Pauri
देर सायं पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता से भेंट कर सुनी उनकी समस्याएं, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश।

पौड़ी – आज देर सायं पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता से भेंट की एवं उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सरलीकरण, समाधान और निस्तारण” हमारी सरकार का मूल मंत्र है और जनता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो समस्याएं तहसील और जिला स्तर पर सुलझाई जा सकती हैं, उनका समाधान वहीं पर कर लिया जाए, जनता को बेवजह परेशान न किया जाए।
big news
Pauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल

Pauri News : मां चंद्रबदनी मंदिर दर्शन कर वापस लौटच रहा था परिवार, रास्ते में खाई में गिरी कार
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में मां चंद्रबदनी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। दर्शन कर लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे एक कार सवार की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में कार हादसे का शिकार
पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक कार हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी केे अनुसार पौड़ी जिले के कफलना गांव का एक परिवार टिहरी में स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर गया हुआ था। मां के दर्शन कर वापस लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में एक शख्स की मौत, 5 घायल
बताया जा रहा है कि चंद्रबदनी मंदिर से लौटते वक्त सबदरखाल और देवप्रयाग के बीच कुंडाधार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां लक्ष्मण सिंह रावत की इलाज चे दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
big news
पौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…

Pauri News : पौड़ी में कहर बरपाते गुलदार, दो गुलदारों ने महिला को बनाया शिकार
Pauri News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां बीते दो दिनों में गुलदरा ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। जहां बुधवार को जहां भीमताल में गुलदार ने महिला को निवाला बनाया तो वहीं गुरूवार को पौड़ी में गुलदार ने महिला का शिकार किया।
Table of Contents
पौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला
पौड़ी में गुरूवार को गुलदार के हमले में एक और महिला सीता देवी की मौत हो गई। महिला पर गुलदार ने उस वक्त हमला किया जब वो घर से कुछ ही दूरी पर घास काटने के लिए अपने खेतों में गईं थी। अब सामने आ रहा है कि महिला को एक नहीं बल्कि दो गुलदारों ने निवाला बनाया था।
महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गए दोनों गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक सीता देवी को एक नहीं बल्कि दो गुलदारों ने निवाला बनाया था। चश्मदीद एक स्थानीय महिला ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि सीता देवी पर गुलदार ने हमला किया।

तो वो दौड़ कर उस स्थान की ओर गया। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक नहीं दो गुलदार शव को खा रहे थे। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो गुलदार जंगल की ओर भाग गए।
गुलदार के हमले से मौत का तीसरा मामला
बता दें कि इस इलाके में गुलदार के हमले का ये कोई पहला मामला नहीं है। इडवालस्यूं क्षेत्र में ही नहीं इस से पहले गजल्ड़ और बाड़ा गांव में भी लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग गुलदार को जल्द से जल्द मारने की मांग कर रहे हैं।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
Cricket10 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
big news11 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
Cricket9 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Dehradun12 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
big news9 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप
big news8 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
Pithoragarh6 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
Delhi4 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध







































