैसला लिया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि उनकी मांगों को अनसुना करके काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
Cricket9 hours agoPraful Hinge Biography in Hindi : IPL 2026 डेब्यू, क्रिकेट स्टैट्स, परिवार, संघर्ष और करियर का सफर..
big news10 hours agoPM Modi Dehradun Visit 🔴 LIVE : पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, देशवासियों को दी बधाई
Cricket9 hours agoCSK vs KKR Dream11 Prediction Match 22 IPL 2026 : क्या चेन्नई में कोलकाता को मिलेगी पहली जीत? जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
Haridwar10 hours agoबैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
big news8 hours agoउत्तराखंड में हुए सीनियर IFS अफसरों के बंपर तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
Breakingnews6 hours ago12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत, एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब, देखें तस्वीरें
Cricket5 hours agoNAM vs SCO Dream11 Prediction 1st T20I April 2026
big news3 hours agoPM मोदी ने कुमाऊंनी व गढ़वाली से की अपने भाषण की शुरूआत, पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें






































