Breakingnews
महाकुंभ क्यों हर 12 साल में मनाया जाता है ? जानें इसका धार्मिक महत्व !

नई दिल्ली: कुंभ मेला भारतीय संस्कृति का एक अनूठा और महत्वपूरण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है, जो हर 12 वर्षों में विशेष रूप से चार स्थानों – प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस आयोजन में पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुंभ मेला हर 12 साल में ही क्यों मनाया जाता है? इस आयोजन की पीछे गहरी पौराणिक मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। आइए, हम इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं।
कब से कब तक लगेगा महाकुंभ?
हिन्दू पंचांग के अनुसार महाकुंभ का आयोजन पौष पूर्णिमा के दिन शुरू होता है और महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होता है। साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। यह महाकुंभ पूरे 45 दिनों तक चलेगा।
महाकुंभ 2025 प्रमुख स्नान तिथियां
महाकुंभ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण शाही स्नान तिथियां होंगी:
- 13 जनवरी 2025: पौष पूर्णिमा (पहला शाही स्नान)
- 14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति (दूसरा शाही स्नान)
- 29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या (तीसरा शाही स्नान)
- 3 फरवरी 2025: बसंत पंचमी (चौथा शाही स्नान)
- 12 फरवरी 2025: माघ पूर्णिमा (पाँचवा शाही स्नान)
- 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि (अंतिम शाही स्नान)
क्यों हर 12 वर्ष में होता है कुंभ मेला?
कुंभ मेला समुद्र मंथन की प्राचीन कथा से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया था। इस मंथन के दौरान अमृत कलश को लेकर देवताओं और असुरों के बीच 12 दिव्य दिनों तक संघर्ष चला था, और यह 12 दिन पृथ्वी के 12 वर्षों के बराबर माने जाते हैं।
कथा के अनुसार, इस संघर्ष में अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी पर गिर गई थीं, जिनमें से चार स्थान – प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक – विशेष हैं। यही कारण है कि इन स्थानों पर कुंभ मेला आयोजित किया जाता है। वहीं, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो बृहस्पति ग्रह हर 12 वर्षों में 12 राशियों का चक्र पूरा करता है। इसलिए कुंभ मेला उस समय होता है जब बृहस्पति किसी विशेष राशि में स्थित होते हैं, जो इस आयोजन के लिए शुभ माने जाते हैं।
शाही स्नान का महत्व
कुंभ मेला में पवित्र नदियों में स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान नदियों का जल अमृत के समान पवित्र होता है, जिससे श्रद्धालु अपने पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए इन नदियों में स्नान करते हैं। प्रयागराज का संगम स्थल, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियाँ मिलती हैं, को विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है।
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। जनमंच टीवी इस सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए जिम्मेदार नहीं है।
Breakingnews
सड़क नहीं, सिर्फ वादे — चमोली के गांवों की पुकार
Breakingnews
धान की रोपाई करते दिखे सीएम धामी, खेतों में जताया किसानों को सम्मान
Breakingnews
धामी सरकार के 4 साल पूरे

उत्तराखंड में चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा कर ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ किया।
सीएम ने कहा — “मैं एक सामान्य कार्यकर्ता था, उस कठिन समय में मुझे जिम्मेदारी मिली। हमने महिला समूहों के उत्पादों को बाज़ार दिलाने के लिए 1000 करोड़ का पैकेज दिया।”
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नकलविहीन कानून और यूसीसी लागू करने को उपलब्धि बताया, जिससे युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियाँ मिलीं।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…