Haldwani
मोबाइल की टोर्च जलाकर खेल सचिव ने किया स्टेडियम का निरिक्षण, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश।

हल्द्वानी – इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा को उस वक्त फजीहत का सामना करना पड़ा, जब वह खिलाड़ियों के लिए बने वेटिंग रूम में पहुंचे। यहां वेटिंग रूम में घुप अंधेरा था। पता चला कि यहां लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा समेत खेल विभाग के सभी आलाधिकारियों ने मोबाइल की टॉर्च जलाई, तब जाकर निरीक्षण हो सका।

इसके बाद अमित सिन्हा ने वेटिंग रूम के पास वाले कमरे का निरीक्षण करने की इच्छा जताई तो यहां दरवाजे पर लॉक लगा हुआ था। समय पर कमरे की चाभी न मिलने पर अमित सिन्हा अन्य जगहों का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। इस पूरे घटनाक्रम ने खेल विभाग की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर गौलापार स्टेडियम में स्विमिंग, खो-खो, फुटबॉल, वुशु खेलों के प्रशिक्षण कैंप आयोजित होने हैं। इसके मद्देनजर निर्माण कार्यों और खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अमित सिन्हा निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने स्विमिंग पूल, डाइविंग पूल, वार्मअप पूल, फुटबॉल ग्राउंड आदि का निरीक्षण किया। साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी को अपूर्ण, गतिमान और प्रस्तावित कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, सहायक निदेशक रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, त्रिलोक जीना, किशोर पाल, महेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
रशिका सिद्दीकी, सहायक निदेशक, खेल ने कहा कि यहां लो वोल्टेज की दिक्कत आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही मैं ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मिलूंगी। सोलर लाइट लगाने के लिए विशेष प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं। जल्द ही सोलर लाइट लगाई जाएंगी।
सचिव अमित सिन्हा ने स्विमिंग पूल को ऑलवेदर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यहां दो कोच और चार लाइफगार्ड तैनात करने की स्वीकृति दी। उन्होंने एक जून तक स्वीमिंग पूल और आठ जून तक डायविंग पूल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर जून प्रथम सप्ताह से प्रशिक्षण कैंप शुरू हो सकते हैं। सिन्हा ने कहा कि सभी कोच बच्चों को आधुनिकतम, वैज्ञानिक और क्रमबद्ध प्रशिक्षण दें जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में पदक प्राप्त कर सकें। उन्होंने राष्ट्रीय खेल की तैयारियों के लिए खेल सामग्री की जरूरत होने पर इसका एक मांगपत्र और आख्या तत्काल निदेशालय भेजने को कहा।
Haldwani
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप

Haldwani News : हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर में आंख का इलाज कराने आए मरीज की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत
हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया मृतक
मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
जांच के भरोसे के बाद भी नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवती की मौत, एक घायल
Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार हल्द्वानी में पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास पिकलअप चालक की रफ्तार के कारण एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना रावत की ही मौत हो गई। जबकि उसकी साथी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पिकअप बेहद ही तेज रफ्तार से कालाढूंगी की ओर से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी के बीच उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक युवती गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी साथी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Cricket11 hours agoSRH vs CSK Dream11 Prediction Match 27 IPL 2026
Cricket10 hours agoLAH vs RAP Dream11 Prediction Match 27 PSL 2026
Cricket10 hours agoKKR vs RR Dream11 Prediction Match 28 Ipl 2026
big news9 hours agoDehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक
big news11 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले
big news5 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में यहां पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान महिला की मौत
Udham Singh Nagar9 hours agoउधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त
uttarakhand weather11 hours agoचारधाम यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी






































