Dehradun
चारधाम यात्रा मार्गों में खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान, छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

देहरादून – चारधाम यात्रा मार्गों में खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन अन्य के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

अब तक 325 दुकानों का निरीक्षण कर 155 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग वैन से 500 सैंपलों की जांच की गई। गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग वैन चलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान जारी है। उपायुक्त गढ़वाल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यात्रा मार्गों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बेची जा रही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी या एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 355 दुकानों का निरीक्षण कर 155 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल टेस्टिंग वैन की टीम ने पूरे यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों के साथ खाद्य पदार्थ की दुकानों का निरीक्षण कर नमूनों की जांच की। इस दौरान 500 से अधिक सैंपल लिए गए। इनमें किसी भी सैंपल में कोई मिलावट नहीं पाई गई। जल्द मोबाइल टेस्टिंग वैन को गंगोत्री-युमनोत्री यात्रा मार्ग पर भी सैंपलों की जांच के लिए भेजा जाएगा। मोबाइल वैन में नमूनों की जांच के लिए एक डिप्टी कमिश्नर व एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात है।
विभाग ने मिलावट की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 180018042 जारी किया है। किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार के मिलावट या एक्सपायरी सामान बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो वह टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।
फलों को कैल्शियम कार्बाइड से पकाने व कलर करने की विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने निरंजनपुर सब्जी मंडी, नेहरु कालोनी सब्जी मंडी, आराघर सब्जी मंडी तथा 6 नंबर पुलिया सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया गया। टीम नेतरबूज, खरबूज, पतीता, आम, केला के 9 नमूने लेकर जांच के लिए हैं।
Dehradun
देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
Table of Contents
देहरादून के टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।
बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा, जो वर्तमान में टर्नर रोड स्थित होटल एनएसबी स्क्वायर में रह रहा था, घायल हो गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
- देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
- पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
- पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
- नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun
पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज

Uttarakhand News :मसूरी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जो कथित तौर पर पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल कर टोल टैक्स व पार्किंग में विशेष सुविधा लेने की कोशिश कर रहा था।
Table of Contents
युवक को पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी
मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस की वर्दी का रौब दिखाना भारी पड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान के अनुसार, लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक वैगनआर कार संदिग्ध लगी।
वाहन के डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी हुई थी। जांच में चालक की पहचान मेरठ निवासी विनय सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और कार में उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।

नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया युवक
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। उसने स्वीकार किया कि टोल टैक्स, पार्किंग और अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मी होने का लाभ लेने के उद्देश्य से वो वर्दी और पी-कैप साथ रखता था। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई
बता दें कि इसी अभियान के तहत पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की और मौके पर फिल्म हटवाई। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहन यातायात बाधित करने के साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं।
- ICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
- देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
- पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
- पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
- नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Mussoorie News : मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार को मसूरी में दिन के साथ ही रात के समय भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Table of Contents
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल
पर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल है। खासकर गांधी चौक, स्प्रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पांच मिनट का सफर और डेढ़ घंटे फंसे रहे जाम में
स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच मिनट का सफर तय करने में उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। लोगों ने चिंता जताई कि अगर किसी समय आपात स्थिति बन जाए तो मरीज को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
आरोप है कि कई होटल संचालक, जिनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, पर्यटकों के वाहन सड़क किनारे खड़े करा रहे हैं। कुछ लोग पार्किंग के नाम पर मोटी रकम भी वसूल रहे हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।
अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मांग की है कि स्प्रिंग रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर शहर के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ सकता है।
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी
Cricket12 hours agoGT vs SRH Dream11 Team Today IPL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और टॉप 4 क्वालीफिकेशन समीकरण
Cricket12 hours agoNEP vs SCO Dream11 Team Match 104: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11..
Dehradun12 hours agoपर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग
Nainital10 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun6 hours agoदेहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
Dehradun10 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Haridwar9 hours agoपत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…






































